Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:32 AM IST

गर्मियों में करना है फुल एंजॉय तो कानपुर के इन बेस्ट वाटर पार्क में पहुंचें

Famous Water Parks In Kanpur: कानपुर में मौजूद इन बेहतरीन वाटर पार्क में आप भी परिवार, दोस्तों और पार्टनर संग फुल एन्जॉय कर सकते हैं।  
Updated:- 2023-04-18, 17:22 IST
best water parks in kanpur in hindi

Top Water Parks In Kanpur In Hindi: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर को औद्योगिक नगरी के नाम से जाना जाता है। इस शहर में मौजूद कुछ जगहें जिस तरह फेमस है ठीक उसी तरह यहां मौजूद वाटर पार्क चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए बेस्ट स्थान माना जाता है। कुछ ही देर सही, लेकिन भीषण गर्मी से बचने के लिए और भरपूर तरीके से वाटर राइड्स एन्जॉय करने के लिए वाटर पार्क हर कोई जाना पसंद करता है।

वैसे तो उत्तर प्रदेश के एक से एक बेहतरीन वाटर पार्क है, लेकिन अगर आप कानपुर में मौजूद वाटर पार्क में दोस्तों, परिवार या फिर पार्टनर के साथ मस्ती-धमाल करना चाहते हैं तो हम आपको कानपुर में मौजूद कुछ बेस्ट वाटर पार्क के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क (Blue World Theme Park)

Blue World Theme Park

कानपुर में मौजूद ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क शहर का सबसे पहला मेगा थीम पार्क बोला जाता है। यह थीम पार्क 25 एकड़ में फैला हुआ है। गर्मी के मौसम में हर रोज हजारों लोग यहां मस्ती और धमाल करने पहुंचते हैं।

ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क में स्लाइड वेवपूल, साइक्लोन राइड, रेन डांस फ्लोर जैसे कई मज़ेदार राइड्स भी एन्जॉय कर सकते हैं। इस पार्क में सबसे लोकप्रिय म्यूजिकल फाउंटेन और लेजर शो हैं।

  • टिकट- फुल टिकट लगभग 600 रुपये
  • हाफ टिकट- लगभग 300 रुपये
  • समय-सुबह 10 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक
  • पता-मंधना-बिठूर रोड, कानपुर, उत्तर प्रदेश 209217

इसे भी पढ़ें:गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के साथ घूमने का बना रहे हैं प्लान तो इन बातों का रखें ध्यान

जंगल वाटर पार्क (Jungle Water Park)

Jungle Water Park

अगर आप सस्ते में वाटर पार्क में भरपूर एन्जॉय करना चाहते हैं तो फिर आपको जंगल वाटर में पहुंच जाना चाहिए। परिवार, दोस्तों और पार्टनर के साथ एन्जॉय करने के लिए यह वाटर पार्क बेस्ट माना जाता है।

जंगल वाटर पार्क में स्लाइड रेन, डांस फ्लोर, वेब जोन, वॉटर फॉल डांस जैसी कई चीजें एंजॉय कर सकते हैं। अगर आप वाटर स्पोर्ट्स एन्जॉय करने के अलावा भोजन का भी लुत्फ़ उठाना चाहते हैं तो इस पार्क के अंदर रेस्तरां भी मौजूद है। स्नैक्स के साथ-साथ स्वदिष्ट पकवान का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।(इन हसीन Beaches को करें एक्सप्लोर)

  • टिकट- सोमवार से शनिवार 260 रुपये और रविवार को लगभग 300 रुपये
  • समय-सुबह 10 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक
  • पता-चिरन गांव, बिठूर रोड, कानपुर, उत्तर प्रदेश 209217

स्पोर्ट्स विलेज (Sports Village)

Sports Village

कानपुर में मौजूद स्पोर्ट्स विलेज एक फेमस वाटर पार्क है। मार्च से जुलाई के बीच में यहां हर दिन हजारों लोग परिवार दोस्तों या फिर पार्टनर के साथ एन्जॉय करने के लिए पहुंचते हैं। इस वाटर पार्क में छोटे बच्चों के लिए अलग से वाटर पार्क बनवाया गया है।(लखनऊ के 3 वाटर पार्क है)

स्पोर्ट्स विलेज में आप ट्विस्टिंग, टर्निंग, स्प्लेशिंग आदि बेहतरीन वाटर राइड्स का लुत्फ़ उठा सकते हैं। इसके अलावा स्लाइड रेन, डांस फ्लोर, वेब जोन, वॉटर फॉल डांस का भी लुत्फ़ उटाह सकते है।

  • टिकट-लगभग 300 रुपये
  • समय-सुबह 10 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक
  • पता-गंगापुर के पास, सिंहपुर कछार, कल्याणपुर, कानपुर, उत्तर प्रदेश 208017

इसे भी पढ़ें:Personal Experience: दिल्ली से अल्मोड़ा और नैनीताल में 3 दिन घूमने का प्लान ऐसे बनाएं

मोगली वाटर पार्क (Mogli Water Park)

Mogli Water Park

इन तीनों वाटर पार्क के अलावा मोगली वाटर पार्क भी कानपुर का एक फेमस वाटर पार्क है। इस पार्क में भी आप स्लाइड वेवपूल, साइक्लोन राइड, रेन डांस फ्लोर जैसे कई मज़ेदार राइड्स और एरियाज भी एन्जॉय कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।