Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:46 AM IST

गर्मियों में सिर्फ आम ही नहीं, इन 5 चीजों के अचार भी बढ़ा देंगे खाने का जायका; जानें रेस‍िपी

गर्मियों का मौसम आते ही लोग घरों में अचार बनाना शुरू कर देते हैं। आमतौर पर लोग घरों में आम का अचार ही बनाते हैं। ऐसे में अगर आप इस बार कुछ ड‍िफरेंट ट्राई करना चाहती हैं तो हम आपको 5 तरह के अचार की रेस‍िपी बता रहे हैं। ये आपके खाने का जायका बढ़ा देंगे।
Updated:- 2026-04-07, 15:11 IST
homemade pickles recipe

गर्मियों में खानपान को लेकर ज़्यादा ध्यान देने की सलाह दी जाती है। भारतीय थाली की बात करें तो दाल-चावल, रोटी-सब्ज़ी और सलाद के अलावा अचार की भी एक अलग ही जगह है। हालांकि, आपने देखा होगा जैसे ही गर्मियों की शुरुआत होती है, लोगों के घरों से आचार बनने की खुशबू आने लगती है। हर घर में अचार की खुशबू और स्वाद अलग ही मजा देता है।

आमतौर पर ज़्यादातर घरों में आम का अचार बनाया जाता है, लेकिन आप चाहें तो आम के अलावा भी और कई तरह के अचार बना सकती हैं। अच्छी बात ये है कि आप ये अचार घर पर ही आसान तरीके से बना सकती हैं। इसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है। आप यकीन मानिए, ये खाने का जायका बढ़ा देंगे। हम आपको उन अचारों के नाम बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

homemade pickles (2)

नींबू का अचार

नींबू का अचार भी गर्मियों में खूब पसंद किया जाता है। ये खाने में खट्टा-मीठा और बहुत ही स्वादिष्ट होता है। खास बात तो ये है कि नींबू का अचार पाचन के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसे बनाने के लिए-

यह भी पढ़ें- घंटों का काम मिनटों में! 10 किलो अमिया काटने का ये देसी जुगाड़ देख आप भी कहेंगे- 'पहले क्यों नहीं बताया?'

  • नींबू को छोटे टुकड़ों में काट लें
  • अब इसमें नमक, हल्दी, थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर, सौंफ और कलौंजी मिलाएं
  • अब सरसों का तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें
  • 4 से 5 दिन धूप में रखें
  • आपका नींबू का अचार तैयार है

हरी मिर्च का अचार

अगर आपको तीखा पसंद है, तो हरी मिर्च का अचार सबसे बेस्ट है। ये खाने के स्वाद को बढ़ा देता है। इसे बनाने के लिए-

यह भी पढ़ें- गोभी-गाजर हुआ बहुत, इस बार बनाएं टमाटर का अचार; पढ़ें रेसिपी

  • सबसे पहले हरी मिर्च को धोकर सुखा लें
  • अब बीच में चीरा लगाएं
  • इसमें नमक, सौंफ और अमचूर भर दें
  • ऊपर से सरसों का तेल डालें
  • कुछ ही दिनों में ये तैयार हो जाएगा

गाजर का अचार

गाजर का अचार हल्का मीठा और क्रंची होता है। अभी बाजारों में गाजर आ भी रहे हैं। तो आप स्वादिष्ट गाजर का अचार तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए-

  • गाजर को धुलकर अच्छे से पोंछ लें
  • अब इसे लंबा-लंबा काट लें
  • अब नमक, हल्दी और लाल मिर्च मिलाएं
  • थोड़ा सिरका और सरसों का तेल डालें
  • इसे 2-3 दिनों तक धूप में रखें
  • गाजर का अचार तैयार हो जाएगा

यह भी पढ़ें- Papite Ka Achar: बहुत हुआ नींबू गोभी और गाजर, इस बार बनाएं पपीते का अचार; 10 मिनट में होगा तैयार

कटहल का अचार

मेरी दादी गर्मी के मौसम में आम के अलावा कटहल का अचार भी जरूर बनाती हैं। इसे बनाना भी बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए-

  • कटहल को पीस-पीस में काट लें
  • अब इन्हें कुकर में दो सीटीं लगने तक पका लें
  • इसके बाद इन्हें धूप में सुखा लें
  • अब इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर मिला लें
  • इसके अलावा खड़े मसाले जैसे सौंफ, राई, मेथी, कलौंजी और सिरका मिलाएं
  • इन्हें अच्छे से मिक्स करने के बाद सरसों का तेल मिलाएं
  • अब इन्हें 3 से 4 दिन तक तेज धूप में रखें
  • कटहल का अचार तैयार है

ध्यान रहे कि अचार बनाने के लिए हमेशा कच्चे कटहल का ही इस्तेमाल करें।

homemade pickles (2)

लहसुन का अचार

लहसुन का अचार स्वाद के साथ सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है। आप बिना सब्जी के पूड़ी और पराठा लहसुन के अचार के साथ खा सकती हैं। इसे बनाने के लिए-

  • लहसुन की कलियां छील लें
  • अब नमक, हल्दी, मिर्च और मेथी दाना डालें
  • सरसों का तेल गर्म करके ठंडा करके मिलाएं
  • कुछ दिन इसे धूप में रखें
  • इसका स्वाद थोड़ा अलग और बहुत मजेदार होता है

यह भी पढ़ें- Lal Mirch Ka Achar Kaise Rakhen: चटपटा लाल मिर्च का अचार घर पर रखें, मेरी मम्‍मी बता रही हैं बनाने के असान स्‍टेप्‍स

इन बातों का रखें ध्‍यान

  • सरसों का तेल हमेशा गर्म करके ही इस्‍तेमाल करें
  • गीले हाथ से अचार न न‍िकालें
  • समय-समय पर धूप द‍िखाते रहें

तो अगर आप भी हर बार आम का अचार खा-खाकर बोर हो गई हैं, तो ऊपर बताए गए ऑप्शंस में से भी कुछ बना सकती हैं। इससे आपकी थाली का स्वाद दोगुना हो जाएगा। जो भी इसे खाएगा, बिना तारीफ किए नहीं रहेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।