herzindagi
image

Dhanteras 2025: ये हैं भारत के 5 धन्वंतरि मंदिर, जहां धनतेरस पर होती है खास पूजा; जरूर करें दर्शन

धनतेरस पर सिर्फ धन ही नहीं, अच्छे स्वास्थ्य की कामना करना भी उतना ही जरूरी है। भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद का देवता माना जाता है। इस खास त्योहार पर उनका आशीर्वाद लेने से आरोग्य और लंबी उम्र मिलती है। भारत में ऐसे 5 प्राचीन धन्वंतरि मंदिर हैं, जहां धनतेरस पर विशेष पूजा होती है।
Editorial
Updated:- 2025-10-17, 17:18 IST

धनतेरस का त्योहार 18 अक्‍टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन हम सब धन और समृद्धि के लिए लक्ष्मी जी और कुबेर जी की पूजा करते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा का भी बहुत महत्व है? इन्हें आयुर्वेद का जनक और देवताओं का वैद्य (डॉक्टर) माना जाता है। इनकी पूजा से आरोग्य (अच्छी सेहत) और लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है।

चूंकि आज के समय में अच्छी सेहत ही असली धन है, इसलिए इस धनतेरस आपको कुछ खास मंदिरों के बारे में जानना चाहिए। पूरे भारत में ऐसे 5 प्राचीन और चमत्कारी धन्वंतरि मंदिर हैं, जहां धनतेरस के दिन बहुत ही खास तरह से पूजा की जाती है। यहां दर्शन करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं और सेहतमंद जीवन की मन्नत मांगते हैं।

इन मंदिरों में पूजा करने का तरीका भी बड़ा अनोखा है। कहीं जड़ी-बूटियों का प्रसाद मिलता है, तो कहीं विशेष आरोग्य होमम होता है। इस खास धनतेरस पर इन 5 दिव्य मंदिरों के बारे में जानें और अगर संभव हो तो इनका दर्शन जरूर करें। हम आपको उन मंदिरों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-

happy diwali 2025

विष्णु भगवान के रूप में ही भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। भगवान धन्वंतरि रोगों से मुक्ति दिलाते हैं, क्‍योंक‍ि समुद्र मंथन के समय वो हाथ में अमृत कलश और जड़ी-बूटियां लेकर ही अवतरित हुए थे। इसलिए उन्हें रोगों से मुक्ति दिलाने वाला कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें: Diwali Long Weekend: दिवाली लॉन्ग वीकेंड में देश की इन शानदार और खूबसूरत जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट

रंगनाथस्वामी मंदिर

रंगनाथस्वामी मंदिर तमिलनाडु में है। धनतेरस के मौके पर यहां भक्‍तों की भारी भीड़ जुटती है। यहां पर जड़ी-बूटियों से बने प्रसाद का भोग लगाया जाता है। बताया जाता है क‍ि यहां दर्शन करने मात्र से रोगों से मुक्‍त‍ि म‍िल जाती है।

तिरुमला का धन्वंतरि मंदिर

आंध्र प्रदेश के तिरुमला में भी धन्वंतरि मंदिर है। यहां आकर आप पॉज‍िट‍िव‍िटी से भर जाएंगी। ऐसा कहा जाता है क‍ि जो भी भक्‍त सच्‍चे मन से इस मंदिर की सीढ़ि‍यां चढ़ता है, उसमें आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ती है। साथ ही धन-धान्य का आशीर्वाद भी मिलता है।

तमिलनाडु का धन्वंतरि आरोग्य पीठम मंदिर

ये मंदिर चेन्‍नई में स्‍थ‍ित है। यहां भगवान को औषधीय जड़ी-बूट‍ियों की माला चढ़ाई जाती है। यहां पर धनतेरस के माैके पर खास पूजा की जाती है। कहते हैं इस पूजा में जो शाम‍िल होता है, उसकी उम्र लंबी होती है और रोगों से मुक्‍त‍ि भी म‍िलती है।

dhanvantari temples in india (1)

केरल का अनोखा मंदिर

आपको बता दें क‍ि केरल के वैद्यनाथपुर जिले के त्रिशूर में भी भगवान धन्वंतरि का एक मंदिर है। ऐसा माना जाता है क‍ि धनतेरस पर यहां दर्शन करने से सभी रोगों से छुटकारा म‍िल जाता है। यहां भगवान को घी और तुलसी के पत्ते चढ़ाए जाते हैं और उन्हें प्रसाद के रूप में खाया जाता है।

केरल का थोट्टुवा धन्वंतरि मंदिर

केरल के थोट्टुवा में भी भगवान धन्वंतरि का एक मंदिर है। यहां जो भी भक्‍त पूजन अर्चन करते हैं, उन्‍हें उसका फल जरूर मि‍लता है।

इसे भी पढ़ें: Diwali Long Weekend: दिवाली पर 1 दिन की छुट्टी लेकर 4 दिन तक घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं, जानें कैसे

आप भी धनतेरस के मौके पर अपने परि‍वार संग इन मंदिरों में दर्शन करने जा सकती हैं।

साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/AI Generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।