हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित माता का यह मंदिर एक खास चीज के लिए बेहद प्रसिद्ध है। माता के इस मंदिर को सिद्ध शक्तिपीठ ब्रजेश्वरी माता मंदिर के नाम से जाना जाता है।
आज तक माता को आपने कई तरह के प्रसाद का भोग लगाते हुए सुना होगा, लेकिन आपको यह जानकार काफी हैरान होगी कि यहां माता को लोग मक्खन चढ़ाते हैं। माता यहां एक पिंड रूप में विराजमान है।
यहां दर्शन करने के लिए आने वाले लोग माता को मक्खन का लेप लगाते हैं। फिर इसी मक्खन को निकालकर भक्तों को प्रसाद के रूप में बांटा जाता है।
माना जाता है कि जो लोग इस मक्खन को खाते हैं, उनके शरीर पर सभी त्वचा संबंधी रोग दूर हो जाते हैं।
क्यों लगाया जाता है माता को ऐसा लेप?
माता को ऐसा लेप लगाने के पीछे एक कहानी बताई गई है, जब मां महिषासुर के साथ युद्ध कर रही थी, तो उन्हें काफी चोटें आई थी। माता घायल होकर, नगरकोट आई और घावों पर मक्खन लगाया। ऐसा करने से माता ठीक हो गईं। (घुमते समय इन बातों को करें फॉलो)
तभी से यहां माता को मक्खन लगाने की प्रथा चलती आ रही है। कहते हैं कि ऐसा करने से माता को दर्द से आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें- IRCTC Tour Package: एक साथ मिलेगा वैष्णो देवी, हरिद्वार और मथुरा घूमने का मौका, जानें IRCTC के इस टूर पैकेज का पूरा प्लान
मंदिर का निर्माण किसने करवाया?
यह भी कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण पांडवों ने किया था। देवी ने उन्हें सपने में दर्शन दिए और आदेश दिया था कि अगर वे खुद को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो यहां एक मंदिर बनाएं। पांडवों ने एक रात में ही मंदिर का निर्माण कर दिया था।(तीन दिन में ऐसे घूमें कच्छ)
लेकिन साल 1905 में यह मंदिर भीषण भूकंप आने से नष्ट हो गया था। लेकिन भक्तों की मदद से इस स्थान पर एक बार फिर नया मंदिर बनाया गया है।
मंदिर के परिसर में कई मंदिर
यहां आपको अठारह भुजाओं वाली दुर्गा, सूर्य मंदिर, यज्ञशाला, शीतला माता मंदिर, क्षेत्रपाल देवता, राम मंदिर, हनुमान मंदिर के दर्शन करने का मौका मिलेगा। यहां लाल रंग की भैरव मूर्ति वाला एक मंदिर भी है। कहा जाता है कि जब कोई विपदा आती है तो इस भैरव मूर्ति की आंखों से आंसू बहते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Insta
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों