herzindagi
how to grow cowpea

Gardening Tips: बिना खर्च के छत पर इस तरीके से उगाएं लोबिया, बाजार से खरीदने की झंझट होगी खत्म

खुली जगह या छत पर सब्जियों का उगाना आम बात है। केमिकल फ्री सब्जी खाने और बाजार जाने से बचने के लिए लोग घर की टेरेस पर वेजिटेबल ग्रो करते है। यहां आज हम आपको लोबिया उगाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं।
Updated:- 2025-07-22, 18:43 IST

Lobia Ka paudha kaise Lagayen: घर की छत पर बागवानी करना ट्रेंड के साथ-साथ काफी आम बात हो गई है। वर्तमान में हर घर में कोई न कोई फूल या सब्जी का पौधा देखने को मिल जाएगा। कई बार घर में अकेले रहने वाली महिलाओं के लिए पेड़-पौधे दोस्तों या परिवार के सदस्यों जैसे हो जाते हैं। लेकिन कई बार लोगों को यह लगता है कि बालकनी या टेरेस पर प्लांट लगाने के लिए उन्हें बहुत पैसा खर्च या ज्यादा जगह की जरूरत पड़ेगी। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अगर आप भी ऐसा ही कुछ सोचती हैं, तो बता दें कि कुछ सब्जियों के पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें आप कम पैसे और कम जगह में भी आसानी से लगा सकती हैं। उस सब्जियों की लिस्ट में लोबिया का प्लांट बेहद आम है। इसे आप कम मेहनत और देखभाल में लगा सकती हैं।

लोबिया न सिर्फ पोषक तत्वों से भरपूर होती है बल्कि इसकी देखभाल में भी कम समय लगता है। कम जगह में इसकी अच्छी पैदावार हो सकती है। अगर आप ताजी-ताजी सब्जियां खाने की शौकी हैं। लेकिन बार-बार या रोजाना बाजार का चक्कर नहीं लगाना चाहती हैं, तो इस लेख में हम आपको लोबिया को गमले में कैसे उगा सकती हैं। साथ ही इस पौधे में कौन सी खाद डालने से इसकी ग्रोथ ज्यादा हो सकती हैं। इसके बारे में बताने जा रही हैं।

गमले में कैसे लगाएं लोबिया का पौधा?

lobia ke beej kaise boyen

लोबिया का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले 10-12 इंच गहरा और चौड़ा गमला लें। ऐसा इसलिए क्योंकि इस पौधे की जड़े तेजी से फैलती है। अगर गमला छोटा रहेगा, तो इसमें रूट बाउंड जैसी समस्या हो सकती हैं। गमले लेने के बाद अब बात आती है मिट्टी की। इसके लिए सामान्य मिट्टी, गोबर की खाद या वर्मीकंपोस्ट को बराबर मात्रा में मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब तैयार मिट्टी को गमले में भरकर इस पर पानी का छिड़काव करें।

ध्यान रखें कि जब आप इस पौधे को लगाने का प्लान करें उससे पहले इस 12-24 घंटे के लिए भिगो दें ताकि यह जल्दी अंकुरित हो सकें। अब तैयार मिट्टी में 2-23 सेंटीमीटर गहराई में थोड़ा दूर-दूर बीजों को दबाएं।

यह विडियो भी देखें

अगर आप बेल वाली लोबिया लगा रही हैं, तो पौधे के बढ़ने पर सहारे के लिए डंडी या जाली जरूर लगाएं। साथ ही रोजाना गमले में पानी डालें। 2-3 महीने के भीतर पौधे पर फल लगना शुरू हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें- एलोवेरा का पौधा हो गया है घना? कटिंग करके फेंकने के बजाय...घर से लेकर बगीचे के इन कामों में ऐसे कर सकती हैं इस्तेमाल

लोबिया पौधे के लिए फायदेमंद खाद

lobia plant ke liye fertilizer

लोबिया के पौधे की ग्रोथ को बनाएं रखने के लिए आप गोबर की खाद का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर गोबर की खाद नहीं है, तो गोबर की कंडी का प्रयोग कर सकती हैं। इसके लिए एक दिन पहले कंडी को तोड़कर छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। अब इन्हें कम पानी में डुबोकर रखें। ऐसा करने से कंडे आसानी से गोबर फॉर्म में बदल जाएंगे। अब इस कुछ घंटे के बाद गमले में डाल कर खाद की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-हरा-भरा दिख रहा है पौधा, फिर भी नहीं हो रही हैं ग्रोथ... एक्सपर्ट से जानें क्या हो सकता है कारण

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit-Freepik, Herzindagi

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।