Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:42 PM IST

स्नैक्स में ट्राई करें गेहूं की मसाला फारसी पूरी, जानिए बनाने का आसान तरीका 

अगर आपको चाय से खाने की कुछ न कुछ आदत है, तो आप चाय के साथ गेहूं की मसाला फारसी पूरी ट्राई कर सकती हैं।
Updated:- 2022-04-22, 12:38 IST
Wheat masala farsi puri in hindi

लोगों को चाय के साथ कुछ न कुछ खाने की आदत होती है। इसलिए लोग स्नैक्स या तो अपने घर में बनाते हैं या बाहर से मंगवाकर स्टोर करके रखते हैं। हालांकि, कई लोग ऐसे भी होते हैं जो बाहर का बिल्कुल भी खाना पसंद नहीं करते हैं। अगर आप भी इन लोगों में से एक हैं तो आप घर पर ही स्वादिष्ट स्नैक्स तैयार कर सकते हैं। आप घर पर मसाला फारसी पूरी बना सकती हैं। यकीनन अपने मैदा की पूरी खाई होगी लेकिन इस बार घर पर गेहूं को मसाला पूरी की ये रेसिपी जरूरी ट्राई करें।

गेहूं की मसाला फारसी पूरी। Recipe Card

इस बार स्नैक्स में गेहूं की मसाला फारसी पूरी ट्राई करें।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • गेहूं- 3 कप
  • सूजी - 4 चम्मच
  • काली मिर्च - 10 (कटी हुई)
  • नमक - स्वादानुसार
  • जीरा पाउडर- आधा चम्मच
  • लाल मिर्च- आधा चम्मच
  • अजवाइन पाउडर- आधा चम्मच
  • घी या तेल - 2 बड़े चम्मच
  • तेल- तलने के लिए
  • पानी- जरूरत के हिसाब से

Step

  1. Step 1:

    मसाला फरसी पूरी बनाने के लिए आप एक बाउल आटा डालकर अच्छी तरह से छान लें।

  2. Step 2:

    फिर नमक, सूजी और सारे मसाले डालें और इसे अच्छी तरह से मिला लें।

  3. Step 3:

    अब आप इसमें पानी डालें और इसे अच्छी तरह से गूंथ लें। फिर इसे कुछ देर सेट होने के लिए रख दें।

  4. Step 4:

    थोड़ी देर बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें और फिर इन्हें बेल लें।

  5. Step 5:

    इसके बाद कढ़ाही में तेल डालें और गर्म करने के लिए रख दें और पूरियों को फ्राई कर लें।

  6. Step 6:

    बस आपकी गेहूं की मसाला फारसी पूरी तैयार है। आप इसे कॉफी के साथ सर्व कर सकती हैं।

बनाने का तरीका-

  • मसाला फरसी पूरी बनाने के लिए आप एक बाउल आटा डालकर अच्छी तरह से छान लें। (कुट्टू की पूड़ी बनाने का तरीका)
  • फिर नमक,सूजीऔर सारे मसाले डालें और इसे अच्छी तरह से मिला लें।
  • अब आप इसमें पानी डालें और इसे अच्छी तरह से गूंथ लें। फिर इसे कुछ देर सेट होने के लिए रख दें।

इसे ज़रूर पढ़ें- जानिए भारत में बनने वाली इन अलग-अलग तरह की पूरियों के बारे में

  • थोड़ी देर बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें और फिर इन्हें बेल लें।
  • इसके बाद कढ़ाही में तेल डालें और गर्म करने के लिए रख दें।
  • अब पूरियों को एक-एक करके कढ़ाही में डालें और फ्राई कर लें।
  • बस आपकी गेहूं की मसाला फारसी पूरी तैयार है। आप इसे कॉफी के साथ सर्व कर सकती हैं।

Image Credit- (@Shutterstock)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।