वेजिटेबल ऑयल आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है ये तो आप जानती होंगी लेकिन फिर भी अगर आप वनस्पति तेल नहीं खाना चाहती। आपको वेजिटेबल ऑयल में बना खाना ज्यादा स्वादिष्ट नहीं लगता तो आप इसकी जगह इन 5 हेल्दी तेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसे नहीं है कि वेजिटेबल ऑयल खाने से किसी तरह को कोई नुकसान होगा लेकिन अगर आप इसकी जगह कोई दूसरा तेल खाने में इस्तेमाल करने के बारे में सोच रही हैं तो आपको उनके बारे में बता रहे हैं।
वैसे आपको ये भी बात दें कि एक रिसर्च के दौरान ये बात भी सामने आयी हैं कि इंडियन फूड में इस्तेमाल होने वाला सोयाबीन, मक्का, जैतून और राई का तेल भी काफी हेल्दी होता है।
मक्खन
Image Courtesy: HerZindagi
मक्खन का स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद होता है। अमेरिकी समाचार एजेंसी, युनाइटेड प्रेस इंटरनेशनल (यूपीआई) ने हॉवर्ड टी.एच. चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के वैज्ञानिकों के हवाले से लिखा है कि मक्खन की जगह वनस्पति तेलों के इस्तेमाल से दिल से जुड़ी बीमारियों में कोई राहत नहीं मिलती है। अगर आप दिल कि बीमारी से बचना चाहते हैं तो आपको ये भी बता दें कि मक्खन वनस्पति तेल के मुकाबले में ज्यादा बेहतर होता है।
जैतून का तेल
Image Courtesy: HerZindagi
ओलिव ऑयल भी आप वेजिटेबल ऑयल की जगह खाने में इस्तेमाल कर सकती हैं। ऑलिव ऑयल में फ्लेवसेनॉयड्स स्कवेलीन और पोरीफेनोल्स एंटीऑक्सीडेंट्स होता है जो फ्री रैडिकल्स से कोशिकाओं को हेल्दी बनाता है। खाने में ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करने से दिल मजबूत होता है और दिल का दौरा पडने की संभावना कम होती है। ऑलिव ऑयल खाने से रक्त संचार अच्छे से होता है जिससे ब्लड प्रेशर को नियंत्रण किया जा सकता है।
तिल का तेल
Image Courtesy: HerZindagi
तिल का तेल वैसे तो ज्यादातर लोग सर्दियों में खाना पसंद करते हैं। तिल का तेल भी आपकी सेहत के लिए काफी अच्छा होता है अगर आप वेजिटेबल ऑयल से भी हेल्दी ऑयल का खाने मे इस्तेमाल करने के बारे में सोच रही हैं तो तिल का तेल सबसे बेस्ट ऑपशन है। तिल के तेल से ना सिर्फ त्वचा पर निखार आता है बल्कि इससे दांतों की हर तरह की समस्या में भी फायदा होता है इतना ही नहीं इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और दिल से जुड़ी परेशानी भी इसे खाने से कम होने की संभावना रहती है। शरीर में सूजन और कैंसर जैसी बीमारियों में भी तिल का तेल फायदेमंद होता है।
नारियल तेल
Image Courtesy: HerZindagi
नारियल का तेल ज्यातर साउथ इंडिया में लोग खाना पसंद करते हैं। खासकर नारियल तेल में बनें केले के चिप्स तो इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब खाए जाते हैं। एक रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि नारियल तेल पाचन शक्ति के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। इसे खाने से अपच, चिड़चिड़ा पन, आंत्र सिंड्रोम, कब्ज़ जैसी पेट की कई बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है।