herzindagi
image

भोपाल के आसपास इन हसीन वॉटरफॉल की सैर कर आएं, आपका वीकेंड यादगार हो जाएगा

Waterfalls Near Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल एक खूबसूरत शहर है। अगर आप रिमझिम बारिश में भोपाल के आसपास किसी शानदार स्पॉट को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो इस बार इन जादुई वॉटरफॉल के पास पहुंच जाएं।
Updated:- 2025-07-18, 17:05 IST

Famous waterfalls near bhopal: भोपाल, मध्य प्रदेश की सिर्फ राजधानी ही नहीं, बल्कि दिल भी है। भोपाल का इतिहास और खूबसूरती हर दिन हजारों पर्यटकों को आकर्षित करती है। किसी जमाने में राजा भोज के अधीन रहा भोपाल आज पूरे भारत में 'झीलों की नगरी' के नाम से जाना जाता है। भोपाल में स्थित झीलें मानसून में खूबसूरती बिखेरने का काम करती हैं। यह सच है कि भोपाल में घूमने के लिए कई बेहतरीन जगहें मौजूद हैं, लेकिन मानसून में जब घूमने की बात होती है, तो कई लोग झीलों के अलावा वॉटरफॉल की भी तलाश करते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको भोपाल के आसपास में स्थित कुछ ऐसे जादुई वॉटरफॉल के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मानसून में घूमने के बाद आप अपने आपको भूल जाएंगे।

हाथैखेड़ा वॉटरफॉल (Hathaikheda Waterfall)

famous waterfalls near bhopal

भोपाल के आसपास किसी शानदार और लोकप्रिय वॉटरफॉल एक्सप्लोर करने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले हाथैखेड़ा वॉटरफॉल ही पहुंचते हैं। हाथैखेड़ा को कई लोग हथाईखेड़ा वॉटरफॉल के नाम से भी जानते हैं।
मानसून में हाथैखेड़ा वॉटरफॉल एक्सप्लोर करने के लिए राज्य के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं। इस वॉटरफॉल की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण भी सैलानियों को खूब आकर्षित करता है। मानसून में यहां हर दिन दर्जन से अधिक पर्यटक पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं।

  • दूरी-भोपाल मुख्य शहर से हाथैखेड़ा वॉटरफॉल की दूरी करीब 15 किमी है।

इसे भी पढ़ें: अगस्त में दोस्तों के संग देश की इन शानदार और मजेदार जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट, पूरा साल यादगार बन जाएगा

अमरगढ़ वॉटरफॉल (Amargarh Waterfall)

Amargarh Waterfall

भोपाल मुख्य शहर से करीब 2 घंटे की दूरी पर स्थित अमरगढ़ वॉटरफॉल किसी हसीन खजाने से कम नहीं है। इसे भोपाल के आसपास छिपा हुआ रत्न माना जाता है, जो सबसे अधिक प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यह भोपाल-शाहगंज रोड पर स्थित है।
अमरगढ़ वॉटरफॉल में जब 108 मीटर की ऊंचाई से जमीन पर पानी गिरता है, तो आसपास का नजारा सिर्फ और सिर्फ देखने का ही मन करता है। मानसून में यहां भोपाल के हर कोने से पर्यटक घूमने पहुंचते हैं। इस वॉटरफॉल के आसपास ट्रेकिंग से लेकर कैम्पिंग का भी शानदार लुत्फ उठा सकते हैं।

यह विडियो भी देखें

  • दूरी-भोपाल मुख्य शहर से अमरगढ़ वॉटरफॉल की दूरी करीब 75 किमी है।

रजत प्रपात वॉटरफॉल (Rajat Prapat Waterfall)

भोपाल से करीब 4 घंटे की ड्राइव पर स्थित रजत प्रपात वॉटरफॉल को कई लोग सिल्वर वॉटरफॉल के नाम से भी जानते हैं। यह मध्य प्रदेश के पचमढ़ी के पहाड़ों के बीच में स्थित है, जिसे खूबसूरती का असीम भंडार माना जाता है।
रजत प्रपात वॉटरफॉल करीब 135 फीट ऊंचा है। मानसून में यहां सिर्फ भोपाल ही नहीं, बल्कि राज्य के कैसे शहरों से पर्यटक घूमने पहुंचते हैं। इस वॉटरफॉल के आसपास की हरियाली और शांत वातावरण भी सैलानियों को खूब आकर्षित करता है। रजत प्रपात वॉटरफॉल से सतपुड़ा पहाड़ियों की खूबसूरती को भी निहार सकते हैं।

  • दूरी-भोपाल से रजत प्रपात वॉटरफॉल की दूरी करीब 193 किमी है।

इसे भी पढ़ें: चंडीगढ़ के पास मानसून में इन जादुई वॉटरफॉल की सैर कर आएं, किसी हसीन खजाने से कम नहीं

बी वॉटरफॉल (Bee Waterfall)

Bee Waterfall

अगर आप  वीकेंड में रजत प्रपात वॉटरफॉल एक्सप्लोर करने जा ही रहे हैं, तो थोड़ी दूर स्थित बी वॉटरफॉल को भी एक्सप्लोर करने पहुंच सकते हैं, क्योंकि यह भी पचमढ़ी के पहाड़ों के बीच में स्थित है। बी वॉटरफॉल को कई लोग जमुना प्रपात वॉटरफॉल के नाम से भी जाना जाता है।
सतपुड़ा की पहाड़ियों में स्थित बी वॉटरफॉल प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत संगम माना जाता है। बी वॉटरफॉल में पानी जब करीब 35 मीटर की गहराई में गिरता है, तो आसपास का नजारा देखते ही बनता है। मानसून में इस वॉटरफॉल की खूबसूरती चरम पर होती है। इसलिए मानसून में यहां सबसे अधिक संख्या में पर्यटक भी पहुंचते हैं।

  • दूरी- भोपाल से बी वॉटरफॉल की दूरी करीब 194 किमी है।    

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।