अगर आपको भी मूवी देखने का बहुत शौक है और आप हमेशा नई-नई मूवी का ओटीटी पर बेसब्री से इंतजार करती हैं, तो अब आपके लिए एक खुशखबरी है। आज हम आपको इस हफ्ते रिलीज होने वाली ऐसी चार धमाकेदार मूवी के बारे में बताएंगे, जिन्हें देखकर आप अपने दिवाली वीक को यादगार बना सकती हैं। आइए जानते हैं इन चार मूवी के बारे में और यह कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।
दिवाली के पूरे वीक में अगर आपको भी बेसब्री से परम सुंदरी फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है, तो अब आप घर बैठे परम सुंदरी फिल्म देख सकती हैं। इस फिल्म को आप ओटीपी प्लेटफार्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर 25 अक्टूबर को देख सकती हैं साथ ही अपने दिवाली वीक को खास बना सकती हैं। इस फिल्म को आप अपने दोस्तों या परिवार वालों के साथ देखकर अपने दिन को एंजॉय कर सकती हैं।
यही नहीं अधिकतर महिलाओं को कुरुक्षेत्र पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन अब वह इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि कुरुक्षेत्र पार्ट 2 ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं। इस हफ्ते यानी 24 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र पार्ट 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इसे भी आप फैमिली के साथ देख सकती हैं। यह एनीमेटेड सीरीज कुरुक्षेत्र का दूसरा और अंतिम भाग है, जिसमें महाभारत युद्ध के बारे में बताया गया है।
यह भी पढ़ें: हॉरर नहीं, अब कॉमेडी और ड्रामा का महासंगम! करण जौहर की अगली सीरीज 'Do You Wanna Partner' इस दिन होगी OTT पर रिलीज
यही नहीं अगर आपको साउथ की मूवी बहुत पसंद है, तो अब आप इस दिवाली वीक एक खास मूवी देख सकती हैं। 24 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफार्म जिओसिनेमा पर शक्ति थिरुमगन फिल्म देख सकती हैं। यह तमिल राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है, जो आपको हिंदी डब में देखने को मिल जाएगी। इसमें बदला और सामाजिक न्याय की कहानी को बताया गया है। ओटीटी पर आने के बाद आप इस फिल्म को कभी भी देख सकती हैं।
आप चाहे तो इस दिवाली वीक अपने परिवार वालों के साथ महाभारत एक धर्म युद्ध सीरीज को भी देख सकती हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोसिनेमा पर 25 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इसे आप वीकेंड पर भी सभी के साथ बैठकर देख सकती हैं। यह एक अनोखी वेब सीरीज है, जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया है। इस सीरीज में महाभारत की कहानी को बताया गया है।
यह भी पढ़ें: हॉरर नहीं, लेकिन दिमाग से खेलने वाली हैं ये 4 वेब सीरीज, जिन्हें देख कर उड़ जाएगी नींद!
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।