Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:59 AM IST

Mosques To Visit In MP For Eid ul Adha 2024: मध्यप्रदेश के इन मस्जिदों की होती है पूरे देश में चर्चा, ईद के मौके पर आप भी करें दीदार

यहां एक ऐसी मस्जिद है, जिसका इतिहास 600 साल पुराना बताया जाता है। इस शाही मस्जिद में संस्कृत में शैलियां लिखी गई हैं।  
Updated:- 2024-06-12, 11:51 IST
eid al adha

मुस्लिम समुदाय के प्रमुख त्योहारों में ईद का महत्व सबसे ज्यादा होता है। ईद-उद-अधा को बकरीद के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन कुर्बानी के लिए जाना जाता है। साल में ईद का पर्व दो बार आता है। इसमें एक ईद-उल-जुहा या या ईद-उल-अजहा और दूसरी ईद-उल-फितर है। ईद-उल-फितर को मीठी ईद कहा जाता है, यह रमजान के अंत में मनाई जाती है।

इस दिन लोग एक-दूसरे से गले मिलते हैं और ईद की शुभकामनाएं देते हैं। बकरीद मीठी ईद के लगभग 50 से 60 दिनों बार बनाई जाती है। ईद के मौके पर लोग जगह-जगह घूमने का प्लान बनाते हैं। क्योंकि यह पर्व उनके लिए सबसे खास होता है। अगर मध्य प्रदेश में मस्जिद ऐतिहासिक मस्जिद ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ फेमस मस्जिद के बारे में जानकारी देंगे। 

ताज उल मस्जिद 

taj ul masjid to moti famous mosques in madhya pradesh

ताज उल मस्जिद मध्य प्रदेश के सबसे बड़े और सबसे खास मस्जिदों में से एक है। यह भोपाल में स्थित है। इस मस्जिद को मस्जिदों के ताज के नाम से भी जाना जाता है। ताज-उल-मसाजिद का शाब्दिक अर्थ भी यही होता है। गुलाबी रंग की इस विशाल मस्जिद की दो सफेद गुंबदनुमा मीनारें हैं। यह मध्यप्रदेश की सबसे अच्छी जगह में से एक है।

  • लोकेशन- एनएच 12, कोहेफिजा, भोपाल
  • समय- सुबह 6.00 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक खुला रहता है।

इसे भी पढ़ें- मोठ की मस्जिद से जुड़े ये फैक्ट्स नहीं जानते होंगे आप

 

जामा मस्जिद

eid al adha moti famous mosques in madhya pradesh

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में स्थित यह मस्जिद है जिसकी दीवारों पर आपको अरबी और संस्कृत शैलियां देखने को मिलेगी।  इस मस्जिद की सबसे खास बात यह है कि इसकी दीवारों की नक्काशी पत्थर की लकड़ी की तरह दिखाई देती है।

बताया जाता है कि गुजरात के कुशल कारीगरों द्वारा मस्जिद में बेहतरीन नक्काशी की गई थी। माना जाता है कि पूरे प्रदेश में केवल बुरहानपुर की शाही जामा मस्जिद में ही संस्कृत का शिलालेख लिखा गया है। इस मस्जिद से ही हिंदू मुस्लिम भाईचारे के प्रतीक को आप समझ सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- ये हैं लखनऊ की फेमस मस्जिदें, ईद के मौके पर आप भी करें दीदार

 

मोती मस्जिद

moti masjid

मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित इस मस्जिद को कुदसिया बेगम की बेटी सिकंदर जहां बेगम ने बनवाया था। इसलिए इस मस्जिद को देश के सबसे खास मस्जिदों में से एक माना जाता है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई युद्ध लड़े थे। वह अपने समय की सबसे अलग आधुनिक विचारधाराओं और प्रथाओं से प्रेरित महिला थी। एक महिला द्वारा इस सुंदर मस्जिद का निर्माण उस दौर में करवाना वाकई एक बड़ी बात है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।