
बॉलीवुड की स्टार्स की दीवानी दुनिया है और उन्हीं की तरह आप और हम भी उनके क्रेज़ी फैंस है। हर स्टार का फैन उनके बारे में हर छोटी-बड़ी बात जानना चाहता है। सुबह उनके उठने से लेकर रात को उनके सोने तक की खबर ही नहीं बल्कि वो क्या खाते हैं, कहां जाते है क्या करते हैं। अगर आपको लगता है कि आपकी फेवेरट हिरोइन फिट रहने के लिए सिर्फ डायट फूड खाना ही पसंद करती हैं तो ऐसा नहीं है। हमारे और आपकी तरह ही हमारे स्टार्स भी हर तरह का इंडियन खाना खाना पसंद करते हैं।
प्रियंका चोपड़ा भले ही हॉलीवुड में काम कर रही हैं लेकिन वो आज भी देसी ही हैं। कैटरीना कैफ खाने में बच्चों की तरह ही हैं तो दीपिका पादुकोण की चैन्नई एक्सप्रेस भले ही सुपरहिट हो चुकी हो लेकिन उनका साउथ इंडियन फूड का लव आज तक बरकरार है। बॉलीवुड में किस हीरोइन को और क्या खाना पसंद है आइए आपको सब बताते हैं।

प्रियंका चोपड़ा पंजाबी फैमिली से हैं। सब जानते हैं कि पंजाबी खाने में सबसे मशहूर होता है सरसों का साग मक्की की रोटी। शायद ही कोई पंजाबी हो जिसे ये ना पसंद हो। हर आम पंजाबी की तरह प्रियंका भी अपने राज्य के फूड से सबसे ज्यादा लगाव रखती हैं। उन्हें मक्की की रोटी के साथ सरसों का साग खाना सबसे ज्यादा पसंद है।

दीपिका पादुकोण को साउथ इंडियन इडली बहुत पसंद है। वैसे आपको ये भी बता दें कि दीपिका पादुकोण बेहद अच्छा खाना बनाना भी जानती हैं। उन्हें इडली खाना पसंद है और वो साउथ इंडियन फूड भी बना लेती हैं। सुबह के समय ब्रेकफास्ट में या फिर स्नैक्स की तरह दीपिका कभी भी इडली खा सकती हैं।

लंदन से आयी कैटरीना कैफ की खाने की च्वाइस भी कुछ विदेशी ही है। कैटरीना कैफ को इंडियन खाने से ज्यादा आइस्क्रीम पसंद है। आइस्क्रीम देखने के बाद कैटरीना उसे खाने के लिए खुद को रोक नहीं पाती फिर चाहे वो कितनी ही डायटिंग कर रही हों ये उन्हें मीठा खाने के लिए मना किया हो। कैटरीना घर पर हों या फिर फिल्म के सेट पर अगर उन्हें आइस्क्रीम खाने के मौका मिलता है तो वो उसे जरुर खाती हैं। यानि आपको अगर कैटरीना को इम्प्रेस करना है तो आप उनकी फेवरेट आइस्क्रीम के बारे में जान लीजिए।
यह विडियो भी देखें
Read more: कैटरीना कैफ ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक दिनभर में क्या-क्या खाती है?

बंगाली बिपाशा बासू को बंगाली खाना सबसे ज्यादा पसंद है। उन्हें आप बंगाली खाने के फ्लेवर का कुछ भी खिला दें वो खुश होकर सब खा लेती हैं। हालांकि बिपाशा बासू खाने के मामले में थोड़ा ज्यादा ही ध्यान रखती हैं। फिटनेस फ्रीक बिपाशा भले ही कितना डायट फूड चार्ट फोलो करें लेकिन जब उन्हें बंगाली खाना खाने का मौका मिलता है तो वो सब भूल जाती हैं।
सोनम कपूर पंजाबी कपूर है जिन्हे चटपटा और तीखा सब पसंद है। बॉलीवुड की फैशनिस्टा कही जाने वाली सोनम कपूर जो अपने स्टाइल के लिए हमेशा ही लाइम लाइट में रहती हैं उनके फेवरेट फूड के बारे में अगर बात की जाए तो हम आपको बता दें कि उन्हें पाव भाजी बहुत ही पसंद है। खासकर घर पर बनी पाव भाजी उनकी फेवरेट है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।