Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:11 AM IST

भूमि पेडनेकर की फूड डायरी, एलोवेरा जूस से करती हैं दिन की शुरुआत

लस्ट स्टोरीज़ से एक बार फिर से अपने फैन्स का दिल जीतने वाली भूमि पेडनेकर खुद को फिट रखने के लिए एक विशेष तरह की डाइट फॉलो करती हैं। दिन की शुरुआत एलोवेरा जूस से करती हैं।
Updated:- 2018-07-20, 13:22 IST
bhumi pednekar healthy diet routine main

नेटफिल्क्स में आने वाली इंडियन सीरिज़ लस्ट स्टोरीज़ में भूमि पेडनेकर भी एक अहम किरदार निभाया है। अगर आलिया भट्ट और विद्या बालन के बाद बॉलीवुड में कोई ऐक्ट्रेसेस हैं तो वह भूमि पेडनेकर ही हैं जो किसी भी केरेक्टर में फिट हो जाती हैं। इससे यही मालूम होता है कि भूमि अपने किरदार के साथ न्याय करने के लिए काफी मेहनत करती हैं। 

ऐसे तो इस बात में कोई संदेह नहीं है कि भूमि मेहनत काफी करती हैं। यह उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि उन्होंने अपने आपको अब काफी फिट कर लिया है। फिल्म दम लगा के हईशा से लेकर टॉयलेट: एक प्रेम कथा तक में भूमि ने काफी वेट लूज़ कर लिया है और आज के समय में वह काफी ग्लैमरस नजर आती हैं। भूमि एक विशेष तरह की डाइट फॉलो करती हैं जिसके कारण ही उनका वेट लूज़ हुआ है। आइए आज ही इस आर्टिकल में जानते हैं कैसा है भूमि का डाइट प्लान। 

एलोवेरा जूस से करती हैं दिन की शुरुआत

एलोवेरा जूस के फायदे तो हर कोई जानता है। भूमि भी जानती हैं तभी तो वह अपने दिन की शुरुआत एलोवेरा जूस से करती हैं। इस जूस को वो खाली पेट ही पीती हैं। एलोवेरा जूस एक अच्‍छा डिटॉक्‍सीफिकेशन करने वाला पेय पदार्थ है। हमारे शरीर में कई प्रकार के विषैले तत्‍व होते है जो स्‍कीन को खराब कर देते है और बॉडी सिस्‍टम पर गंदा प्रभाव डालते है। पीने से आपके पेट के अंदर की हर प्रकार की गंदगी बाहर निकल जाती है। एलोवेरा जूस शरीर से हर प्रकार की गंदगी को बाहर निकाल देता है। साथ ही, आपको ताजगी का एहसास होता है। (Read More: इन 5 चीजों के बिना पूरा नहीं होता भूमि पेडनेकर का खाना)

मल्टीग्रेन ब्रेड और 3 अंडें

bhumi pednekar healthy diet routine inside

फिर भूमि एक्सरसाइज और योगा करती हैं। उसके बाद वो ब्रेकफास्ट करती हैं। ब्रेकफास्ट में मल्टीग्रेन ब्रेड लेती हैं जिसके साथ वे 3 अंडों का सफेद हिस्सा खाती हैं। इसके अलावा दूध भी वह जरूर पीती हैं। दूध उनके ब्रेकफास्ट का एक जरूरी हिस्सा है। वर्कआउट के बाद अंडे का सफेद हिस्सा या चना, चिकन, फिश उनकी फेवरेट चीजों में हैं। इसके साथ भूमि थोड़ी सी हरी सब्जियां भी खाती हैं। (Read More: जाफरानी मटन कोरमा और कबाब व गुजिया को इस 1 नुस्खे से बनाएं खास)

लंच में पीती हैं छाछ

दोपहर के खाने में एक कटोरी सब्जी, दो रोटी और एक गिलास छाछ लेती हैं। उनके लिए जो रोटी बनाई जाती है वह मिक्स आटा होता है। यह मिक्स आटा रागी, सोया और चने के आटे को मलाकर तैयार किया जाता है।  

पपीता और सेब

bhumi pednekar healthy diet routine inside

भूमि शाम को स्नैक्स लेना नहीं भूलती हैं। स्नैक्स में वह फ्रूट्स खाना पसंद करती हैं जिसमें पपीता और सेब जरूर शामिल होता है। इसके साथ एक कप ग्रीन टी लेती हैं। 

8 बजे करती हैं डिनर

भूमि समय की काफी पाबंद हैं। वे रात का डिनर 8 बजे तक कर लेती हैं। सलाद उनके डिनर में जरूर शामिल होता है जो कि मुख्यरूप से हरी सब्जियां, नट्स, बीज का होता है। इसके अलावा एक कटोरी सब्जी खाती हैं। 9 बजे भूमि ब्राउन राइस के साथ ग्रिल्ड चिकन और फिश खाना पसंद करती हैं।

 

इन डाइट को अपनाने के बाद भूमि ने अपना वजन कम किया है और खुद को फिट रखा है। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।