Thu Oct 1, 2026 | Updated 03:53 AM IST

प्राकृतिक गोंद कहलाता है यह जंगली फल, सब्जी से लेकर अचार तक बनाकर खाते हैं लोग

जंगली फल होने के बाद भी लसोड़ा स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद है। इसके प्राकृतिक गोंद और औषधीय गुणों के कारण लोग इसकी मदद से स्वादिष्ट सब्जी और अचार बनाकर बड़े चाव से खाते हैं। 
Updated:- 2026-09-30, 17:57 IST
Lasoda fruit kya hai

प्रकृति में एक नहीं बल्कि तमाम ऐसी चीजें मौजूद हैं, जिसके फायदे के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इनकी खासियत यह होती है कि ये न केवल स्वाद बल्कि सेहत के मामले में कमाल के होते हैं। इसी में से एक है जंगली फल लसोड़ा। असल में ये दिखने में छोटे-छोटे सफेद और पकने पर हल्के पीले रंग के नजर आते हैं। इन्हें जब तोड़ा जाता है, अंदर चिपचिपा पदार्थ निकलता है, जिसे प्राकृतिक गोंद कहते हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि जंगल में उगने वाले इस फल को लोग बहुत चाव से खाया जाता है। आज के इस लेख हम आपको लसोड़ा फल की खासियत और इससे बनने वाली रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।

लसोड़ा फल सबसे ज्यादा कहां उगता है?

लसोड़ा फल भारत के सूखे और गर्म इलाकों में सबसे ज्यादा उगता है। इसमें मुख्य रूप में राजस्थान, गुजरात और हरियाणा शामिल हैं। इसके अलावा यह मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी मिलता है।  गर्मियों के मौसम में आने वाले इस छोटे और चिपचिपे फल का उपयोग मुख्य रूप से स्वादिष्ट अचार और सब्जी बनाने के लिए किया जाता है। आयुर्वेद में भी इसे बहुत गुणकारी माना गया है। 

Lasoda fruit

Image Credit- shutterstock

लसोड़े फल की खासियत

आयुर्वेद में भी लसोड़े के गुणों की खूब तारीफ की गई है। इसका प्राकृतिक गोंद और फल शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इसका सेवन करने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है और यह शरीर की कमजोरी को दूर करने में मददगार है। इसके अलावा, पेट से जुड़ी समस्याओं और खांसी-जुकाम में भी यह पारंपरिक औषधि के रूप में काम आता है।

इसे भी पढ़ें- आम का अचार जाएंगी भूल, जब चखेंगी जंगल के इन 7 फलों का खट्टा-मीठा Pickle

लसोड़े से बनती है स्वादिष्ट सब्जी

लसोड़े का इस्तेमाल सिर्फ एक जंगली फल के रूप में ही नहीं किया जाता बल्कि इसकी बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी भी बनाई जाती है। गर्मियों के दिनों में जब बाजार में ताजे लसोड़े आते हैं, तो लोग इन्हें खरीदकर अपने घरों में लाते हैं। सबसे पहले इन्हें उबालकर इनका कड़वापन निकाला जाता है और फिर प्याज, लहसुन व मसालों के साथ भूनकर मसालेदार सब्जी तैयार की जाती है। कई जगहों पर इसे कच्चे आम या कैरी के साथ मिलाकर बनाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। यह सब्जी पेट के लिए हल्की और सेहतमंद मानी जाती है।

lasode ki sabzi

Image Credit- shutterstock

लसोड़े से बनाया जाता स्वादिष्ट अचार

सब्जी के अलावा लसोड़े का अचार भारतीय रसोई में बहुत प्रसिद्ध है। खासकर उत्तर भारत और राजस्थान में लसोड़े का अचार हर घर की पसंद होता है। चूंकि इसके अंदर प्राकृतिक गोंद जैसा चिपचिपापन होता है, इसलिए मसाले इसमें बहुत अच्छी तरह से लिपट जाते हैं। जब इसे सौंफ, मेथीदाना, राई, हल्दी और तीखे मसालों के साथ मिलाकर शुद्ध सरसों के तेल में पकाया जाता है, तो इसकी खुशबू ही भूख बढ़ा देती है। सर्दियों और मानसून के दिनों में पराठों या दाल-चावल के साथ इस अचार का सेवन खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है।

इसे भी पढ़ें- बेशर्म या बेहया के नाम से मशहूर इस पौधे को कैसे मिला ये अजीब नाम

अगर आपने अभी तक लसोड़े की सब्जी या अचार नहीं खाई है, तो आप अगली बार जब भी इस फल को बाजार में देखें, तो जरूर खरीदें और बनाएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific, shutterstock

FAQ
लसोड़ा क्या है और यह कहां पाया जाता है?
लसोड़ा एक छोटा औषधीय फल है जो भारत के ग्रामीण और उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में बहुतायत में पाया जाता है।
क्या लसोड़े का इस्तेमाल अचार बनाने में होता है?
हां, कच्चे लसोड़े का तीखा और चटपटा अचार उत्तर भारत में बहुत लोकप्रिय है।
लसोड़े खाने से सेहत को क्या मुख्य फायदे मिलते हैं?
इससे पाचन सुधरता है, जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है और शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।