केक बनाने के लिए चॉकलेट को पिघलाना लगता है मुश्किल, तो आजमाएं ये ट्रिक्स

बेकिंग में चॉकलेट का इस्तेमाल करना एक टास्क होता है। यदि चॉकलेट ढंग से मेल्ट न हो, तो बेस खराब हो सकता है। इस लेख में चलिए आपको बताएं कि चॉकलेट को ठीक तरह से कैसे पिघलाया जा सकता है।
image

बेकिंग एक बढ़िया पास्ट टाइम शौक होता है, जो कई लोगों को करना पसंद होता है। कुछ लोग शौकिया तौर पर घर पर बेकिंग करते हैं। केक और मफिन्स बनाना तो लोग करते ही हैं।

चॉकलेट का इस्तेमाल करना हालांकि मुश्किल लग सकता है। सही स्टेबिलिटी और शाइन पाने के लिए जरूरी है कि आप चॉकलेट को अच्छे से पिघलाएं।

सही तरीके से पिघली हुई चॉकलेट, गनाश, ट्रफल्स या चॉकलेट-डिप्ड ट्रीट जैसे डेजर्ट्स में स्मूथ बनावट देती है। इस लेख में चलिए आपको चॉकलेट पिघलाने के टिप्स बताएं।

1. माइक्रोवेव में पिघलाएं चॉकलेट

melt chocolate in microwave

इसके लिए कटी हुई चॉकलेट को माइक्रोवेव-सेफ बाउल में रखें। थोड़े-थोड़े इंटरवल्स (15-20 सेकंड) में इसे गर्म करें। चॉकलेट को इन इंटरवल्स के बीच बाहर निकालें और मिक्स करें। चॉकलेट जब तक अच्छी तरह से सॉफ्ट न हो जाए, तब तक इसे गर्म करें। ध्यान रखें कि इसे ज्यादा गर्म भी नहीं करना है। माइक्रोवेव को मीडियम सेटिंग पर रखकर गर्म करें।

इसे भी पढ़ें:केक बनाने से पहले जान लें ये बेकिंग टिप्स, नहीं होंगे पैसे बर्बाद

2. चॉकलेट को बारीक काटकर पिघलाएं

सही ढंग से चॉकलेट को पिघलाने के लिए आप उन्हें छोटे टुकड़ों में तोड़ सकते हैं। साथ ही उन्हें बारीक-बारीक काट लें। आपको देखकर हैरानी होगी कि इन छोटे टुकड़ों को पिघलाना कितना आसान होगा। छोटे टुकड़े अधिक समान रूप से और तेजी से पिघलते हैं, जिससे न चॉकलेट जलेगी और न ही असमान रहेगी। सख्त चॉकलेट बार काटते समय बेहतर कंट्रोल के लिए तेज धार वाला चाकू उपयोग करें।

3. पानी से दूर रखें चॉकलेट

tricks to melt chocolate

क्या आपको पता है कि पानी के कारण चॉकलेट सही ढंग से पिघल नहीं सकती है। आपको अगर नहीं पता, तो इसे नोट कर लें कि नमी चॉकलेट की सबसे बड़ी दुश्मन है। पानी की एक बूंद भी चॉकलेट को जमने का कारण बन सकती है, जिससे यह गांठदार और दानेदार हो सकता है। इसके लिए ध्यान रखें कि सभी बर्तन, कटोरे और स्पैचुला पूरी तरह से सूखे हों।

चॉकलेट के कटोरे को ढकने से बचें, क्योंकि कंडन्सेशन होने के कारण जो पानी ढक्कन पर बनता है, वो भी चॉकलेट में टपक सकता है। अगर चॉकलेट जम जाती है, तो उसमें एक चम्मच गर्म दूध, क्रीम या तेल डालें और इसे फिर से चिकना करने के लिए जोर से हिलाएं।

4. कम आंच में पकाएं

अगर आप गैस में चॉकलेट को गर्म कर रहे हैं, तो उसे हाई हीट में न रखें। चॉकलेट डेलिकेट होती है और आसानी से जल जाती है। चॉकलेट को हमेशा धीमी आंच पर पिघलाएं। तेज आंच पर चॉकलेट पिघलने की बजाय जलने लगती है। स्टोव टॉप, डबल बॉयलर या माइक्रोवेव का उपयोग करें तो चॉकलेट को गर्म करते हुए कम आंच करें। इसे जलने से बचाने के लिए लगातार हिलाना भी जरूरी है।

5. चॉकलेट की शाइन बरकरार रखने के लिए डालें बटर

add shine to melted chocolate

जब चॉकलेट को ऊपर से किसी बेक्ड आइटम में डाला जाता है, तो वह शाइन जोड़ने का काम करती है। आप चॉकलेट की शाइन बरकरार करने के लिए उसमें बटर या तेल डाल सकते हैं। चॉकलेट को मेल्ट करने के लिए धीमी आंच पर रखें। इसके बाद इसमें एक चम्मच मक्खन या तेल डालकर लगातार हिलाएं। यह उन विषेश मौकों पर काम आता है जहां आपको चॉकलेट से डिप्स बनानी होती है या चॉकलेट को कोटिंग के रूप में डाला जाता है।

इसे भी पढ़ें: Master Chef Pankaj Bhadouria Tips: घर में ही केक बनाने जा रही हैं आप, तो ये 5 बेकिंग टिप्स आएंगे काम

चॉकलेट पिघलाते हुए इन बातों का रखें ध्यान-

  • अगर चॉकलेट जम गई है तो टेक्सचर को लूज करने के लिए एक बड़ा चम्मच गर्म दूध, क्रीम या तेल डालकर उसे थोड़ा मिला लें।
  • अगर चॉकलेट बहुत गाढ़ी हो गई है, तो इसे पतला करने के लिए एक चम्मच तेल या पिघला हुआ मक्खन मिलाएं।
  • चॉकलेट को जलाने से बचाने के लिए पैन में थोड़ा तेल लगाकर पहले उसे हीट करें। वहीं, चॉकलेट को हमेशा धीरे-धीरे पिघलाएं।

इन ट्रिक्स की मदद से आप भी चॉकलेट को पिघला सकते हैं। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक करें और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP