पुष्पा 2 की शूटिंग लोकेशन पर घूमने का बनाएं प्लान, 3 दिनों में ट्रिप हो जाएगा पूरा

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'पुष्पा 2' की इस समय खूब चर्चा हो रही है। यह फिल्म पहले अगस्त में रिलीज होने वाली थी। लेकिन, कुछ कारणों से अब अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट टाल दी गई है। भले ही फिल्म कुछ महीनों में रिलीज होने वाली है, लेकिन फिल्म के गाने और लोकेशन की चर्चा पहले ही होने लगी है।
पुष्पा 2 में दिखाए गए लोकेशन पर लोग घूमने जाना चाहते हैं। लेकिन उन्हें नहीं समझ आ रहा है कि आखिर यह नजारा कहां का है। अगर आप भी उन जगहों पर घूमने जाना चाहते हैं, तो परेशान न हों। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। आप अपने दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
मलकानगिरी, ओडिशा

ओडिशा का मलकानगिरी जिला हरे-भरे इलाकों से घिरा हुआ है। यहां आपको झरनों के साथ-साथ साफ मौसम और स्वच्छ वातावरण देखने को मिलेगा। अल्लू अर्जुन की फिल्म के सीन इस जगह पर शूट किए गए हैं। यहां घूमने के लिए आपको एक से एक जगहें मिल जाएंगी। आप अपने दोस्तों के साथ यहां 3 दिनों के ट्रिप पर आ सकते हैं।
- घूमने के लिए अच्छी जगह- अम्मा कुंड जलप्रपात, बालीमेला बांध/जलाशय, सतीगुडा बांध/जलाशय, भैरवी मंदिर।
- कैसे पहुंचे- मलकानगिरी के निकटतम टोपोकल रेलवे स्टेशन है।
- इसके अलावा मलकानगिरी, बेहतर सड़क मार्गों से राज्य के बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।
इसे भी पढ़ें- Bad Newz Trailer में नजर आ रही सुंदर जगह पर पार्टनर के साथ जाएं घूमने, जानें कितना आएगा खर्च
आंध्र प्रदेश का मारेडूमिली जंगल

दोस्तों के साथ घूमने के लिए यह जगह भी बहुत अच्छी है। कैंपिंग और रोमांचक यात्रा पर जाने वाले लोगों को यह जगह पसंद आएगी। पुष्पा फिल्म के कई सीन आंध्र प्रदेश के खूबसूरत जंगल गांव मारेडूमिली में शूट किए गए हैं।
- खूबसूरत झरना, अमृतधारा और मानसून में हरे-भरे शांत वातावरण का नजारा देखने को मिलेगा।
- कैसे पहुंचे- यह मारेडूमिली बस स्टैंड से लगभग 15 किमी दूर है।
- अगर आप यहां जा रहे हैं, तो मन्यम व्यू पॉइंट देखने जरूर जाएं। यह मारेडूमिली बस स्टैंड से लगभग 13 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां से आप मारेडूमिली की खूबसूरत घाटियों का नजारा देख सकते हैं।
- यह आंध्र प्रदेश में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।
इसे भी पढ़ें- भारत की इन जगहों पर हुई है मिस्टर एंड मिसेज माही फिल्म की शूटिंग, पार्टनर के साथ जाएं घूमने
इस तरह करें 3 दिन का ट्रिप प्लान

- अगर आप अपने दोस्तों के साथ यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं, तो आप बस और ट्रेन से आ सकते हैं।
- कम बजट वालों के लिए ऐसे यात्रा करना सस्ता पड़ेगा।
- मलकानगिरी और मारेडूमिली जंगल के बीच का रास्ता मात्र 3 से 4 घंटे की है।
- पहले आप मारेडूमिली जंगल घूमने जाएं। इसके बाद आप मलकानगिरी का ट्रिप प्लान करें।
- ऐसा इसलिए क्योंकि मलकानगिरी में घूमने के लिए बहुत सारी जगहें हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।