तेल-मसालों के दाग से चिपचिपा हो गया है किचन का कपड़ा? इन 3 तरीकों से मिनटों में लाएं नई जैसी चमक

How to Clean Sticky Kitchen Cloths: रसोई में काम करते समय हाथ पोंछने, गरम बर्तन उतारने या स्लैब साफ करने के लिए हम सभी किचन क्लॉथ का इस्तेमाल करते हैं। अगर इन्हें रोजाना न धुला जाए, तो उन्हें साफ करना मुश्किल हो जाता है। तेल, मसालों और हल्दी के जिद्दी दागों की वजह से ये कपड़े न केवल बदरंग हो जाते हैं, बल्कि इनमें एक अजीब सी चिपचिपाहट और दुर्गंध भी आने लगती है।
कई बार तो ये कपड़े इतने गंदे हो जाते हैं कि साधारण साबुन से धोने पर अक्सर ये चिकनाई पूरी तरह साफ नहीं होती है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ आसान घरेलू तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप चिपचिपे कपड़ों को मिनटों में नया जैसा चमका सकते हैं।
माइक्रोवेव का किचन का कपड़ा साफ करने के लिए करें इस्तेमाल

अगर मैं आपसे कहूं कि आप किचन में इस्तेमाल होने वाले कपड़े को माइक्रोवेव की मदद से साफ कर सकती हैं, तो यकीनन थोड़ा अजीब लगे, लेकिन यह तरीका कारगर साबित हो सकता है।
- इसके लिए सबसे पहले गंदे कपड़े को पानी से गीला करें।
- इसके बाद उस पर थोड़ा सा बर्तन धोने वाला लिक्विड सोप लगाकर झाग बना लें।
- अब इस गीले कपड़े को एक माइक्रोवेव-सेफ कटोरे में रखें या सीधे माइक्रोवेव की प्लेट पर रख दें।
- फिर इसे 1 से 2 मिनट के लिए हाई पावर पर चलाएं।
- माइक्रोवेव की हीट कपड़े पर मौजूद तेल के कण को ढीला कर देगा। ते
- अब इसे माइक्रोवेव से निकालें और ठंडे पानी से रगड़कर धो लें।
उबलता पानी और फिटकरी का घोल आएगा काम

- गंदगी को हटाने और रेशों को साफ करने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके लिए एक बड़े पतीले में पानी डालकर गैस पर रखें।
- एक उबाल आने के बाद उसमें एक छोटा टुकड़ा फिटकरी और दो चम्मच वॉशिंग सोडा डालें।
- इसके बाद चिपचिपे कपड़े को उबलते पानी में डालकर गैस बंद कर दें।
- जब पानी हल्का गरम रह जाए, तो कपड़ों को बाहर निकालें।
- इसके बाद साफ पानी से धो लें, कपड़ों में नई जैसी चमक आ जाएगी।
शेविंग क्रीम से हटाएं किचन क्लॉथ की गंदगी

- अगर दाग बहुत ज्यादा जिद्दी हैं, तो शेविंग क्रीम का इस्तेमाल करें।
- इसके लिए दाग वाली जगह पर थोड़ी सी शेविंग क्रीम लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इसके अलावा, आप रात भर के लिए पानी में थोड़ा सा अमोनिया सॉल्यूशन डालकर कपड़े भिगो सकते हैं।
- अमोनिया सबसे भारी ग्रीस और तेल को भी काट देता है।
- अगले दिन कपड़े को घोल से निकालकर रगड़ते हुए दाग हटाए और सादे पानी से धुलें।
इसे भी पढ़ें- किचन स्लैब साफ करने वाला कपड़ा हो गया है काला? उठाते ही आने लगती है घिन, पन्नी वाले इस 1 ट्रिक से पाएं नई जैसी चमक
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit-shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।