Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:58 AM IST

मास्टर शेफ पंकज भदौरिया से जानें डीप फ्राई करने का सही तरीका, जरूर ध्यान रखें ये बातें

डीप फ्राई करने का सही तरीका क्या है, यह जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
Updated:- 2021-09-21, 12:14 IST
and deep fry

आमतौर पर डीप फ्राई करने के लिए बहुत सारे तेल या फिर घी का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, डीप फ्राई करने के भी कुछ रूल्स होते हैं। दरअसल, जब कभी हम पकोड़े या फिर पूड़ी जैसी चीजों को तलते हैं, तो अक्सर कलर चेंज होने पर उसे पलट देते हैं। बाद में वह अंदर से कच्चा रहता है। इस तरह की समस्याओं का सामना लोग अक्सर करते हैं।

यही नहीं डीप फ्राई करते वक्त कई ऐसी छोटी और बड़ी बातें होती हैं, जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं। यह आपके डिश को खराब कर देगा। मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डीप फ्राई को लेकर कुछ टिप्स शेयर किए हैं, जो बेहद काम के हैं।

पहला रूल

deep fryer

जब भी आप डीप फ्राई करने जाए तो तेल को हॉट या फिर मीडियम हॉट होना चाहिए। कभी भी ठंडे तेल या फिर अधिक गर्म तेल में चीजों को फ्राई नहीं करना चाहिए। ठंडे तेल में डीप फ्राई करने से यह सही तरीके से नहीं पकते और स्वाद भी खराब होता है।

इसे भी पढ़ें:घर पर परफेक्ट मोदक बनाने के लिए संजीव कपूर ये टिप्स हमेशा रखें याद

दूसरा रूल

डीप फ्राई करते वक्त पकोड़े या फिर कोफ्ते को बीच से या ऊपर से तेल के अंदर नहीं डालना चाहिए। ऐसा करने से तेल छलकेगा और आपका चेहरा या फिर मुंह जल सकता है। इसलिए जब आप डीप फ्राई करें तो कोफ्ते, पकोड़े या फिर पूरी को किनारे से तेल के अंदर डालें। ( खाने का स्वाद ठीक करने के टिप्स)

तीसरा रूल

deep fry pan

तेल के अंदर डीप फ्राई करने के लिए आप ने पकोड़े या फिर पूड़ी जैसी चीजों को अंदर डाल दिया है तो एक मिनट तक ऐसे छोड़ दें। इसके बाद गैस का फ्लेम हाई से मीडियम कर दें और फिर चम्मच की मदद से उसे हिला दें और फिर दूसरे साइड पलट दें। ऐसा करने से ये अंदर से अच्छी तरह से पक जाएंगे और जलेंगे भी नहीं। ( पकोड़े दो दिन तक नहीं होंगे खराब)

इस भी पढ़ें:पेस्टीसाइड्स के सेवन से बचना है तो ऐसे साफ करें फल और सब्जियों को

चौथा रूल

deep fry image

यह रूल डीप फ्राई के लिए नहीं बल्कि फ्राई फूड को ग्रेवी में एड करने के लिए है। दरअसल कई बार ऐसी रेसिपी ट्राई करते हैं, जिसे डीप फ्राई करने के बाद ग्रेवी में ऐड किया जाता है। उदाहरण के लिए कोफ्ता।कोफ्ता गर्म है तो ग्रेवी ठंडी होनी चाहिए। अगर दोनों ही चीजें, गर्म या फिर ठंडी हुई तो स्वाद खराब हो सकता है। यहीं नहीं ग्रेवी और कोफ्ता दोनों ही चीजें ठंडी हुई तो यह बाहर से सॉफ्ट दिखेंगे और अंदर से हार्ड। साथ ही, यह फॉर्मूला आप गुलाब जामुन के साथ भी आजमा सकती हैं।



ये सभी टिप्स आप डीप फ्राई करते वक्त आजमा सकती हैं। साथ ही, अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।