युजवेंद्र चहल और RJ महवश की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में कपल साथ तो नहीं है, लेकिन दोनों एक ही लोकेशन पर है। ऐसे में उनके फैंस का मानना है कि वह एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और साथ में घूम रहे हैं। रूमर्ड कपल की इन तस्वीरों को देखने के बाद कई लोग इस जगह के बारे में जानना चाह रहे हैं। तस्वीरों में दिखाई दे रहा नजारा बेहद आकर्षक है। अगर आप भी विदेश घूमने का प्लान बना रही हैं, तो इस खास जगह पर घूमने का प्लान बना सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस खास लोकेशन की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
लंदन आई (Millennium Wheel)
तस्वीरों में एक जगह महवश को लंदन के विशाल और फेमस झूले मिलेनियम व्हील के पास देखा जा सकता है। इस दुनिया के सबसे विशाल झूले में से एक माना जाता है। जहां से आप पूरा लंदन की खूबसूरती देख पाते हैं। यह 135 मीटर (443 फीट) ऊचा है। इसमें बैठकर आप पूरे लंदन का 360 डिग्री नजारा देख सकती हैं।
चार्लोट चैपल
एक तस्वीर में चहल को एक चर्च के पास देखा जा सकता है। यह चर्च लंदन में नहीं, बल्कि स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में स्थित है। यह एक स्कॉटलैंड के सबसे खूबसूरत और बड़े बैपटिस्ट चर्चों में से एक है। यह दिखने में ऐतिहासिक और धार्मिक इमारत है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां घूमने आने वाले लोग इसके साथ तस्वीरें जरूर करवाते हैं। यहां के आस-पास का नजारा भी चहल-पहल वाला है।
बिग बेन (एलिजाबेथ टॉवर)
कुछ तस्वीरों में महवश को एलिजाबेथ टॉवर के पास देखा जा सकता है। लाल रंग की बसों वाली तस्वीरों भी उसी टॉवर के पास की हैं। एलिजाबेथ टॉवर लंदन की खास इमारतों में से एक है। टॉवर ठीक रिवर थेम्स के किनारे है। इसलिए यह खूबसूरती के मामले और भी ज्यादा आकर्षित है। लंदन आने वाले हर पर्यटक के लिए बेस्ट सेल्फी स्पॉट में से एक है। सूर्यास्त के समय टॉवर का नजारा और भी ज्यादा खूबसूरत होता है।
ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट - लंदन
ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट का नजारा भी लंदन में बेहद खूबसूरत है। लगता है यहां महवश शॉपिंग करने गई थी। क्योंकि, यह लंदन की सबसे फेमस और बिजी शॉपिंग स्ट्रीट्स में से एक है। इसे यूरोप की सबसे बड़ी शॉपिंग स्ट्रीट में से एक भी माना जाता है। यहां आपको लगभग हर तरह के ब्रांडेड स्टोर्स, शोरूम और फैशन हाउस देखने को मिल जाएंगे।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल में दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik,rj.mahvash instaofficial
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों