Bhai Dooj 2026: भाई दूज के त्योहार को बनाएं खास, मिनटों में तैयार करें शाही स्वाद वाली केसर खीर
-1794295248219.webp)
भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के प्यार और साथ का दिन है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। त्योहार के मौके पर घर में कुछ मीठा न बने, ऐसा हो ही नहीं सकता है। ऐसे में अगर आप भी इस बार भाई दूज पर भाई के लिए कुछ खास बनाना चाहती हैं, तो केसर वाली खीर ट्राई कर सकती हैं।
दूध, चावल, केसर और ड्राई फ्रूट्स से बनने वाली इस खीर का स्वाद बहुत ही रिच होता है। इसे एकदम होटल वाला टेस्ट देने के लिए आप इसमें कंडेंस्ड मिल्क और इलायची डालकर और भी गाढ़ा बना सकती हैं। आइए जानते हैं शाही स्वाद वाली केसर खीर बनाने का आसान तरीका क्या है?
-1794295424069.webp)
image credit- shutterstock
केसर खीर बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
अगर आप केसरी खीर बनाना चाह रही हैं, तो हम आपको इसके लिए सामग्री बता रहे हैं। इससे आप करीब 4 लोगों के लिए खीर तैयार कर सकती हैं।
- फुल क्रीम दूध- 3 कप
- चावल- एक चौथाई कप
- चीनी- एक चौथाई कप या स्वादानुसार
- कंडेंस्ड मिल्क- आधा कप
- केसर- आधा छोटा चम्मच
- बादाम- 10 से 15
- किशमिश- 2 बड़े चम्मच
- काजू- 10 से 15
- पिस्ता- 10 से 15
- चिरौंजी- इच्छानुसार
- हरी इलायची- 4
- जायफल पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- केसर भिगोने के लिए थोड़ा गुनगुना दूध
यह भी पढ़ें- 108 सब्जियों का स्वाद और परंपरा! गोवर्धन पूजा पर ऐसे बनाएं सात्विक 'अन्नकूट' और नए चावल की खीर
कैसे बनाएं केसर खीर?
घर पर केसर वाली खीर बनाने के लिए आपको ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे। जैसे-
- केसर वाली खीर बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धो लें। अब इन्हें करीब एक घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद चावल को उसी पानी में पकाएं। जब चावल पूरी तरह पक जाएं और पानी सूख जाए, तो इन्हें अलग रख दें।
- अब एक हैवी बेस वाला बर्तन में दूध डालकर गर्म करें। जब दूध उबलने लगे, तो फ्लेम को धीमा कर दें। इसमें पके हुए चावल डालें और अच्छी तरह मिला लें। खीर को एकदम लो फ्लेम पर पकने दें।
- इसे बीच-बीच में चलाती रहें, ताकि दूध बर्तन के नीचे चिपके नहीं। जब दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तो चावल को चम्मच से थोड़ा सा मैश कर दें। अब इसमें चीनी और कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इससे खीर का स्वाद मीठा और टेक्सचर क्रीमी हो जाएगा।
- अब एक छोटी कटोरी में थोड़ा गुनगुना दूध लें और उसमें केसर डालकर कुछ देर के लिए भिगो दें। जब दूध में केसर का रंग उतरने लगे, तो इसे खीर में मिला दें। इसके बाद कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, किशमिश और चिरौंजी भी डाल दें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर खीर में एक उबाल आने दें।
- अब गैस बंद कर दें। आखिर में इलायची और जायफल पाउडर डालकर खीर को अच्छी तरह मिला लें। आपकी रिच फ्लेवर वाली केसर खीर तैयार है। इसे गर्मागर्म खा सकती हैं या आप चाहें तो ठंडा करके भी सर्व कर सकती हैं।
Image Credit- magnific
केसर खीर बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप घर पर केसर वाली खीर बना रही हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। जैसे-
- केसर को सीधे खीर में डालने के बजाय पहले थोड़े गुनगुने दूध में भिगो लें। इससे उसका रंग और खुशबू दूध में अच्छी तरह घुल जाएगी।
- खीर को पकाते समय बीच-बीच में चलाती रहें, ताकि दूध नीचे लगने न पाए।
- कंडेंस्ड मिल्क डालने के बाद मिठास चख लें। जरूरत लगे तभी चीनी की मात्रा बढ़ाएं।
- खीर को बहुत गाढ़ा न करें, क्योंकि ठंडा होने पर यह और गाढ़ी हो जाती है।
यह भी पढ़ें- भाई दूज पर बनाएं पिंक नारियल का लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते ही भाई करेगा तारीफ; नोट करें रेसिपी
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।