बेशर्म या बेहया के नाम से मशहूर इस पौधे को कैसे मिला ये अजीब नाम

दुनिया में कई तरह के पेड़ और पौधे पाए जाते हैं, सभी पेड़ और पौधों के अपनी अलग-अलग खासियत होती है। ऐसे ही एक पेड़ के बारे में आज हम आपको बताएंगे।  
Updated:- 2024-04-25, 13:00 IST
image

हरे भरे पेड़-पौधे प्रकृति के बहुत खूबसूरत उपहार है, हमारे आस पास तरह-तरह के अलग-अलग खासियत वाले पेड़ पौधे हैं। इन सभी पेड़ पौधों का उपयोग कई अलग चीजों के लिए किया जाता है। प्रकृति के ये खूबसूरत उपहार कहीं मिट्टी पर उगते हैं, तो कहीं बर्फ और रेगिस्तान पर। ऐसा ही एक पौधा है, बेशर्म इस पौधे के इस अजीब नाम के अलावा इसे बेहया भी कहा जाता है। बहुत लोग इस पेड़ का नाम सुनकर यह सोचते हैं, दुनिया में इतने सारे नाम है लेकिन इसे बेशर्म या बेहया क्यों कहा जाता है। आज के इस लेख में हम आपको बेशर्म और बेहया पौधे के इन नाम से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताएंगे।

इस कारण से पड़ा ये नाम

besharam plant name funny story

यह तो हम सभी को पता है कि पेड़-पौधे लगाना आसान नहीं है। लोग बहुत मुश्किल और खूब देखभाल कर एक पौधे या पेड़ को लगाते हैं। पेड़-पौधे लगाना आसान नहीं है, लेकिन एक पेड़ ऐसा है जो बहुत आसानी से उग जाता है। इस पेड़ के इसी स्वभाव के कारण ही इसका नाम बेशर्म पड़ा। बता दें कि बेशर्म का पौधा रेत,पानी और मिट्टी कहीं भी फेंक देने पर आसानी से उग जाता है। हर परिस्थिति में अपना अस्तित्व बनाए रखने के कारण ग्रामीण क्षेत्र में लोगों ने इसे यह नाम दिया है। इस पौधे की टहनी को आप कहीं भी काटकर फेंक देते हैं, तो वह दोबारा से उग जाता है।  

इसे भी पढ़ें: गुलाब के पौधे को दें इन चीजों का धुआं, फूलों से भर जाएगा गमला

इन नामों से जाना जाता है ये पेड़

इस पौधे को बेशर्म, बेहया, रूसे और थेथर जैसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है, हालांकि सभी नामों का मतलब एक ही है। 

कहां पाया जाता है ये पौधा

besharam plant fact

बेशरम का पौधा आपको आसानी से नदी, नाले, तालाब, झील और खाली जगहों पर बहुत आसानी से मिल जाता है। इसके पौधे में खूबसूरत पर्पल और गुलाबी रंग के फूलखिलते हैं। गुलाबी रंग के फूल खिलने के कारण इसे गुलाबसी भी कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें: Pineapple के ऊपरी भाग से उगा सकते हैं पौधे, जानिए कैसे

क्या है बेशर्म का उपयोग

गांवों में इस पेड़ के डंठल का उपयोग बाढ़ के लिए बांध, खेत और आंगन को घेरने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसे आंगन और खेत या बाड़ी पर लगाने से उग जाते हैं और मजबूत घेर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा बेशर्म के पत्ते और फूल आयुर्वेद में कई रोगों के उपचार के लिए किया जाता है।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।