herzindagi
soybean nutrition

Lobia vs Soybean: एक जैसे दिखने वाले लोबिया और सोयाबीन में जानें क्या है अंतर?

क्या आपको भी सोयाबीन और लोबिया एक जैसे लगते हैं ? यदि ऐसा है तो आज हम आपको इन दोनों के बीच का अंतर और फायदे भी बताएंगे। इसके अलावा आप इनका किन तरीकों से सेवन कर सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-12-13, 22:32 IST

सोयाबीन और लोबिया दोनों की कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ हैं। ऐसे में इनका सेवन हमारे शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ देता है। इसके साथ ही एक जैसी दिखने वाली इन दोनों चीजों को हर जगह अलग-अलग नामों से पहचाना जाता है। इनके स्वाद, पोषण के साथ बनाने के तरीके भी अलग होते हैं। हालांकि फायदे की बात की जाय तो यह दोनों ही खाने में बेहद लाभकारी होती हैं। कुछ लोग तो रोजाना नाश्ते में इनका सेवन करते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में सोयाबीन और लोबिया के बीच का अंतर बताने जा रहे हैं।

दिखने में अंतर

लोबिया - लोबिया का रंग सफेद होता है। जिसके एक साइड काले रंग की आंख सी बनी होती है। इसका आकर पूरा गोल न होकर थोड़ा लंबा होता है।

सोयाबीन - वहीं सोयाबीन का आकार एकदम गोल होने के साथ थोड़ी उभरी हुई होती है। यह एकदम सफेद न होकर हल्के पीलेपन पर होती है। इसकी सतह लोबिया से थोड़ी ज्यादा चिकनी होती है।

कैसे होती है खेती ?

लोबिया 

lobia

लोबिया एक फलीदार फसल होती है। इसकी खेती के लिए गर्म और शुष्क जलवायु की आवश्यकता होती है। इसके बीजों को बोने के लिए 25-35°C का वातावरण चाहिए होता है। इसको उगाने के लिए बलुई और दोमट मिट्टी की जरुरत होती है। इसको उगाना भी काफी आसान होता है। साथ ही यह मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में भी मदद करती है।

सोयाबीन  

soyabeen

यह भी एक प्रकार की फ़ली वाली फसल है। इसकी खेती वैसे तो भारत के कई राज्यों में होती है, लेकिन इसके लिए ऐसी जगह उत्तम होती है। जहां की जलवायु, मिट्टी और सिंचाई की अच्छी व्यवस्था हो। सोयाबीन अधिकतर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और कर्नाटक में उगाई जाती है। यहां के मौसम के अनुकूल इसको उगने में सहायता मिलती है। इसकी खेती के लिए भी गर्म और नम जलवायु की जरुरत होती है। वहीं अगर बात बाहर के देशों की जाय तो अमेरिका, ब्राजील और अर्जेंटीना इसके सबसे बड़े उत्पादक देश हैं।

यह विडियो भी देखें

 

पोषक तत्व में अंतर

लोबिया

sabji
पोषक तत्वों से भरपूर लोबिया में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसमें कई प्रकार के विटामिन, प्रोटीन, वसा, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, पोटैशियम और कॉपर की अच्छी मात्रा होती है। ऐसे में रोजाना लोबिया का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।


सोयाबीन

lobia chaat
सोयाबीन में प्रोटीन पर वसा अच्छी मात्रा में पाई जाती हैं। इसके अलावा इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और अमीनो एसिड, फास्फोरस और आयरन भी शामिल होते हैं। वेजेटेरियन लोगों के लिए सोया खाना लाभकारी होता है। जिसकी वजह से इसमें पाए जाने वाला प्रोटीन की अच्छी मात्रा का होना। यह कैल्शियम का भी अच्छा स्रोत माना जाता है।

ये भी पढ़ें: Seventeen Favourite Food: सोयाबीन के दूध के साथ बनाएं Kong-Guksu, के-पॉप बॉय बैंड 'Seventeen' के होशी को है बेहद पसंद

सोयाबीन और लोबिया के स्वास्थ्य लाभ

लोबिया खाना हार्ट के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। इसके अलावा यह ब्लड शुगर लेविल और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में भी काफी मदद करता है। जबकि सोयाबीन में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होने की वजह से ये हड्डियों और मांसपेशियों को स्ट्रांग करने में मदद करता है। इसके अलावा यह हार्मोन्स का बेलेंस भी बनाए रखता है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।