Mumbai horror place: अरब सागर के तट पर स्थित महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई एक खूबसूरत शहर है। माया नगरी और देश की आर्थिक राजधानी के नाम से प्रसिद्ध मुंबई की खूबसूरती देखने भारत के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं। मुंबई में स्थित गेटवे ऑफ इंडिया से लेकर मरीन ड्राइव, जुहू बीच, एलीफेंटा गुफाएं, हाजी अली दरगाह और सिद्धिविनायक मंदिर जैसी चर्चित जगहों के बारे में तो आप भी जानती होंगी, लेकिन इस खूबसूरत नगरी में मौजूद डिसूजा चॉल एक ऐसी डरावनी जगह है, जहां कई लोग दिन के उजाले में भी जाने से डरते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्यों डिसूजा चॉल, मुंबई की सबसे डरावनी जगहों में से एक है।
मुंबई में डिसूजा चॉल कहां है?
डिसूजा चॉल की डरावनी कहानियों के बारे में जानने से पहले आपको बता दें कि यह जगह मुंबई के माहिम इलाके में स्थित है। यह मुंबई के माहिम जंक्शन से कुछ ही दूरी पर स्थित है। इसके अलावा, यह गेटवे ऑफ इंडिया महज 24 किमी की दूरी पर स्थित है।
इसे भी पढ़ें:Haunted Places: पश्चिम भारत की सबसे डरावनी जगहें, नाम सुनते ही कांप जाती है लोगों की रूह
डिसूजा चॉल की डरावनी घटनाएं
डिसूजा चॉल की डरावनी घटना ही इसे डरावनी जगह बनाने का काम करती है। डरावनी घटना के के बारे में लोगों का मिथ है कि एक दिन रात के समय इस चॉल में रहने वाली एक महिला पास में स्थित कुएं में पानी भरने गई थी। जब वो पानी भर रही थी, अचानक कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद वो कुएं में गिर गई और उसकी मौत हो गई।
कई लोगों का मानना है कि किसी आत्मा ने उसे कुएं में धक्का दे दिया, तो कोई बोलता है कि कुछ अज्ञात लोगों के आधी रात में महिला को देखकर धक्का दे दिया, जिसके चलते को कुएं में गिर गई। इस घटना के बाद डिसूजा चॉल में अजीब-अजीब घटनाएं होने लगी।
डिसूजा चॉल की डरावनी कहानियां
डिसूजा चॉल के बारे में किंवदंती है कि जिस दिन कुएं में महिला की मौत हुई उस दिन से यह चॉल भूतों का बसेरा बन गया है। लोक कहानी के अनुसार मौत के बाद महिला की आत्मा डिसूजा चॉल के आसपास भटकती रहती है।
कई लोगों का मानना है कि आधी रात में कोई सफेद साड़ी पहने महिला जोर-जोर से चिल्लाती है कि मूझे बचा लों। कुछ यह भी मानते हैं कि जिस दिन महिला की मौत हुई थी, उस दिन से रात को कुएं की आसपास से अजीबो-गरीब आवाज आती रहती है।
कुएं के आसपास घूमने की कोई हिम्मत नहीं करता
महिला की मौत और कई डरावनी कहानियों की वजह से कई लोग दिन के उजाले में भी कुएं के आसपास भटकने की हिम्मत नहीं करते हैं। खासकर, सूरज ढलने के बाद कुएं के आसपास कोई भी नहीं जाता है। डिसूजा चॉल भूतिया जगहों में दिलचस्पी रखने वाले पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय स्थान माना जाता है।
इसे भी पढ़ें:दिल्ली की इन भुतहा जगहों की है एक अलग ही कहानी
मुंबई की अन्य डरावनी जगहें
मुंबई में सिर्फ डिसूजा चॉल ही नहीं, बल्कि अन्य कई डरावनी जगहें मौजूद हैं, जहां कोई भी अकेले जाने की हिम्मत नहीं करता है। जैसे-
- आरे मिल्क कॉलोनी
- टावर ऑफ साइलेंस
- मुकेश मिल
- पवनहंस क्वार्टर
- नोट: डिसूजा चॉल के अलावा, मुंबई की अन्य डरावनी जगहों की कहानियां "किंवदंतियों पर आधारित हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@whatshot,substackcdn
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों