Kitchen Hacks: क्या आप जानते हैं जीरा और शाही जीरा के बीच का अंतर?

भारतीय खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए महिलाएं कई तरह के मसाले का इस्तेमाल करती हैं। इसलिए आपको महिलाओं के किचन में दर्जनों मसालों के डिब्बे रखे दिख जाएंगे, जिसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, जीरा, इलायची, नमक आदि। हालांकि, इन मसालों का इस्तेमाल खाने के हिसाब से किया जाता है।
लेकिन ज्यादातर खाने में तड़का लगाने के लिए महिलाएं जीरे का इस्तेमाल करती हैं। इसका ज्यादातर डिशेज में पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है ताकि खाने में महक के साथ स्वाद भी दुगना हो जाए। लेकिन क्या आपको पता है कि मामूली-सा दिखने वाला जीरा भी कई तरह का होता है, जिन्हें आप मार्केट से आसानी से खरीद सकते हैं।
मगर, जब जीरा और शाही जीरा की आती है तो बहुत कम महिलाएं होती हैं, जिन्हें इन दोनों के बीच का अंतर पता होता है। इसलिए आज हम आपको जीरे के इन दो बेसिक प्रकारों के बीच के अंतर के बारे में बताएंगे।
क्या है जीरा-

जीरा एक प्रकार का खाद्य पदार्थ है जिसका इस्तेमाल खाने में किया जाता है। ये दिखने में सौंफ की तरह छोटा-छोटा होता है। जीरा एक तरह का बीज होता है और ये बीज पियेशी परिवार के एक पुष्पीय पौधे से आता है। इसका रंग श्वेत या सफेद होता है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर खाने में किया जाता है।
इसे ज़रूर पढ़ें-क्या आप जानते हैं सूजी और रवा के बीच का अंतर?
क्या है शाही जीरा-

शाही जीरा भी एक प्रकार का जीरा होता है, लेकिन यह जीरा सामान्य जीरे से थोड़ा अलग होता है। क्योंकि इसकी सुगंध और इसका कलर भी थोड़ा डार्क होता है। इसे कई लोग काला जीरा भी कहते हैं। साथ ही, इसका आकार थोड़ा पतला और थोड़ा मुड़ा हुआ होता है। लेकिन इसका इस्तेमाल शाही खाना बनाने के लिए किया जाता है, जिससे खाने का स्वाद दुगना हो जाता है। (जानिए हर्ब्स और मसाला में अंतर, क्या है फायदेमंद)
क्या है अंतर?

- जीरा का कलर सफेद और शाही जीरा का थोड़ा काला होता है।
- जीरा का साइज थोड़ा छोटा होता है और शाही जीरा साइज में थोड़ा लंबा होता है।
- जीरा को कई लोग जीरक और शाही जीरा को काला जीरा के नाम से भी जाना जाता है।
- जीरा, शाही जीरे के मुकाबले थोड़ा सस्ता होता है। (जीरा पाउडर बनाने का तरीका)
इसे ज़रूर पढ़ें-आप जानते हैं सूजी रवा और इडली रवा में क्या अंतर है?
इस्तेमाल करने के हैक्स-

- जीरे का इस्तेमाल करने लिए पाउडर और फिर तड़के के तौर पर किया जाता है।
- लेकिन शाही जीरे का इस्तेमाल कोरमा या फिर नॉन वेज में किया जाता है।
- काला जीरा की मात्रा का ध्यान रखा जाता है क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है।
- जीरा का इस्तेमाल आप आसानी से कर सकती हैं क्योंकि इसकी तासीर ज्यादा गर्म नहीं होती है।
उम्मीद है कि आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ जुड़ी रहें।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।