herzindagi
difference between quinoa and millet

दिखने में एक जैसे लगने वाले क्विनोआ और मिलेट में होता है बड़ा अंतर

क्विनोआ और मिलेट एक जैसे ही दिखते हैं, लेकिन इन दोनों के बीच का बड़ा अंतर क्या आपको पता है? दोनों को सब्जियों के साथ पकाकर खाया जा सकता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-05-11, 12:50 IST

यह तो आप जानते ही होंगे कि यह मिलेट का साल है। सरकार ने भी मिलेट्स को आहार में शामिल करने की तफ्तीश की है। आजकल कोई भी नया सुपरफूड मार्केट में आता है वो तुंरत हिट हो जाता है। चूंकि सुपरफूड्स हेल्दी होते हैं और उनकी न्यूट्रिशनल वैल्यू शरीर में कई पोषक तत्वों को पूरा करने में मदद करती है।

अब जैसे आप क्विनोआ को ही लीजिए, यह एक ऐसा सुपरफूड है जो बहुत तेजी से लोगों की पसंद में शामिल होता जा रहा है। वजन घटाने के लिए लोग इसका काफी सेवन करते हैं। यह मिलेट की तरह ही दिखता है, लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि इनमें क्या अंतर है तो आप अकेले नहीं हैं। कई सारे लोगों क्विनोआ और मिलेट को एक ही समझ लेते हैं, इसलिए हम आपको दोनों के बीच का अंतर इस आर्टिकल में बताएंगे।

क्या होता है मिलेट?

what is millet

बाजरा एक ग्लूटेन फ्री साबुत अनाज है जो एशिया और दक्षिण अमेरिका में सबसे अधिक उपयोग किया जाता है। चूंकि इसमें फाइबर की बहुत अच्छी मात्रा होती है, इसलिए इसे आहार में शामिल किया जाता है। इसे हालांकि पकाने में थोड़ा सा समय लगता है और इसे कई रूपों में खाया जा सकता है। वेट लॉस करने वालों के लिए यह चावल का एक अच्छा विकल्प बन सकता है। यह बनकर चावल की तरह ही लगता है।

इसे भी पढ़ें: कीनू और संतरे के बीच का अंतर क्या पता है आपको?

क्या होता है क्विनोआ?

what is quinoa

क्विनोआ भी एक होल ग्रेन है और यह भी ग्लूटेन फ्री होता है। सीलिएक रोग वाले लोगों के लिए क्विनोआ एक बहुत अच्छा सुपरफूड हो सकता है। क्विनोआ को सलाद में खाया जा सकता है और इसे साइड डिश की तरह भी सर्व किया जा सकता है। क्विनोआ में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन की बहुत अच्छी मात्रा होती है, जो इसे पोषण का एक बड़ा स्रोत बनाता है। यह वैसे तो एक बीज होता है, लेकिन क्विनोआ (कैसे खाएं क्विनोआ) को एक अनाज की तरह तैयार किया जाता है।

न्यूट्रिशन का अंतर

बाजरा और क्विनोआ एक ग्लूटेन फ्री फूड और दोनों में फाइबर और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत होता है। दोनों ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित और वजन कम करने में मदद करते हैं। बाजरा और क्विनोआ भी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, पदार्थ जो रोग पैदा करने वाले मुक्त कणों से लड़ते हैं।

दो अनाजों के बीच प्रमुख अंतर उनके अमीनो एसिड प्रोफाइल का होता है। जबकि क्विनोआ एक होल प्रोटीन कहलाता है, बाजरे में प्रोटीन नहीं होता है। होल प्रोटीन में सभी नौ आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं जो शरीर अपने आप नहीं बना सकता है। वे लोग जो वीगन खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं, जब मिलेट को आहार में शामिल करते हैं तो उन्हें अन्य प्लांट बेस्ट चीजों से प्रोटीन लेने की आवश्यकता होती है।

अपीयरेंस में होता है ये अंतर

millet quinoa difference

क्विनोआ जिसका अधिकांश सेवन किया जाता है, वे व्हाइट या आइवरी होते हैं। हालांकि ये यह लाल, काले और बैंगनी किस्मों में भी पाया जा सकता है। इसी तरह, बाजरा भी कई रंगों में उगता है, जिसमें सफेद, लाल, पीला या ग्रे शामिल है। आमतौर पर पर्ल मिलेट का उपभोग सबसे ज्यादा अमेरिका में किया जाता है और वहां उसके सफेद,आइवरी रंग के गोल मिलेट का उपभोग होता है। जहां तक क्विनोआ की बात है तो ये ओवल और डिस्क-शेप में होते हैं, जिसके किनारों के चारों ओर एक चपटा बैंड नजर आता है।

इसे भी पढ़ें: क्या आपको पता है सेव और भुजिया के बीच का अंतर?

मिलेट और क्विनोआ को पकाने का अंतर

क्विनोआ को पकाने में बहुत ज्यादा वक्त नहीं लगता है। इसे आप 10-15 मिनट में पका सकते हैं, लेकिन मिलेट पकाने में अक्सर वक्त लगता है। वहीं मिलेट पकने के बाद दोगुना हो जाते हैं। इसका टेक्सचर मसले हुए पास्ता जैसा लग सकता है। हालांकि इन्हें और क्विनोआ को आप चावल की तरह या साइड डिश की तरह खा सकते हैं।

इसके अलावा इन दोनों का के स्वाद में बस इतना अंतर होता है कि मिलेट आपको थोड़ा नटी फ्लेवर देता है। अगर आप किसी एक चीज को बनाने के बारे में सोचें तो क्विनोआ एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।