घर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मसाला मठरी, इस आसान रेसिपी से आएगी परफेक्ट क्रिस्पीनेस

घर पर हलवाई जैसी खस्ता मसाला मठरी बनाने का मन है। मैदा, सूजी, अजवाइन और घी के मोयन से तैयार करें क्रिस्पी मठरी। जानें आसान रेसिपी।
Updated:- 2026-11-08, 11:20 IST
Masala Mathri Recipe

Masala Mathri Recipe: चाय के साथ कुछ कुरकुरा और नमकीन खाने का मन हो तो सबसे पहले याद आती है मसाला मठरी। बाहर से सुनहरी, अंदर से परतदार और मुंह में जाते ही घुल जाने वाली मठरी अगर घर पर ही बन जाए, तो मजा दोगुना हो जाता है।

इस पारंपरिक बेकरी-स्टाइल रेसिपी से आप एकदम खस्ता, गोल्डन-ब्राउन क्रिस्पी मसाला मठरी आसानी से बना सकती हैं। खास बात यह है कि यह मठरी 3 से 4 हफ्ते तक खराब नहीं होती, इसलिए एक बार बनाकर लंबे समय तक चाय के साथ एंजॉय कर सकते हैं।

मसाला मठरी के लिए जरूरी सामान

इस मठरी को बनाने के लिए आपको कुछ सामान की जरूरत पड़ेगी। नीचे देखें लिस्ट।

  • मैदा- 1 कप
  • गेहूं का आटा- 1 कप
  • सूजी- 1/4 कप
  • बेसन- 2 चम्मच
  • पिघला हुआ घी- 4 से 6 चम्मच
  • अजवाइन- 1 चम्मच
  • जीरा- 1 चम्मच
  • कुटी हुई काली मिर्च- 1 चम्मच
  • कसूरी मेथी- 1 चम्मच
  • नमक- स्वाद अनुसार
  • पानी- 1/2 से 3/4 कप
  • तेल- तलने के लिए

masala mathri recipe

image credit- Pinterest (ruby luz)

मसाला मठरी बनाने की विधि

अगर आप भी घर पर मसाला मठरी बनाने के प्लान कर रही हैं, तो नीचे दी हुई विधि को फॉलो करें।

  • एक बड़े बर्तन में मैदा, गेहूं का आटा, सूजी, बेसन, अजवाइन, जीरा, कुटी काली मिर्च, कसूरी मेथी और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • अब इसमें पिघला हुआ घी या गरम तेल डालें। उंगलियों से अच्छी तरह मसलें जब तक मिश्रण ब्रेडक्रंब जैसा न लगने लगे और दबाने पर थोड़ा सा जुड़ने लगे। यही खस्तापन की असली कुंजी है।
  • थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर बहुत सख्त और टाइट आटा गूंथें। रोटी जैसा नरम आटा बिल्कुल न बनाएं। आटे को गीले कपड़े से ढककर 15 से 20 मिनट के लिए रख दें।
  • आटे की नींबू के आकार की छोटी-छोटी लोई बनाएं। हर लोई को करीब 3 इंच की मोटी टिकिया के रूप में बेलें या हाथ से हल्का दबाकर फैलाएं। अब कांटे से दोनों तरफ अच्छी तरह छेद कर दें ताकि तलते समय ये पूड़ी की तरह फूलें नहीं।
  • कड़ाही में तेल को मीडियम-लो आंच पर गरम करें। तेल चेक करने के लिए आटे का छोटा टुकड़ा डालें, वो धीरे-धीरे ऊपर आना चाहिए।
  • अब मठरी को बैच में डालकर लो से मीडियम आंच पर 8 से 10 मिनट तक तलें, जब तक वो चारों तरफ से सुनहरी और कुरकुरी न हो जाएं।
  • तली हुई मठरी को पेपर टॉवल पर निकालें। पूरी तरह ठंडी होने के बाद ही एयरटाइट डिब्बे में रखें।

 masala mathri making tips

image credit-Pinterest (Divya Gond)

मठरी बनाते वक्त ध्यान देने वाली बातें

घर पर मठरी बनाना तो आसान है, लेकिन कुछ बातों को नजरअंदाज करने से मठरी का टेस्ट खराब हो सकता है।

  • मोयन में कंजूसी न करें, मठरी की खस्ताहट इसी से आती है।
  • आटा हमेशा सख्त ही गूंथें, नरम आटे से मठरी नरम हो जाएगी।
  • कांटे से छेद करना न भूलें, वरना मठरी फूलकर पूड़ी बन जाएगी।
  • तेज आंच पर न तलें, धीमी आंच पर तलने से ही अंदर तक क्रिस्पी बनेगी।
  • गरम मठरी को डिब्बे में न रखें, ठंडी होने के बाद ही स्टोर करें।
  • घी को ज्यादा गरम करके न डालें, हल्का गरम ही काफी है।

यह भी पढ़ें- सोया-मेथी खाने में बच्चे बनाते हैं मुंह, तो फटाफट बनाएं क्रिस्पी मठरी; स्वाद ऐसा कि बार-बार मांग कर खाएंगे

यह भी पढ़ें- दिवाली में मैदा और बेसन से नहीं बल्कि बचे हुए चावल से बनाएं कुरकुरी मठरी, जानें रेसिपी

ऊपर बताई गई बातों को फॉलो करने से आप नरम और शानदार मसाा मठरी घर पर बना सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 main image credit-gemini

FAQ
मठरी खस्ता क्यों नहीं बनती?
अगर मोयन कम हो या आटा नरम गूंथा गया हो तो मठरी खस्ता नहीं बनती। हमेशा सख्त आटा गूंथें और घी का मोयन सही मात्रा में डालें।
मठरी को कितने दिन तक स्टोर कर सकते हैं?
पूरी तरह ठंडी होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में रखने पर मठरी 3 से 4 हफ्ते तक फ्रेश और क्रिस्पी रहती है।
क्या मठरी को ओवन या एयर फ्रायर में बना सकते हैं?
हां, बना सकते हैं, लेकिन कड़ाही में धीमी आंच पर तली हुई मठरी ज्यादा खस्ता और ट्रेडिशनल स्वाद वाली बनती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।