मानसून में महाराष्ट्र की इस जगह नहीं घूमा, तो फिर आपका घूमना अधूरा रह जाएगा, जानें इस अद्भुत जगह की खासियत

Hidden Ghati In Maharashtra: एक तरफ अरब सागर और दूसरी तरह सह्याद्री पर्वतमाला से घिरा महाराष्ट्र देश के सबसे खूबसूरत पर्यटन राज्यों में से एक माना जाता है। इस राज्य में कई पर्यटक समुद्री तटों की खूबसूरती का लुत्फ उठाने पहुंचते हैं, तो कई लोग सह्याद्री पर्वतमाला में स्थित हिल स्टेशन और अद्भुत घाटियों को एक्सप्लोर करने पहुंचते हैं। वैसे तो सह्याद्री पर्वतमाला में ऐसी कई जगहें हैं, जिनके बारे में आप जानते होंगे, लेकिन सावल्या घाट के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। मानसून में सावल्या घाट किसी हसीन जन्नत से कम नहीं लगता है। इसलिए आज हम आपको सावल्या घाट की खूबसूरती और खासियत के बारे में बताने जा रहे हैं।
महाराष्ट्र में सावल्या घाट कहां है?
सावल्या घाट की खासियत और खूबसूरती बताने से पहले आपको यह दें कि यह घाट पुणे में तमहिनी घाट क्षेत्र में मौजूद है। यह पुणे मुख्य शहर से करीब 72 किमी की दूरी पर है। पुणे के अलावा, सावल्या घाट मुंबई से करीब 157 किमी और दिवेआगर से करीब 97 किमी दूर है। इसलिए सावल्या घाट, मुंबई के अलावा दिवेआगर से भी पर्यटक मानसून में घूमने पहुंचते रहते हैं।
इसे भी पढ़ें: मानसून में मथुरा से 5000 में इन 3 खूबसूरत जगहों पर घूम आएं, ऐसे बनाएं शानदार ट्रिप
सावल्या घाट क्यों प्रसिद्ध है?
सावल्या घाट सबसे अधिक अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मनमोहक दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, हरियाली और शानदार वॉटरफॉल इस घाट की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
सावल्या घाट, तम्हिनी घाट के पास में स्थित है, जिसके चलते एक साथ दो घाटों का अद्भुत नजारा देखा जा सकता है। सह्याद्री पर्वत श्रृंखला के बीच में स्थित सावल्या घाट अपने शांत और शुद्ध वातावरण के लिए भी जाना जाता है। मानसून में इस घाट की खूबसूरती सातवें आसमान पर होती है।
पर्यटकों के लिए क्यों खास है सावल्या घाट?
सावल्या घाट मानसून प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। मानसून में यहां कई पर्यटक प्रकृति का नजारा देखने के साथ-साथ ट्रेकिंग, कैम्पिंग और हाइकिंग का लुत्फ उठाने सबसे अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। सावल्या घाट सबसे अधिक कपल्स के बीच लोकप्रिय है।
पुणे और मुंबई जैसे शहरों की भीड़-भाड़ से दूर पर्यटक सावल्या घाट क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए पहुंचते हैं। मानसून में कई बार यह घाट बादलों से ढक जाता है। सावल्या घाट से सह्याद्री पर्वत श्रृंखला के लुभावने दृश्यों को भी कैमरे में कैद किया जा सकता है।
सावल्या घाट में घूमने की जगहें
सावल्या घाट में ऐसी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जहां मानसून में घूमने के बाद हर कोई खुशी से झूम उठेगा। सावल्या घाट की सबसे खूबसूरत और प्रसिद्ध देवकुंड वॉटरफॉल है। देवकुंड एक्सप्लोर करने के बाद सावल्या घाट व्यू पॉइंट और प्लस घाटी के शानदार दृश्यों को भी जीवन भर के लिए कैद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: One Day Trip: एक दिन की ट्रिप में झांसी के आसपास में स्थित इन बेहतरीन जगहों पर घूम आएं
सावल्या घाट कैसे पहुंचें ?
सावल्या घाट पहुंचना बहुत ही आसान है। इसके लिए पुणे से तम्हिनी घाट होते हुए सावल्या घाट पहुंच सकते हैं। पुणे मुख्य शहर से करीब 2 घंटे की ड्राइव पर यह घाट है। पुणे के अलावा, मुंबई आदि कई शहरों से भी सावल्या घाट ड्राइव करके पहुंचा जा सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@trekfitadventures,explorewithsandeep
- सावल्या घाट कहां है?
- सावल्या घाट महाराष्ट्र के पुणे में है।
- सावल्या घाट घूमने का बेस्ट समय है?
- सावल्या घाट घूमने का बेस्ट समय मानसून माना जाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।