Kainchi Dham Near Tourist Places: आज की तारीख में कैंची धाम के बारे में लगभग हर कोई जानता होगा। कैंची धाम, नीम करोली बाबा के आश्रम के लिए जाना जाता है, जहां हर दिन हजारों लोग माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं। यहां कई बड़ी-बड़ी हस्तियां भी पहुंचती हैं। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम के दर्शन के लिए जब लोग पहुंचते हैं, तो सिर्फ आशीर्वाद लेकर ही वापस लौट जाते हैं और सिर्फ 71 किमी दूर स्थित द्वाराहाट जैसी शानदार और अद्भुत जगह को एक्सप्लोर करना भूल जाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको द्वाराहाट की खूबसूरती से लेकर खासियत बताने जा रहे हैं। यहां घूमने के बाद आप अपने आपको स्वर्ग में होने का अहसास करेंगे।
उत्तराखंड में द्वाराहाट कहां है?
द्वाराहाट की खासियत और खूबसूरती बताने से पहले आपको बता दें कि यह खूबसूरत और मनमोहक जगह, उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित है। यह अल्मोड़ा मुख्य शहर से कुछ ही किमी दूर है। द्वाराहाट को उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन भी माना जाता है।
द्वाराहाट, कैंची धाम से 71 किमी दूर तो है ही, साथ में यह नैनीताल से करीब 91 किमी दूर है। इसके अलावा, द्वाराहाट रानीखेत से करीब महज 33 किमी और हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से करीब 116 किमी दूर है।
इसे भी पढ़ें:उत्तराखंड के 5 सबसे बड़े शहर है और उनकी शानदार और अद्भुत जगहें, जीवन में एक बार जरूर दीदार करने पहुंचें
द्वाराहाट क्यों प्रसिद्ध है?
समुद्र तल से करीब 4 हजार से अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद द्वाराहाट कई चीजों के लिए प्रसिद्ध माना जाता है। द्वाराहाट सबसे अधिक करीब 55 प्राचीन मंदिरों के समूह के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि यहां स्थित मंदिरों का निर्माण 7वीं शताब्दी से लेकर 11वीं शताब्दी के बीच में त्यूरी राजवंश के दौरान बनाए गए थे।
द्वाराहाट अपनी सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक मंदिरों के अलावा, प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरत दृश्यों के लिए भी जाना जाता है। बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, बड़े-बड़े देवदार के पेड़, घने जंगल और झील-झरने द्वाराहाट की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। इसलिए द्वाराहाट को प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है।
पर्यटकों के लिए खास है द्वाराहाट
द्वाराहाट अपनी खूबसूरती के चलते कई पर्यटकों के बीच 'स्वर्ग का द्वार' के नाम से भी जाना जाता है। नैनीताल और अल्मोड़ा की भीड़-भाड़ से दूर यहां कई पर्यटक सुकून का पल बिताने के लिए पहुंचते हैं। यह का शांत और शुद्ध वातावरण भी पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है।
द्वाराहाट, अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी जाना जाता है। द्वाराहाट की पहाड़ों में ट्रेकिंग से लेकर हाइकिंग और कैम्पिंग का मजेदार लुत्फ उठाया जा सकता है। यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। द्वाराहाट से हिमालय पर्वत श्रृंखला का सुंदर दृश्य भी दिखाई देता है।
इसे भी पढ़ें:चंडीगढ़ के पास मिल गया जन्नत, 165 किमी दूर स्थित यह खूबसूरत जगह तीन धर्मों का है केंद्र
द्वाराहाट में घूमने की जगहें
द्वाराहाट में ऐसी कई खूबसूरत और ऐतिहासिक मंदिर हैं, जिन्हें एक्सप्लोर किया जा सकता है। जैसे-तारागताल गांव, द्वाराहाट व्यू पॉइंट और रामगंगा नदी जैसी खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा, दूनागिरी मंदिर, लखनपुर मंदिर और सुखा देवी मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
नैनीताल से द्वाराहाट से कैसे पहुंचें
नैनीताल से द्वाराहाट पहुंचना बहुत ही आसान है। नैनीताल से लोकल टैक्सी या कैब लेकर द्वाराहाट पहुंचा जा सकता है। नैनीताल से द्वाराहाट के लिए उत्तराखंड रोडवेज बस भी चलती है। इसके अलावा, नैनीताल से स्कूटी रेंट पर लेकर भी द्वाराहाट जा सकते हैं। स्कूटी का किराया 500 रुपये प्रति दिन के आसपास में होता है। आपको यह भी बता दें कि द्वाराहाट के सबसे पास में काठगोदाम और हल्द्वानी रेलवे स्टेशन है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@dwarahat.uk/insta
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों