Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:41 PM IST

भारत की 4 बेहतरीन जगह जहां मानसून का मज़ा हो जाता है दोगुना

मानसून में कहीं घूमने का प्लान कर रही हैं तो आज आपको भारत की कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहा हूं जहां आप मानसून का बेहतरीन लुफ्त उठा सकती हैं।     
Updated:- 2020-09-09, 16:32 IST
the best places to visit in monsoon in india

मानसून का मौसम हो और कहीं घूमने का प्लान ना हो ऐसा कम ही होता है। देश भर में इस समय मानसून का मौसम है। इस मौसम में बारिश की फुहारों के साथ कहीं दूर जा के घूमने और मस्ती करने का खूब मन करता है। अगर आप भी ऐसे लोगों में हैं और इस मानसून में कहीं घूमने का प्लान बना रही हैं तो फिर इस लेख को आपको ज़रूर पढ़ना चाहिए और यहां ज़रूर घूमने जाना चाहिए। आज आपको भारत की 4 बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहा हूं जहां आप मानसून का बेहतरीन लुफ्त उठा सकती हैं।

1-लोनावला 

 best places to visit in monsoon in india inside

अगर आप मुंबई या मुंबई के आसपास रहती हैं तो आपके लिए मानसून में घूमने की सबसे बढ़िया और खूबसूरत जगह है लोनावला। मानसून में आपको यहां हजारों सैलानी घूमते हुए मिल जाएंगे। बारिश की रिम-झिम फुहारें आपको ज़रूर खुशनुमा आनंद देगी। यहां आपको चारों तरफ हरियाली ही हरियाली दिखेगी। वैसे मुंबई वासियों के लिए यह जगह किसी बड़े पर्यटक स्थल से कम नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: दक्षिण भारत से बिहार तक, ऐसे प्राचीन मंदिर जिनका वर्षों पुराना है इतिहास

2-मौसिनराम

places to visit in monsoon in india inside

वैसे आपको तो ये बखूबी मालूम होगा कि नार्थ-ईस्ट में खूब बारिश होती है। अगर नहीं, तो आपकी जानकरी के लिए बता दें कि भारत में सबसे अधिक बारिश नार्थ-ईस्ट में ही होती है। मेघालय का ये शहर नार्थ-ईस्ट के सबसे सुंदर पर्यटक स्थल में से एक है। अगर आपको प्रकृतिक नजारों के साथ-साथ मानसून का बेहतरीन मज़ा लेना है तो यहां ज़रूर घूमने जाएं। आप अपने पार्टनर के साथ भी यहां घूमने जा सकती हैं। (नॉर्थ ईस्ट के सबसे खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन)

 

3-उदयपुर 

best places to visit in monsoon in india inside

भारत के सबसे रोमांटिक शहरों में किसी एक शहर का नाम लिया जाता है तो उसमें उदयपुर शहर ज़रूर शामिल रहता है। अगर मानसून में अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताना चाहती हैं तो इससे अच्छी कोई और जगह नहीं। उदयपुर झीलों की नगरी कहलाता है, अब आप इसी से समझ लीजिए कि मानसून में इस शहर का नज़ारा कितना अद्भुत होगा। यहां आपको घूमने के लिए और भी बहुत कुछ मिल जायेगा। जैसे- सिटी पैलेस, उदयपुर लेक पैलेस।

 

इसे भी पढ़ें: बिहार के 4 प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जिनका इतिहास है हजारों साल पुराना

4-ओरछा 

know best places to visit in monsoon in india inside

मध्य प्रदेश का यह एक ऐसा ट्रेवल डेस्टिनेशन है जहां हर साल मानसून में हजारों सैलानी घूमने जाते हैं। अगर आप मानसून में घूमने के लिए किसी शांत जगह की तलाश में है तो यहां आपको ज़रूर शांति मिलेगी। यह शहर बेतवा नदी के किनारे बसा हुआ है जो मानसून में और भी अद्भुत नज़ारा पेश करता है। यहां आप कई ऐतिहासिक इमारत भी घूम सकती हैं। जैसे-ओरछा फोर्ट, जहांगीर महल और शीश महल।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit:(@static.india.com,magnificentmaharashtra.files.wordpress.com)

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।