herzindagi
bitra island in lakshadweep know why its famous

लक्षद्वीप के बित्रा द्वीप की क्या है खासियत? चर्चा में चल रहे इस बीच पर आप भी जा सकती हैं घूमने

लक्षद्वीप के बित्रा द्वीप के आस-पास आपको घूमने के लिए अच्छी जगहें मिलेंगी। ये जगहें बित्रा द्वीप से लगभग 10 किमी के अंदर है। ऐसे में आप कम समय में ज्यादा जगहें एक्सप्लोर कर पाएंगी।
Editorial
Updated:- 2025-07-21, 15:24 IST

लक्षद्वीप का बित्रा द्वीप इस समय चर्चा में है। लक्षद्वीप प्रशासन द्वारा इस द्वीप पर कब्जा करने की खबर की वजह से इसका विरोध भी हो रहा है। ऐसे में लोग इस द्वीप के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाह रहे हैं। अगर आप भी लक्षद्वीप घूमने का प्लान बना रही हैं, तो आप बित्रा द्वीप जा सकती हैं। यह लक्षद्वीप का एक छोटे हिस्से में फैला हुआ द्वीप है, लेकिन फिर भी यहां हर साल हजारों लोग घूमने आते हैं। यहां आपको ज्यादा पर्यटकों की भीड़ भी नहीं मिलने वाली है। क्योंकि, यह कम आबादी वाला द्वीप है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको लक्षद्वीप के बित्रा द्वीप और इसके आस-पास घूमने की जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

लक्षद्वीप के बित्रा द्वीप की खासियत?

यह नीले साफ समुद्र से घिरा हुआ है। यहां की आबादी भी कम है और पर्यटक भी कम आते हैं। इसलिए, शांत और सुकून की तलाश कर रहे पर्यटक यहां घूमने आना पसंद करते हैं। यह जगह पक्षी प्रेमियों को भी पसंद आएगी। यहां आपको कई तरह के समुद्री और तटीय पक्षियों को भी देखने को मिलेगा। लक्षद्वीप में साफ और सुंदर बीच घूमने के लिए आप यहां जा सकती हैं। 

bitra island in lakshadweep know why its famousss

इसे भी पढ़ें-  लक्षद्वीप के ये फेमस Islands मालदीव और थाईलैंड से कम नहीं, आप भी पहुंचें

बित्रा द्वीप पर लें एक्टिविटी का मजा

यहां आप तरह-तरह की एक्टिविटी की मजा उठा सकती हैं। क्योंकि, छोटे से द्वीप पर आपको बिना इंतजार के अलग-अलग एक्टिविटी करने का मौका मिलेगा। इस द्वीप पर आपको सनबाथिंग, तैराकी और स्नॉर्कलिंग कर पाएंगी। 

मलिक मुल्ला

बित्रा द्वीप पर आप मलिक मुल्ला मंदिर में दर्शन करने जा सकती हैं। इस मंदिर में पुराने अरब संत की पूजा होती है। माना जाता है कि यहां पर ही उन्हें दफनाया गया था। जिसके बाद यहां उन्हें मंदिर बनाकर पूजा जाने लगा। मंदिर में आपको भीड़ नहीं मिलने वाली। इसलिए आप बीच पर समय बिताने के बाद मंदिर दर्शन के लिए जा सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

bitra island in lakshadweep know why its famous4

इसे भी पढ़ें- लक्षद्वीप ट्रिप को बनाना है यादगार तो इन गलतियों को करने से जरूर बचें

स्थानीय मार्केट

बित्रा द्वीप की स्थानीय मार्केट ज्यादा बड़ी नहीं है। लेकिन यहां आपको नारियल और लकड़ी और पत्तों का उपयोग करके हाथ से बनाई हुई आकर्षित चीजें देखने को मिलेंगी। आप यहां स्थानीय भोजन का भी लुत्फ उठा सकती हैं। अगर आप बित्रा द्वीप की संस्कृति देखना चाहती हैं, तो आप यहां आ सकती हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।