Waterfalls in Bihar: इस गर्मी के मौसम में अगर आपको सुकून चाहिए, तो बिहार के इस खूबसूरत झरने वाली जगह पर आपको जाने का प्लान बनाना चाहिए। वीकेंड पर यहां अच्छी चहल-पहल होती है। लोग दूर-दूर से इस झरने पर अपने वीकेंड एन्जॉय करने आते हैं। लोग झरनों के पास इसलिए भी जाना पसंद करते हैं क्योंकि वहां की ठंडी हवा, हरियाली और बहता पानी मन को सुकून देता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको करकट झरने के बारे में जानकारी देंगे। यह झरना कहां स्थित है और कैसे आप पहुंच सकते हैं, इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे।
इस झरने में पानी का बहाव तेज होता है। इसलिए, सेफ्टी का ध्यान रखें। यहां खूबसूरत पार्क भी बना है, आप चाहें, तो यहां घंटों समय बिता सकती हैं। आप अपने परिवार के साथ पिकनिक भी प्लान कर सकती हैं। यह काफी बड़े हिस्से में फैला है फोटो के लिए भी अच्छा है। इसलिए फोटोशूट की शौकीन हैं, तो भी आपको यहां आना अच्छा लगेगा। पहाड़ी के तल से इस स्थान तक पहुंचने में लगभग 50-60 मिनट लगते हैं।
इसे भी पढे़ं- Bihar Me Ghumne Ki Jagah: बिहार के इस जिले को एक्सप्लोर कर लिया, तो जन्नत का दीदार हो जाएगा
यह भभुआ से लगभग 36 किलोमीटर दूर स्थित है। यह झरना बिहार के कैमूर जिले के करकटगढ़ गांव स्थित है। पटना से करकट झरना लगभग 5 घंटे की दूरी पर है। आप कैमूर जिले तक बस लेकर आगे का सफर ऑटो से पूरा कर सकते हैं। अगर आप अपनी गाड़ी से सफर कर रहे हैं, तो आपको दिक्कत नहीं होगी। आप आराम से झरना स्थल पहुंचकर गाड़ी पार्क कर सकते हैं। इसके बाद यहां घूमने के पास वापस अपने घर के लिए निकल सकते हैं। इको पार्क में शौचालय की सुविधा भी है। करकटगढ़ झील का रास्ता जंगल के बीच से होकर जाता है। यह बिहार के खूबसूरत झरनों में से एक है।
इसे भी पढ़ें:One Day Trip: एक दिन की ट्रिप में हल्द्वानी के आसपास की इन खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।