महाराष्ट्र के इन ऐतिहासिक मंदिरों में टूर पैकेज से मिल रहा है दर्शन का मौका, एक बार देख लें प्रति व्यक्ति कितना आएगा खर्च

IRCTC के टूर पैकेज में यात्रा की योजना पहले से तैयार होती है। इसलिए आपको किन-किन मंदिरों में दर्शन करने का मौका मिलेगा, यह पहले ही पता चल जाता है। टूर पैकेज से परिवार के साथ यात्रा करना किफायती होता है , क्योंकि इसमें यात्रा, भोजन, और रहने की व्यवस्था शामिल रहती है। पैकेज से यात्रा करना सुरक्षित भी होता है, खासकर वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों वाले परिवारों के लिए। अगर आप इन पैकेज से दर्शन करने जाते हैं, तो आपको मंदिर के आसपास होटल ढूंढने की जरूरत नही है। पैकेज में होटल बुकिंग, यात्रा और भोजन का प्रबंधन IRCTC करता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको महाराष्ट्र के कुछ फेमस मंदिरों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
शनि शिंगणापुर और शिर्डी टूर पैकेज

- इस पैकेज के लिए आप ऊटी, गुंतकल जंक्शन, कनकपुरा, निजामाबाद, रायगढ़, सिकंदराबाद और तिरुपति से टिकट बुक कर सकते हैं।
- पैकेज की शुरुआत 10 दिसंबर से होने जा रही है।
- पैकेज 2 रात और 3 दिनों का है।
- ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
- पैकेज फीस- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 9440 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 8650 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 7180 रुपये है।
- ध्यान रखें कि आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं पढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
इसे भी पढ़ें- दार्जिलिंग जाने का सपना हो जाएगा पूरा, IRCTC यात्रियों के लिए लेकर आया है सस्ता टूर पैकेज
नासिक और शिरडी टूर पैकेज
- इस पैकेज के लिए बसर, हैदराबाद, कामारेड्डी, निजामाबाद और सिकंदराबाद से टिकट बुक कर सकते हैं।
- पैकेज की शुरुआत 13 दिसंबर से होने जा रही है।
- पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है।
- ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
- पैकेज फीस- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 7970 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 7780 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 7350 रुपये है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

- दोनों पैकेज में स्टैंडर्ड के लिए स्लीपर क्लास और आराम के लिए 3AC द्वारा ट्रेन यात्रा करने का मौका मिलेगा।
- घूमने के लिए एसी वाहन मिलेगा।
- नाश्ता मिलेगा, लेकिन लंच और डिनर की सुविधा पैकेज फीस में नहीं है।
- यात्रा कार्यक्रम के अनुसार सभी दर्शनीय स्थल पर घूमने का मौका मिलेगा।
- होटल की सुविधा मिलेगी।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।