लेट्यूस और पत्ता गोभी में ये है अंतर, एक समझने की भूल न करें

बहुत से लोगों को लेट्यूस और पत्ता गोभी के बीच में अंतर पता नहीं होता है और वे दोनों को एक समझते हैं। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको इन दोनों के बीच क्या क्या अंतर है इसके बारे में बताने वाले हैं।
Updated:- 2023-06-06, 12:28 IST
difference between iceberg lettuce and cabbage in hindi

बहुत से लोगों को लगता है कि पत्ता गोभी और लेट्यूस दोनों एक ही हैं, लेकिन जब इनके बनावट, स्वाद, उपयोग, पोषण और महक की बात आती है तो ये दोनों एक दूसरे से बहुत अलग है। बहुत से लोग बाजार और स्टोर में कंफ्यूज हो जाते हैं कि ये दोनों एक ही तो नहीं। लेकिन अब आपको कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है आज के इस लेख में हम आपको पत्ता गोभी और लेट्यूस से जुड़े कुछ अंतर बताएंगे जिसे जानने के बाद आप भी आसानी से दोनों में अंतर कर पाएंगे।

पोषण

iceberg lettuce and cabbage uses

पत्ता गोभी के मुकाबले लेट्यूस में कम कैलोरी होते हैं। देखा जाए तो 100 ग्राम पत्ता गोभी में 24-25 कैलोरी है तो वहीं लेट्यूस में 16-17 के आस पास। इसके अलावा लेट्यूस में विटामिन और मिनरल के अलावा मुख्य रूप से पानी है और पत्ता गोभी में विटामिन के और सी के साथ फाइबर के गुण हैं।

उपयोग

आमतौर पर लेट्यूस का इस्तेमाल सलाद या सैंडविच (सैंडविच रेसिपी) के टॉपिंग के रूप में कच्चा खाया जाता है। पत्ता गोभी का उपयोग आमतौर पर चाइनीज रेसिपी, सब्जी, अचार और तरह-तरह की डिशेज को लिए किया जाता है। पत्ता गोभी की पत्तियां बहुत मजबूत होती है वहीं लेट्यूस के पत्ते

एक दूसरे से भिन्न है दोनों की प्रजातियां

लेट्यूस और पत्ता गोभी दोनों की प्रजातियां एक दूसरे से अलग है। पत्तागोभी (पत्तागोभी रेसिपी) ब्रेसिका प्लांट की प्रजाति का हिस्सा है तो लेट्यूस लेक्टुसा या एस्टरेसिया प्रजाति से संबंध रखता है।

उत्पादन के लिए तापमान

पत्ता गोभी का फसल आमतौर पर सर्दियों या ठंडे तापमान में होता है, तो वहीं लेट्यूस उगाने के लिए गर्म क्षेत्र या वातावरण की आवश्यकता होती है। पत्ता गोभी का फसल मिट्टी में होता है तो वहीं लेट्यूस का उत्पादन रेतीली मिट्टी वाले स्थान में होता है।

इसे भी पढ़ें: घर में दही जमाने के लिए करें इन बर्तनों का इस्तेमाल, जमेगी बाजार जैसी

स्वाद और टेक्सचर

lettuce vs cabbage nutrition

देखने में पत्ता गोभी और लेट्यूस के कई सारे परत या पत्ते होते हैं। हालांकि, लेट्यूस की तुलना में गोभी के पत्ते सख्त और पानी की मात्रा कम होती है। लेट्यूस क्रिस्पी (क्रिस्पी पकौड़े बनाने की विधि) होता है जिसका उपयोग आमतौर पर बर्गर के टॉपिंग के लिए किया जाता है। इसके अलावा गोभी में तेज गंध या महक होती है और लेट्यूस के पत्ते गंधहीन होते हैं

आकार और रंग

पत्ता गोभी सख्त पत्तों से बंधा हुआ गोल आकार का होता है और लेट्यूस के पत्ते सॉफ्ट और क्रिस्पी होते हैं ये पत्तागोभी की तरह गोल बंधे हुए नहीं होते हैं। दोनों के रंग में भी काफी अंतर है पत्ता गोभी लाइट ग्रीन कलर का होता है तो लेट्यूस के पत्ते गहरे हरे रंग के होते हैं।

इसे भी पढ़ें: फ्रेश और मीठा भुट्टा खरीदने के लिए करें इन टिप्स को फॉलो

ये रहे लेट्यूस और पत्तागोभी में अंतर, अबकी बार बाजार जाएं तो दोनों को एक समझने से पहले बताए गए अंतरों के बारे में जरूर देखें। यह लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।