जिंदगी रोमांस से भर जाएगी, मानसून में जालंधर के पास स्थित इन हसीन जगहों को एक्सप्लोर कर आएं

Weekend trip from jalandhar: पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से करीब 147 किमी दूर स्थित जालंधर एक खूबसूरत और प्रमुख शहर है। जालंधर एक ऐसा है, जिसका इतिहास महाभारत काल और सिंधु घाटी सभ्यता से भी जुड़ा रहा है। इस शहर पर मुगल शासकों का भी राज रहा है। जालंधर अपने इतिहास के साथ-साथ कई ऐतिहासिक और खूबसूरत जगहों के लिए जाना जाता है। यह सच है कि जालंधर में कई ऐतिहासिक जगहें हैं, लेकिन जब मानसून में घूमने की बात होती है, तो यहां ऐसी बहुत कम ही जगहें हैं, जिन्हें मानसून में एक्सप्लोर किया जा सकें। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको जालंधर के आसपास में स्थित कुछ ऐसी शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां रिमझिम बारिश में घूमने के बाद आप भी खुशी से झूम उठेंगी।
मैक्लॉडगंज (Mcleodganj Best Places)
रिमझिम बारिश में जालंधर के आसपास किसी शानदार और लोकप्रिय जगह घूमने के बात होती है, तो कई पर्यटक सबसे पहले मैक्लॉडगंज का रुख करते हैं। हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में स्थित मैक्लॉडगंज एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और मनमोहक वॉटरफॉल मैक्लॉडगंज की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। मानसून में इस हिल स्टेशन की खूबसूरती देखने लायक होती है।
मुख्य आकर्षण-
- भागसूनाग वॉटरफॉल
- धौलाधार पर्वतमाला
- त्रिउंड ट्रेक
- दूरी-जालंधर से मैक्लॉडगंज की दूरी करीब 165 किमी है।
इसे भी पढ़ें: गूगल मैप पर भी नहीं मिलेगी उत्तराखंड की यह अद्भुत जगह, दिल्ली से महज 390 किमी है दूर
डलहौजी (Why Dalhousie is Famous)

हिमालय की गोद में स्थित डलहौजी, हिमाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन्स में से एक है। यहां सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने पहुंचते हैं। डलहौजी में स्थित खज्जियार 'मिनी स्विट्जरलैंड' के नाम से प्रसिद्ध है। मानसून में डलहौजी घूमना किसी सपने से कम नहीं है। यहां अपनों के साथ हसीन शाम बिता सकते हैं।
मुख्य आकर्षण-
- सतधारा वॉटरफॉल
- पंचपुला
- कालाटोप
- डैनकुंड चोटी
- दूरी-जालंधर से डलहौजी की दूरी करीब 192 किमी है।
बीर बिलिंग (Bir billing)

समुद्र तल से करीब 1 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद बीर बिलिंग, अपनी खूबसूरती के साथ-साथ सबसे अधिक पैराग्लाइडिंग के लिए जाना जाता है। यहां देश के हर कोने से पर्यटक पैराग्लाइडिंग करने पहुंचते हैं। मानसून में बीर बिलिंग घूमने सिर्फ जालंधर ही नहीं, बल्कि पंजाब के कई शहरों से पर्यटक पहुंचते हैं। बीर बिलिंग को प्रकृति प्रेमियों के स्वर्ग माना जाता है।
मुख्य आकर्षण-
- बैजनाथ मंदिर
- गुनेहर वॉटरफॉल
- राजगुंधा घाटी
- बंगोरू वॉटरफॉल
- दूरी-जालंधर से बीर बिलिंग की दूरी करीब 203 किमी है।
सोलन (Solan Best Places)

हिमाचल की वादियों में स्थित सोलन, एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। सोलन मानसून रोमांटिक डेस्टिनेशन के रूप में भी जाना जाता है। मानसून में बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और झील-झरने सोलन की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। रिमझिम बारिश में सोलन की खूबसूरती और भी अधिक बढ़ जाती है।
मुख्य आकर्षण-
- शूलिनी माता मंदिर
- सोलन मॉल रोड
- बजरंग का बाग
- दूरी-जालंधर से बीर बिलिंग की दूरी करीब 211 किमी है।
इसे भी पढ़ें: पंचकूला के करीब ये वॉटरफॉल जन्नत से कम नहीं, मानसून में मनमोहक जादू देखने पहुंच जाएं
इन जगहों पर भी पहुंचें

जालंधर के आसपास में अन्य और भी कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप मानसून में डेस्टिनेशन पॉइंट बना सकते हैं। जैसे-जालंधर से करीब 174 किमी दूर पालमपुर, 160 किमी दूर धर्मशाला, 141 किमी दूर कांगड़ा और 174 किमी दूर बिलासपुर को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।