दिवाली पार्टी में तारीफ बटोरेंगे ये 5 झटपट बनने वाले Veg Starters, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी

दिवाली पर घर में पूजा-पाठ के साथ फ्रेंड्स और रिश्तेदारों के आने-जाने का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। ऐसे में मेहमानों के लिए कुछ अच्छा और स्वादिष्ट बनाने का मन तो करता है, लेकिन पूरे दिन रसोई में खड़े रहना किसी को पसंद नहीं होता है। खासकर जब घर की सफाई, सजावट और बाकी तैयारियां भी करनी हों।
अगर आप भी इस दिवाली मेहमानों को कुछ नया खिलाना चाहती हैं, तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ वेज स्टार्टर ऐसे हैं जिन्हें कम समय में घर पर बनाया जा सकता है। इनका स्वाद भी अच्छा होता है और इन्हें बनाने के लिए बहुत ज्यादा तैयारी की जरूरत नहीं पड़ती है।
दिवाली पर बनाएं 5 वेज स्टार्टर
हम आपको 5 ऐसे वेज स्टार्टर के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें खाकर मेहमान आपसे इनकी रेसिपी जरूर पूछ सकते हैं।

image credit- magnific
1. पनीर टिक्का
पनीर टिक्का पार्टी के लिए सही रहता है। इसे बनाने के लिए पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लें। अब एक बर्तन में दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक मिलाकर मसाला तैयार करें। इसके बाद इसमें पनीर के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिला दें। कुछ देर के लिए इसे रख दें। इसके बाद पनीर को तवे पर थोड़ा तेल डालकर सेंक लें। दोनों तरफ से इसे गोल्डन क्रिस्पी होने पर इसे प्लेट में निकाल लें। ऊपर से चाट मसाला और नींबू जूस डालकर हरी चटनी के साथ इसे मेहमानों को सर्व करें।
यह भी पढ़ें- त्योहारी सीजन में घर पर बनाएं ये 2 लो कैलोरी मिठाइयां, वजन नहीं बढ़ेगा और दिल रहेगा स्वस्थ
2. क्रिस्पी आलू बाइट्स
अगर आपको आलू वाले स्नैक्स पसंद हैं, तो क्रिस्पी आलू बाइट्स भी बना सकती हैं। इसके लिए उबले हुए आलू को मैश कर लें। अब इसमें थोड़ा कॉर्नफ्लोर, नमक, लाल मिर्च और चाट मसाला मिलाएं। इससे छोटे-छोटे बॉल या मनचाहे शेप बना लें। इन्हें गर्म तेल में गोल्डन और कुरकुरा होने तक तल लें। आपका क्रिस्पी आलू बाइट्स तैयार हैं। इसे टोमैटो सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें।
3. वेज स्प्रिंग रोल
दिवाली पार्टी में कुछ अलग सर्व करना चाहती हैं, तो वेज स्प्रिंग रोल बना सकती हैं। इसके लिए पत्ता गोभी, गाजर और शिमला मिर्च को पतला काट लें। अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करके इन सब्जियों को हाई फ्लेम पर थोड़ा सा कुक कर लें। अब इसमें नमक, काली मिर्च और थोड़ा सोया सॉस मिलाएं। अब इस फिलिंग को स्प्रिंग रोल शीट में रखकर किनारों को बंद कर दें। इसके बाद इन्हें तेल में गोल्डन और कुरकुरा होने तक तल लें। गरमागरम स्प्रिंग रोल को चिली सॉस के साथ सर्व करें।
4. दही के कबाब
दही के कबाब भी आजकल लोगों को खूब पसंद आते हैं। इनका टेस्ट भी काफी अच्छा होता है। इन्हें बनाने के लिए हंग कर्ड का इस्तेमाल होता है। इस गाढ़े दही में उबले आलू, थोड़ा बेसन, नमक, काली मिर्च और कटा हुआ हरा धनिया मिलाएं। अब इससे छोटे-छोटे कबाब बना लें। इसके बाद इन्हें तवे पर थोड़ा तेल डालकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें। दही कबाब तैयार हैं। इन्हें आप हरी चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं।
-1794042826936.webp)
image credit- magnific
5. मसाला कॉर्न कप
अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो मसाला कॉर्न कप सबसे बेस्ट स्टार्टर रहेगा। इसके लिए स्वीट कॉर्न को उबाल लें। अब एक बर्तन में कॉर्न डालकर उसमें थोड़ा बटर, नमक, काली मिर्च, चाट मसाला और नींबू का रस मिलाएं। चाहें तो इसमें कटा हुआ प्याज और हरा धनिया भी डाल सकती हैं। अब इसे छोटे कप में भरकर मेहमानों को सर्व करें। इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और यह खाने में भी स्वादिष्ट होता है।
यह भी पढ़ें- घर में हैं डायबिटीज के मरीज, तो दिवाली पर बनाएं ये शुगर फ्री मिठाइयां; नोट करें आसान रेसिपी
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
