भारतीय खाने की बात करें तो यहां आपको तरह-तरह के इंग्रीडिएंट्स मिल जाएंगे। एक के बाद एक कई सारे इंग्रीडिएंट्स की लिस्ट देखने को मिलती है। इनमें से एक बहुत खास इंग्रीडिएंट है रवा उर्फ सूजी। इसे उत्तर से लेकर दक्षिण तक अलग-अलग डिशेज में इस्तेमाल किया जाता है। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि ये बनता भी गेहूं और चावल से है।
सूजी या रवा के नाम को लेकर भी कई लोग कंफ्यूज रहते हैं। अधिकतर लोग रवा और सूजी को अलग-अलग ही समझते हैं, लेकिन ये सिर्फ अलग-अलग राज्यों में अलग नाम से जाना जाता है। रवा अधिकतर दक्षिण भारत में प्रचलित है और सूजी उत्तर भारत में।
जब हम रवा के बारे में बात कर ही रहे हैं तो क्यों ना हम उसके अलग-अलग प्रकारों की बात करें। रवा के कई प्रकार होते हैं जिन्हें आप मार्केट से आसानी से खरीद सकते हैं। आज हम आपको दो बेसिक प्रकारों के बीच के अंतर के बारे में बताएंगे।
इसे जरूर पढ़ें- सूजी से जुड़े ये हैक्स बनाएंगे आपके रोज़ाना के काम को आसान
क्या है इडली रवा?
कई लोगों को लगता है कि इडली रवा और सूजी रवा एक ही है, लेकिन मैं आपको बता दूं कि इडली के लिए जो रवा इस्तेमाल किया जाना चाहिए उसमें और हलवे के लिए जो रवा इस्तेमाल किया जाना चाहिए उसमें बहुत अंतर होता है। साउथ इंडियन रवा की अगर बात करें तो उपमा, इडली, उत्तपम आदि में इसका इस्तेमाल होता है और ये थोड़ा ज्यादा सॉफ्ट टेक्सचर वाला होता है।
इडली रवा को राइस रवा भी कहा जाता है जो चावल से बनता है। अब शायद आप थोड़ा कंफ्यूज हो जाएं कि रवा तो हमेशा गेहूं से ही बनता है भला इडली रवा में चावल के इस्तेमाल की बात क्यों कह रहे हैं, लेकिन यकीन मानिए ये असल में इडली के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होता है। रवा के कई प्रकार होते हैं और उसमें से इडली रवा चावल से बनाया जाता है। ये दिखने में काफी सफेद होता है और इससे इडली, उपमा, उत्तपम आदि बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं।
क्या है सूजी रवा?
बाकी सभी प्रकार के रवा को सूजी रवा कहा जाता है जो गेहूं से बनते हैं। ऐसा नहीं है कि ये भी सिर्फ एक ही प्रकार का होता है। इसमें भी आपको कई प्रकार मिल जाएंगे जो उपमा, हलवा, मिठाई, लड्डू, अन्य स्नैक्स के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। ये इडली रवा की तरह सफेद नहीं होता है बल्कि ये हल्के पीले रंग में आता है। इसमें ग्लूटेन की मात्रा ज्यादा होती है।
Recommended Video
इसे जरूर पढ़ें- सिर्फ हलवा नहीं बल्कि सूजी से बनाएं ये शानदार स्नैक्स
सूजी रवा के प्रकार-
दलिया रवा - मोटे आकार में पिसा हुआ रवा। ये दलिया से थोड़ा अलग होता है, लेकिन ये काफी ज्यादा दानेदार होता है। इसका इस्तेमाल अधिकतर स्नैक्स में किया जाता है। इससे आप साउथ इंडियन डिशेज नहीं बना सकते हैं।
बंसी रवा- इसे एक खास तरह के गेहूं सांभा से बनाया जाता है और इसका टेक्सचर पाउडर की तरह होता है। इससे हलवा आदि काफी अच्छा बनता है। ये कुछ खास तरह की मिठाइयों में भी इस्तेमाल किया जाता है।
बॉम्बे रवा- इसका टेक्सचर बंसी रवा के मुकाबले थोड़ा मोटा होता है और इसे बनाने के लिए होल व्हीट ग्रेन का इस्तेमाल किया जाता है। ये उपमा आदि के लिए परफेक्ट रवा हो सकता है।
लापसी रवा- इसका टेक्सचर मीडियम होता है और ये हलवा, लापसी आदि के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
तो ये था सूजी रवा और इडली रवा के बीच का अंतर। अगर आपको लगता है कि ये स्टोरी अच्छी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock/ Indiamart/ Amazon
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।