Gas Burner Cleaning: गैस बर्नर पर डालें घर की ये मामूली चीज, मिनटों में तेज हो जाएगी चूल्हे की लौ

हम सभी के घर में सबसे व्यस्त जगह किचन ही होती है। सुबह नाश्ता, दोपहर का लंच, शाम की चाय और रात के लिए तो डिनर बनना ही रहता है। इसके लिए गैस चूल्हे का इस्तेमाल होता ही है। कई बार ऐसा होता है कि चूल्हे की फ्लेम बहुत धीमी जलती है। ऐसे में हमें लगता है कि शायद गैस खत्म हो गया होगा, लेकिन हर बार गैस खत्म होने की वजह से ही फ्लेम धीमी नहीं होती। कई बार बर्नर में गंदगी जमने से भी लौ धीमी हो जाती है।
ऐसे में अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो हम आपको चूल्हे का बर्नर साफ करने का आसान तरीका बता रहे हैं। इसके लिए आपको बाजार से कुछ भी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपके किचन में रखी मामूली सी चीज से ही बर्नर की सफाई आसानी से हाे जाएगी। आइए जानते हैं-
नींबू और सोडा से करें बर्नर की सफाई
आप गैस बर्नर की सफाई करने के लिए नींबू और सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये एक असरदार तरीका है। दरअसल, नींबू में मौजूद एसिड गंदगी को काटने का काम करता है और बेकिंग सोडा बर्नर में जमी चिकनाई को साफ करता है। इसी कारण ये ट्रिक तेजी से अपना असर दिखाती है।
यह भी पढ़ें- Kitchen Tricks: खरीदकर लाते ही सड़ जाते हैं केले, तो डंठल पर बांधें बस यह 1 चीज; हफ्तों तक रहेंगे कड़क
कैसे करें इस्तेमाल?
इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले गैस बर्नर को चूल्हे से निकाल लें। अब इसके बाद एक बर्तन में गरम पानी लें और उसमें 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा और आधा नींबू का रस निचोड़ कर डाल दें। इसके बाद इसी पानी में बर्नर को डाल दें और कम से कम 20 से 25 मिनट के लिए इसी पानी में पड़ा रहने दें।
यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: अब कैसरोल में गर्म रोटी रखने पर नहीं होंगी गीली, आजमाएं ये अमेजिंग हैक्स
अब बर्नर को टूथब्रश या किसी स्क्रबर से रगड़ कर साफ कर लें। आप देखेंगी कि जमी हुई चिकनाई और गंदगी बर्नर से साफ हो चुकी है। वहीं बर्नर के छोटे छेदों को साफ करने के लिए आप किसी पिन या टूथपिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। जब सब साफ हो जाए तो आप साफ पानी से धोकर अच्छे से सुखा लें और फिर चूल्हे में लगा दें।
यह भी पढ़ें- Kitchen DIY Hack: नया जैसा चमकेगा पुराना चकला और बेलन, बस पानी के साथ आजमाएं ये 2 ट्रिक्स
नमक भी करेगा कमाल
अगर घर में बेकिंग सोडा नहीं है, तो आप मोटे नमक का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको गर्म पानी में थोड़ा नमक और नींबू डालकर मिलाना होगा और ऊपर बताए गए तरीके से ही ऐसे भी सफाई कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Curry Leaves Storage: फ्रिज में रखने के बाद भी मुरझा जाता है कढ़ी पत्ता? इस 1 ट्रिक से महीनों तक बरकरार रहेगा हरापन
तो अगर आपके चूल्हे की बर्नर का फ्लेम बहुत धीमा हो गया है तो आप इस तरीके से उसकी सफाई कर सकती हैं। आप देखेंगी कि लौ एकदम तेज हो गई है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।