Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:05 AM IST

ओट्स दही के कबाब घर पर बनाएं, सभी करेंगे पसंद

अगर आप घर पर कबाब बनाने के बारे में सोच रही हैं तो इस बार ओट्स दही के कबाब को ज़रूर करें ट्राई।
Updated:- 2022-05-17, 11:50 IST
oats curd ke kebab recipe

कबाब का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। खासकर शाम के समय चाय के साथ कबाब खाना बहुत लोग पसंद करते हैं। वैसे तो कबाब का नाम सुनते ही नॉनवेज का ख्याल आता है, लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको जिस रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं वो वेज कबाब है। इस रेसिपी को एक बार ट्राई करने के बाद आप सप्ताह में दो से तीन दिन ज़रूर बनाना पसंद कर सकते हैं। किसी विशेष अवसर पर भी इस रेसिपी को बनाकर सर्व कर सकते हैं। इस रेसिपी को बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता है। आइए जानते हैं इस रेसिपी के बारे में।

ओट्स दही के कबाब Recipe Card

घर पर इस आसान विधि से आप भी बनाएं स्वादिष्ट ओट्स दही के कबाब।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 10 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Sahitya Maurya

Ingredients

  • ओट्स पाउडर-2 कप
  • दही-1 कप
  • चाट मसाला-1/2 चम्मच
  • हरी मिर्च-2 बारीक़ कटी हुई
  • नमक-स्वादानुसार
  • धनिया पत्ता-1 चम्मच
  • हल्दी-1/2 चम्मच
  • ब्रेड चूरा-2 चम्मच
  • उबले आलू-1
  • लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
  • तेल-2 चम्मच
  • बेसन- 1 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    ओट्स दही के कबाब को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन को गर्म करें और उसमें बेसन को डालकर कुछ देर भून लीजिए।

  2. Step 2:

    इधर एक बर्तन में ओट्स पाउडर, दही, नमक, मिर्च पाउडर और हल्दी को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।

  3. Step 3:

    इसके बाद इसमें उबले आलू और बेसन को भी डालकर अच्छे से मैश कर लीजिए।

  4. Step 4:

    सामग्री मैश करने के बाद मिश्रण में से लीजिए और कबाब के आकार में बनाकर ब्रेड चूरा में डालकर अच्छे से लपेट लीजिए।

  5. Step 5:

    इधर एक पैन में तेल या बटर को डालकर गर्म करें। जब पैन गर्म हो जाए तो कबाब को डालकर गोल्डन होने तक अच्छे से फ्राई कर लीजिए।

  6. Step 6:

    फ्राई करने के बाद किसी प्लेट में निकाल लीजिए और ऊपर से चाट मसाला और धनिया के पत्ते को डालकर सर्व करें।

  7. Step 7:

    अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

बनाने का तरीका

  • ओट्स दही के कबाब को बनाना बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले एक पैन को गर्म करें। पैन गर्म होने के बाद उसमें बेसन को डालें और कुछ देर भून लीजिए और किसी बर्तन में निकाल लें।
  • इसके बाद एक बर्तन में ओट्स पाउडर, दही, नमक, मिर्च पाउडर और हल्दी को डालकर अच्छे से फेंट लीजिए। अब इसमें उबले आलू और बेसन को भी डालकर अच्छे से मैश कर लें और कुछ देर के लिए अलग रख दें।

oats dahi ke kebab recipe inside


इसे भी पढ़ें: घर पर बनाएं मसूर दाल के टेस्टी चिप्स, जानें रेसिपी

  • लगभग 5 मिनट सेट होने के बाद मिश्रण में से लीजिए और कबाब के आकार में बना लें। कबाब बनाने के बाद ब्रेड चूरा में अच्छे से लपेट के बर्तन में रख लीजिए।
  • इसके बाद एक पैन में तेल या बटर को डालकर गर्म करें। जब पैन गर्म हो जाए तो कबाब को डालकर गोल्डन होने तक अच्छे से फ्राई कर लें और किसी बर्तन में निकाल लें।
  • इसके बाद कबाब के ऊपर से चाट मसाला और धनिया के पत्ते को डालकर खाने के लिए सर्व करें।(मूंग दाल आलू की टिक्की)
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।