Best Beaches In India 2024: हिन्दुस्तान विश्व का एक ऐसा देश है, जहां दुनिया भर से पर्यटक घूमने और मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं।
पर्यटक देश में किसी शानदार जगहों पर घूमने के लिए निकलते हैं, तो पहाड़ों के अलावा समुद्र तटों के किनारे भी घूमना खूब पसंद करते हैं। समुद्र तट भी भारत की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
बंगाल की खाड़ी से लेकर अरब सागर के तट पर ऐसी कई शानदार, खूबसूरत और चर्चित जगहें मौजूद हैं, जहां स्थित बीचेज हर दिन हजारों सैलानियों को आकर्षित करते हैं।
अगर आप भी देश के शानदार बीचेज को एक्सप्लोर करने का शौक रखते हैं, तो हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि साल 2024 में देश के किन-किन बीचेज ने पर्यटकों को सबसे अधिक मोहित किया।
देश में स्थित किसी शानदार और मनमोहक बीच के किनारे मौज-मस्ती करने की बात बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले राधानगर बीच का ही नाम लेते हैं। यह बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के हैवलॉक द्वीप पर मौजूद है। इस बीच को भारत का मालदीव भी कहा जाता है।
राधानगर बीच, देश का एक ऐसा बीच है, जिसे 2004 में टाइम द्वारा 'एशिया का सर्वश्रेष्ठ बीच' के रूप में घोषित किया गया था। साल 2024 में भी यह बीच सैलानियों का खूब मोहित किया है। राधानगर बीच को एक्सप्लोर करने सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी पहुंचते हैं। इस बीच को भारत का टॉप हनीमून डेस्टिनेशन भी माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: Year Ender 2024: ये हैं साल 2024 के टॉप हनीमून डेस्टिनेशन्स, आप भी यहां का प्लान बनाएं
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से करीब 16 किमी की दूरी पर मौजूद कोवलम साल 2024 में पर्यटकों द्वारा पसंद किए जाने वाले टॉप बीचेज में से एक है। यह बीच सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, बल्कि बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक हॉट डेस्टिनेशन है।
अरब सागर के तट पर स्थित कोवलम बीच समुद्र की हसीन लहर और सफेद रेत के लिए जाना जाता है। बीच से अरब सागर की खूबसूरती को करीब से निहारा जा सकता है। यह बीच अपनी खूबसूरती के साथ-साथ शानदार और मजेदार वाटर स्पोर्ट्स के लिए भी जाना जाता है।
देश में स्थित शानदार और लोकप्रिय समुद्र तट की बात हो और गोवा का नाम न लिया जाए, ऐसा बहुत कम ही देखा जाता है। पालोलेम बीच गोवा के सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय डेस्टिनेशन में से एक माना जाता है। 2024 में इसे खूब पसंद किया गया है।
पालोलेम बीच, इस कदर लोकप्रिय है कि यहां विदेशी पर्यटक भी मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं। बीच के किनारे देर रात तक होने वाली पार्टी पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है। यहां वाटर स्पोर्ट्स का भी लुत्फ उठाया जा सकता है।
केरल के वर्कला शहर में स्थित वर्कला बीच दक्षिण भारत के साथ-साथ देश का एक टॉप बीच माना जाता है। साल 2024 में इस बीच को खूब पसंद किया गया है। इसलिए यहां देश के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। इस बीच को केरल का छुपा हुआ रत्न भी माना जाता है।
वर्कला बीच, सफेद रेत और नीले पानी के लिए जाना जाता है। इस बीच से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा कमाल का दिखाई देता है। वर्कला बीच वाटर स्पोर्ट्स के लिए भी जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें: Year Ender 2024: ये हैं साल 2024 की सबसे वायरल जगहें, आप भी दीदार करने पहुंचें
बंगाल की खाड़ी के आसपास में स्थित ओडिशा देश के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है और इस राज्य की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम पुरी बीच करता है। पुरी बीच एक टॉप इंटरनेशनल डेस्टिनेशन माना जाता है।
पुरी बीच की खूबसूरती इतनी है कि इसे गोल्डन बीच भी कहा जाता है। यह बीच गर्जनापूर्ण लहरों और बढ़िया सुनहरी रेत के लिए सबसे अधिक जाना जाता है। यह बीच वाटर स्पोर्ट्स के लिए भी जाना जाता है।
अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह में स्थित रामनगर बीच देश के सबसे सुंदर और मनमोहक बीचेज में से एक है। अन्य बीचेज की तरह इसे भी साल 2024 में देशी और विदेशी पर्यटकों द्वारा खूब पसंद किया गया है।
रामनगर बीच के किनारे से अरब सागर की हसीन लहरों को देखने के हर कोई खुशी से झूम उठेगा। बीच से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा कमाल का दिखाई देता है।
देश में अन्य और भी कई शानदार और मनमोहक बीचेज हैं, जिन्हें साल 2024 में खूब पसंद किया गया है। जैसे- गोवा में-बागा बीच, कोलवा बीच और कलंगुट बीच, महाराष्ट्र में जुहू बीच और अलीबाग बीच, केरल में अल्लेप्पी बीच-कवरत्ती बीच और पश्चिम बंगाल में दीघा बीच।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@shutterstocks,freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।