भारतीय खाने का स्वाद मसालों और हर्ब्स से आता है। मसाले और हर्ब्स न केवल खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करते हैं बल्कि यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। मसालों और हर्ब्स कई तरह की बीमारियों से छुटकारा दिलाता था। हर्ब्स का इस्तेमाल दवा के रूप में भी किया जाता है। इनका सेवन करने से पाचन तंत्र सही बना रहता है। लेकिन क्या आप मसालों और हर्ब्स में अंतर जानते हैं। हर्ब्स और मसाला दोनों ही अलग-अलग होते हैं।
अक्सर किचन में हर्ब्स और मसालें दोनों होते हैं लेकिन बहुत कम लोगों को इनका फर्क पता होता है। इस लेख में हम आपको इन दोनों के बीच का अंतर बताएंगे। आइए जानते हैं हर्ब्स और मसाला में अंतर।
हर्ब्स और मसाला में अंतर
बता दें कि हर्ब्स और मसाला एक ही पौधे से आते हैं। लेकिन इनमें छोटा सा फर्क होता है। पौधे का ताजा हिस्सा हर्ब्स होता है वहीं पौधे का सूखा हुआ हिस्सा मसाला होता है। मसाला पौधे के सूखी जड़, डंठल, बीज और सूखे फल होते हैं। हर्ब्स और मसाला दोनों ही खआने का स्वाद बढ़ाने में मदद करते हैं। हर्ब्स का स्वाद ज्यादा तेज नहीं होता है जबकि मसालों का स्वाद काफी तेज होता है। दोनों का ही उपयोग खाना बनाने के लिए किया जाता है।
सबसे ज्यादा उपयोग होने वाले हर्ब्स
तुलसी
भारतीय घरों में तुलसी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। आपको लगभग हर घर में तुलसी का पौधा मिल जाएगा। तुलसी का उपयोग पूजा-पाठ और दवा के रूप में किया जाता है। तुलसी का स्वाद हल्का मीठा होता है। यह पांचन तंत्र के लिए बेहद अच्छा माना जाता है।
पुदीना
पुदीना का इस्तेमाल सबसे ज्यादा चटनी बनाने के लिए किया जाता है। पुदीने की चटनी के साथ स्नैक्स खाने का अपना ही अलग मजा होता है। चटनी के अलावा पुदीना का इस्तेमाल ड्रिंक्स बनाने के लिए भी किया जाता है। पुदीना का उपयोग गार्निश के लिए भी काफी मात्रा में किया जाता है। ड्रिंक्स का स्वाद बढ़ाने के लिए पुदीना का उपयोग किया जाता है। पुदीना स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। (पुदीना चटनी रेसिपी)
धनिया
धनिया का मसाला और हर्ब्स दोनों के रूप में उपयोग किया जाता है। गर्म मसाला में धनिया पाउडर और वहीं धनिया की पत्तियों का इस्तेमाल कर चटनी बनाई जाती हैं। भारतीय खाने में धनिया का ज्यादा मात्रा में उपयोग किया जाता है। इसके अलावा धनिया का उपयोग गार्निश करने के लिए भी किया जाता है। धनिया की पत्तियां हर्ब्स हैं वहीं उसके बीज मसाले के तौर पर जाना जाता है। (घर पर ऐसे बनाएं मसाला)
इसे जरूर पढ़ेंःझटपट बनाएं टेस्टी और हेल्दी पुदीना पराठा, जानें विधि
ज्यादा यूज होने वाले मसाला
दालचीनी
दालचीनी का उपयोग मीठे खाने से लेकर मासलेदार भोजन में किया जाता है। दालचीनी एक छाल है। इसकी हल्की और मीठी की सुगंध होती है जो कि खाने का स्वाद बढ़ा देते हैं। दालचीनी को काली मिर्च और लौंग के साथ मिक्स करके डाला जाता है। दालचीनी का मसाले के अलावा दवाई के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। दालचीनी का सेवन करने से कई तरह की समस्या कम हो जाती है।
इसे जरूर पढ़ेंःLockdown Challenge: ये 21 मसाले घर पर आसानी से तैयार करें और बन जाएं किचन क्वीन
लौंग
लौंग का स्वाद काफी तीखा होता है। इसका उपयोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा लौंग का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों से बचने के लिए भी किया जाता है।
जीरा
जीरा सबसे ज्यादा यूज होने वाला मसाला है। जीर खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। जीरा को भुनकर इसका पाउडर का यूज कई तरह की डिश में किया जाता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों