हम कभी ब्रेड के बने सैंडविच खाते हैं तो कभी आलू बॉन्डा और कभी कभी हम प्लेन ब्रेड भी खाते हैं। कुछ लोगों को व्हाइट ब्रेड अच्छी लगती है और कुछ लोगों को ब्राउन। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इन दोनों ब्रेड्स में क्या अंतर होता है। ये दोनों ब्रेड केवल रंग में ही एक दूसरे से अलग नहीं होती हैं बल्कि इनमें और भी अंतर हैं। आइए जानते हैं इनके बीच का अंतर।
व्हाइट ब्रेड को काफी ज्यादा लोगों द्वारा खाया जाता है। कुछ लोग इसे चाय के साथ भी खाते हैं। अक्सर लोग जब खाने को कुछ नहीं बनाना चाहते तो ब्रेड से कोई भी रेसिपी बना लेते हैं, क्योंकि यह आसान होता है।
व्हाइट ब्रेड गेहूं से बनाई जाती है लेकिन इसे बनाने के लिए जिस गेहूं(ट्राई करें गेहूं की मसाला फारसी पूरी) का इस्तेमाल किया जाता है वह छाना हुआ होता है, जिसमें से चोकर और बीज हटा दिए जाते हैं। यही कारण है कि इस ब्रेड का रंग सफेद होता है। ब्राउन ब्रेड की तुलना में व्हॉट्स ब्रेड में कम पोषक तत्व होते हैं। इसमें चीनी की मात्रा अधिक होने के कारण कैलोरी ज्यादा होती है।
इसे जरूर पढ़ें-ब्रेड से मिनटों में बनाएं ये स्नैक रेसिपीज, बच्चे करेंगे खूब पसंद
कई लोगों को ब्राउन ब्रेड बहुत पसंद होता है क्योंकि सफेद ब्रेड की तुलना में इसका स्वाद थोड़ा नमकीन होता है इसे प्लेन भी खाया जा सकता है। लेकिन व्हाइट ब्रेड(ब्रेड से बनाएं ये रेसिपीज) की तुलना में ब्राउन ब्रेड को ज्यादा अच्छा माना जाता है क्योंकि जिस आटे से ब्राउन ब्रेड बनाई जाती है उसमें किसी भी प्रकार की छंटाई नहीं होती है और सभी पोषक तत्व उसमें मौजूद रहते हैं। अगर आप स्वाद की बात करें तो ब्राउन ब्रेड का स्वाद ज्यादा अच्छा होता है।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें-घर पर रखी है ब्रेड तो आसानी से बनाई जा सकती हैं नाश्ते के लिए ये 3 रेसिपीज
आपके घर में कौन सी ब्रेड सबसे ज्यादा खाई जाती है हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- shutterstock, youtube
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।