माता-पिता को समय-समय पर बच्चों के साथ घूमने का प्लान बनाना चाहिए। यात्रा के दौरान बच्चे नई जगहों, संस्कृतियों और भाषाओं के बारे में सीखते हैं। लेकिन कई बार माता-पिता समय नहीं निकाल पाने की वजह से बच्चों को कहीं बाहर नहीं ले जा पाते। अगर आप भी इस वजह से परेशान है, तो आप वीकेंड पर बच्चों के साथ कुछ घंटों के लिए बाहर जा सकते हैं।
आप वीकेंड पर बच्चों को शाम के समय घुमाने लेकर जरूर जाएं। इससे उनके मन भी खुश रहेगा और भी रोजमर्रा के काम से हटकर कुछ अलग कर पाएंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सूरत में स्थित कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां बच्चों के साथ शाम के समय घूमना अच्छा है।
सूरत का सिटी लाइट्स (City Lights) एरिया
View this post on Instagram
यहां कई शानदार पार्क, गार्डन और बोटैनिकल गार्डन है, जहां बच्चे खेल सकते हैं, मस्ती कर सकते हैं। यहां का हरा-भरा इलाका है जो शाम के समय बहुत ही सुंदर लगता है। इसके अलावा आप सिटी लाइट्स एरिया में चल रहे सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेने जा सकते हैं। यह क्षेत्र परिवारों के लिए कई मनोरंजन ऑप्शन देता है, जैसे कि सुंदर पार्क, खेल के मैदान, और आउटडोर गतिविधियां। यहगुजरात में परिवार के साथ घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहमें से एक है।
सूरत के केनाल वॉक (Canal Walk)
यह जगह केनाल वॉक परिवारों और बच्चों के लिए बेस्ट है। क्योंकि बच्चों के खेलने के लिए बड़ा स्थान मिलता है और आप यहां उनके साथ खुले आसमान के नीचे पिकनिक डे बना सकते हैं। केनाल वॉक पर विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता है, इसलिए यह आपकी शाम को और भी रंगीन बना देंगे।
यहां पर संगीत, नृत्य, और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। केनाल वॉक के सुंदर नजारे और वास्तुकला इसे फोटोग्राफी के लिए भी अच्छी जगह बनाते हैं। यहां स्टाल्स और छोटे-कैफे हैं, जहां आप स्नैक्स, चाय, और ड्रिंक्स का आनंद ले सकते हैं। यहां पर परिवार और दोस्त एक साथ बैठकर मजेदार समय बिताया जा सकता है।
सूरत का सुकून पार्क (Sukun Park)
जिसके नाम में ही सुकून हो, उसके बारे में और क्या कहना। बच्चों के लिए तो यह जगह बेस्ट है ही, लेकिन आपको भी पसंद आएगी। हरे-भरे बाग, झूले और खेल के लिए तरह-तरह की चीजें देखकर बच्चे खुशी से झूम उठेंगे। पार्क का सुहावना वातावरण और खुले स्थान बच्चों को आकर्षित करेगा। आप घंटो तक यहां बैठकर अपने शाम के समय को सुकूनदायक बना सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों