herzindagi
Biggest National Park In The World

जानिए दुनिया में सबसे बड़े पार्क कहां हैं स्थित

आज हम आपको दुनिया के सबसे बड़े पार्कों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में शायद आपको पता नहीं होगा।
Editorial
Updated:- 2022-04-20, 17:07 IST

यूं तो पार्कों का अपना एक खास महत्व है पर शहरों में इसके होने की महत्वता और भी बढ़ जाती है। खासकर बड़े-बड़े महानगरों में जहां पेड़-पौधे नहीं होते हैं, तो पार्क में लोग प्राकृतिक खूबसूरती देखने के लिए आते हैं, क्योंकि शहर में आबादी बढ़ने की वजह से जंगलों को काट दिया जाता है। प्रकृति के नजदीक होने की चाह के चलते सरकारें ज्यादातर इलाकों में पार्क बनवाने की योजना करती हैं। कई तरह के पेड़-पौधों के साथ-साथ कई पार्कों फव्वारे और झूले भी बने होते हैं जिससे उनकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। आज हम इस आर्टिकल में दुनिया के सबसे बड़े पार्कों के बारे में आपको बताएंगे कि इनमें ऐसा क्या है जो इन्हें और भी खास बनाता है।

नॉर्थ ईस्ट ग्रीनलैंड नेशनल पार्क

Largest Park in the World

नॉर्थ ईस्ट ग्रीनलैंड नेशनल पार्क दुनिया का सबसे बड़ा पार्क है। इस पार्क में कई तरह के जानवर पाए जाते हैं, जो लोगों को काफी आकर्षित करता है। यह पार्क 3,75,000 वर्ग मील में फैला हुआ है और डेनमार्क में स्थित है। इसकी स्थापना 1947 में हुई थी। इस पार्क में पर्वत और टुंड्रा इतना ज्यादा खूबसूरत है कि आपका मन मोह लेगी।

नामीब नौक्लुफ्ट पार्क

Largest Park in the World In Hindi

नामीब नौक्लुफ्ट पार्क अफ्रीका का सबसे बड़ा पार्क है। यह पार्क 19,216 वर्ग मील में फैला हुआ है। इसकी स्थापना 1979 में हुई थी। इस पार्क में बड़े-बड़े रेत के टीले मौजूद हैं, जो दुनिया के सबसे पुराने रेत के टीले माने जाते हैं। इस पार्क को घूमने के लिए पर्यटक देश-विदेश के कोने-कोने से आते हैं।

इसे भी पढ़ें- ये हैं दुनिया के सबसे पुराने रेलवे स्टेशन

वुड बफैलो नेशनल पार्क

Know biggest park in the world In hindi

वुड बफैलो नेशनल पार्क कनाडा में स्थित है, जो 17,300 वर्ग मील में फैला हुआ है। इसकी स्थापना 1922 में हुई थी। इस पार्क को बनाने के पीछे का इरादा दुनिया में वुड बाइसन की गिरती आबादी को बढ़ाने के लिए किया गया था। इस पार्क में पर्यटक वुड बाइसन को देखने के लिए काफी ज्यादा आते हैं। इस पार्क में ग्रॉसबिक झील है, जो आकर्षण का एक प्रमुख केंद्र है। (झारखंड के हिल स्टेशन)

आर्कटिक नेशनल पार्क गेट्स एंड प्रिजर्व

आर्कटिक नेशनल पार्क गेट्स एंड प्रिजर्व अलास्का में स्थित है। यह पार्क 13238 वर्ग मील में फैला हुआ है। इस पार्क की स्थापना 1,980 में हुई थी। इस पार्क में खूबसूरत झीलें, विशाल पहाड़ियां आदि हैं। बता दें कि जिनको प्राकृतिक खूबसूरती पसंद है, उनके लिए यह पार्क घूमने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। पार्क का क्षेत्रफल बड़ा होने की वजह इसके अंदर किसी भी तरह की पक्की सड़क का निर्माण नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें- ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक ट्रेन रूट, कमजोर दिल वाले सवारी न करें

डेनाली नेशनल पार्क एंड प्रिजर्व

डेनाली नेशनल पार्क एंड प्रिजर्व अमेरिका की सबसे ऊंची पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। यह पार्क 9,492 वर्ग मील में फैला हुआ है। इसकी स्थापना 1917 में हुई थी। यह पार्क समुद्र तट से 20,310 फीट की ऊंचाई पर है। इस पार्क में घूमने के लिए लोग काफी ज्यादा आते हैं, क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि इसका नजारा जन्नत जैसा लगता है। (भारत की 4 बेहतरीन मानसून जगह)

क्रूगर नेशनल पार्क

क्रूगर नेशनल पार्क दक्षिण अफ्रीका में स्थित है। यह पार्क 7,523 वर्ग मील में फैला हुआ है। इसकी स्थापना 1926 में हुई थी। इस पार्क में विभिन्न प्रकार के पशू-पक्षी पाए जाते हैं। साथ ही इस पार्क में कई बारहमासी नदियां और 2000 से ज्यादा प्रकार के पौधे पाए जाते हैं।

डेथ वैली नेशनल पार्क

डेथ वैली नेशनल पार्क कैलिफोर्निया में स्थित है, जो 5,262 वर्ग मील में फैला हुआ है। इसकी स्थापना 1994 में हुई थी। ऐसा कहा जाता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा गर्मी यहां पड़ने के कारण यह पार्क सूखा है।

आपको दुनिया के सबसे बड़े पार्कों के बारे में कितनी जानकारी थी? अगर नहीं तो हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको दिलचस्प लगी होगी। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा है तो इसे फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ज़रूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image credit- unsplash, pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।