10 मिनट में बनेंगे ये Oatmeal ब्लूबेरी पैनकेक, बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को आएंगे पसंद

पैनकेक्स के बारे में बात करें तो हमे लगता है कि ये हेल्दी नहीं होंगे, इनकी वजह से हमारा वजन बढ़ेगा या ये बच्चों के लिए सही नहीं है तो हम आपको बताने जा रहे हैं बच्चों और बड़ों के लिए खास पैनकेक रेसिपी जो ग्लूटन फ्री, ओटमील से बनी होगी जिससे बिलकुल भी परेशानी नहीं होगी। ये हेल्दी पैनकेक्स हैं जिन्हें आप अक्सर बना सकती हैं।
ओटमील ब्लूबेरी पैनकेक Recipe Card
इस पैनकेक को काफी हेल्दी स्नैक के तौर पर खाया जा सकता है। आपको ये खाना अच्छा लगेगा।
Ingredients
- 1/2 कप ग्लूटन फ्री ओट्स
- 1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर
- 1 कप लो फैट वनीला या ब्लूबेरी फ्लेवर दही
- 1/2 पका हुआ केला
- 1 अंडा
- 1/2 चम्मच वनीला
- 1/3 कप फ्रोजन ब्लूबेरी
- बटर
Step
- Step 1:
इसे बनाना बहुत आसान है। सबसे पहले सभी इंग्रीडियंट्स को एक जगह इकट्ठा कर लें। इसमें ब्लूबेरी न डालें बाकी सब कुछ एक साथ रखें।
- Step 2:
अब इसे ब्लेंडर में डालकर पीस लें। अगर आपको लगता है कि बैटर बहुत ज्यादा मोटा है तो आप दो चम्मच दूध भी डाल सकती हैं उसमें।
- Step 3:
इसके बाद बैटर को थोड़ी देर के लिए अलग रख दीजिए। ये ध्यान रखिए कि बैटरी की कंसिस्टेंसी परफेक्ट होनी चाहिए। न ये बहुत ज्यादा पतला हो न ही बहुत ज्यादा मोटा।
- Step 4:
अब नॉन स्टिक पैन में बटर या कुकिंग स्प्रे डालें (इसमें नॉर्मल तेल का इस्तेमाल न करें स्वाद खराब हो जाएगा), इसे धीमी आंच पर रखें।
- Step 5:
बैटर में ब्लूबेरी डालकर उसे मिला लें और इसे अब नॉन स्टिक पैन में डालें। जैसे आप पैनकेक बनाती हैं।
- Step 6:
आप चाहें तो ब्लू बेरी ऊपर से भी डाल सकती हैं। इसे गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें और उसके बाद पलट दें। जितनी सामग्री आपने ली है उसमें 4 पैनकेक बन सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।