herzindagi
himachal pradesh beautiful waterfalls viral video where a foreign man picking up garbage

हिमाचल के इस खूबसूरत झरने पर विदेशी पर्यटक के कचरा उठाने का वीडियो हुआ था वायरल, जानें क्या है इस जगह की खासियत

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी, जब एक विदेशी पर्यटक को यहां कचरा उठाते हुए और लोगों को कचरा न फैलाने के लिए कहते हुए देखा गया। जब पर्यटक कचरा उठा रहा था, तो अन्य लोग वीडियो और फोटो करवाने में बिजी थे। 
Editorial
Updated:- 2025-07-28, 17:44 IST

प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़ी इलाके, हरा-भरा नजारा और शांत झरनों के लिए जाना जाने वाला हिमाचल प्रदेश हर साल लाखों लोगों को आकर्षित करता है। हिमाचल प्रदेश में आने वाले लोग झरने देखने जरूर आते हैं। यहां केवल देश ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने आते हैं। लेकिन बढ़ता पर्यटकों का झुंड यहां गंदगी का कारण भी बन रहा है। झरनों के पास प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट, शराब की खाली बोतलें और खाने-पीने की चीजों का कचरा देखने को मिलता है। विदेशी पर्यटक भी यहां झरना देखने गया था। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस झरने का नजारा देखने का प्लान बना रहे हैं। अगर आप भी वीडियो में नजर आ रहे झरने वाली जगह जाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस झरने के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

कहां है वीडियो में नजर आ रहा झरना

वीडियो देखकर लग रहा है कि यह झरना हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा का है। वीडियो में नजारा भागसूनाग झरने का लग रहा है। यह मैक्लोडगंज से ज्यादा दूर नहीं है। इसलिए मैक्लोडगंज से भी यात्री यहां घूमने आते हैं। इस झरने की खासियत यह है कि यह 20 मीटर की ऊंचाई से गिरता है। ऊंचाई से गिरने की वजह पानी की शोर और बहाव तेज होता है। यह लोगों को बहुत ज्यादा आकर्षित करता है।

इसे भी पढ़ें- फ्रेंडशिप डे को बनाना है खास, दोस्तों के साथ 5000 रुपये में इन शानदार जगहों की सैर कर आइए, लम्हा याद करेगा

himachal pradesh beautiful waterfalls viral video where a foreign man picking up garbage2

कैसे पहुंचे?

  • मैक्लोडगंज से बस, कैब या स्कूटी रेंट पर लेकर इस झरने का नजारा देखने आ सकती हैं। यहां पहुंचना आसान है और आस-पास की खूबसूरत जगहों पर भी आप घूम सकती हैं।
  • इस मंदिर के पास आप भागसू गांव और भागसूनाथ मंदिर भी देखने जा सकती हैं।
  • अगर आप अपनी गाड़ी से सफर करती हैं, तो आपको यहां पहुंचने में लगभग आधे घंटे का समय लग सकता है। 

इसे भी पढ़ें- चंडीगढ़ वाले पालमपुर के पास में स्थित इन शानदार हिल स्टेशन को बनाएं वीकेंड पॉइंट

यह विडियो भी देखें

himachal pradesh beautiful waterfalls viral video where a foreign man picking up garbageSS

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।