Famous waterfalls near ranchi: साल 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड देश का 28वां राज्य बना था। झारखंड की राजधानी रांची को किसी जमाने में बिहार की ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में भी जाना जाता था। वर्तमान में रांची झारखंड की राजधानी होने के साथ-साथ एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी माना जाता है। यह सच है कि रांची में घूमने के लिए कई जगहें मौजूद हैं, लेकिन मानसून में जब शानदार वॉटरफॉल एक्सप्लोर करने की बात होती है, तो रांची के आसपास ही जाना पड़ता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको रांची के आसपास में स्थित कुछ शानदार वॉटरफॉल के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मानसून में घूमना किसी सपने से कम नहीं लगता है। इन वॉटरफॉल को एक्सप्लोर करने आप भी पहुंच जाएं।
दशम वॉटरफॉल (Dassam Waterfalls)
रांची के सबसे पास और सबसे चर्चित वॉटरफॉल घूमने की बात होती है, तो कई पर्यटक सबसे पहले दशम वॉटरफॉल ही पहुंचते हैं। कांची नदी से निर्मित यह वॉटरफॉल पूरे राज्य का एक आकर्षण केंद्र माना जाता है। यह रांची-टाटा रोड पर तैमारा गांव के पास है।
दशम वॉटरफॉल में जब करीब 144 फीट की ऊंचाई पर जमीन पर पानी गिरता है, तो आसपास का नजारा सिर्फ और सिर्फ देखने का ही मन करता है। इस वॉटरफॉल के आसपास की प्रकृति पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है। मानसून में यहां राज्य के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं।
- दूरी-रांची से दशम वॉटरफॉल की दूरी करीब 39 किमी है।
सीता वॉटरफॉल (Sita Waterfalls)
भगवान राम की पत्नी सीता के नाम से आधारित सीता वॉटरफॉल, रांची के आसपास स्थित एक खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है। कहा जाता है कि वनवास के दौरान माता सीता इसी वॉटरफॉल के पानी का इस्तेमाल करती थीं।
सीता वॉटरफॉल, एक पौराणिक कहानियों के अलावा, खूबसूरत पर्यटन स्थल भी है। इस वॉटरफॉल के आसपास का शांत और शुद्ध वातावरण सैलानियों को खूब आकर्षित करता है। इस वॉटरफॉल के आसपास एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठाया जा सकता है।
- दूरी-रांची से सीता वॉटरफॉल की दूरी करीब 43 किमी है।
पंचघाघ वॉटरफॉल (Panch Gagh Waterfalls)
रांची मुख्य शहर से कुछ ही दूरी पर खूंटी जिले में स्थित पंचघाघ एक खूबसूरत और चर्चित वॉटरफॉल माना जाता है। इस वॉटरफॉल को कई लोग पंचघाघ फॉल्स के नाम से भी जानते हैं। यह अपने शांत और प्राकृतिक सुंदरता के कारण लोकप्रिय पर्यटन के रूप में भी जाना जाता है।
पंचघाघ वॉटरफॉल के बारे में कहा जाता है कि यह पांच अलग-अलग धाराओं में बंटा हुआ है, जो इसे एक अद्वितीय दृश्य बनाता है। मानसून में इस वॉटरफॉल की खूबसूरती सातवें आसमान पर होती है। इसलिए मानसून में यहां राज्य के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
- दूरी-रांची से पंचघाघ वॉटरफॉल की दूरी करीब 50 किमी है।
जोन्हा वॉटरफॉल (Jonha Waterfalls)
जोन्हा वॉटरफॉल, रांची शहर के आसपास में स्थित चर्चित वॉटरफॉल में से एक है। जोन्हा को कई लोग गौतमधारा के नाम से भी जानते हैं, क्योंकि इस वॉटरफॉल के पास एक प्राचीन गौतम बुद्ध का मंदिर स्थित है।
जोन्हा वॉटरफॉल में जब करीब 141 फीट की ऊंचाई से जमीन पर पानी गिरता है, तो नजारे देखते ही बनते हैं। इस वॉटरफॉल के आसपास की हरियाली भी पर्यटकों को खूब लुभाती है। यह अपने शांत और शुद्ध वातावरण के लिए भी जाना जाता है। मानसून में यहां भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
- दूरी-रांची से जोन्हा वॉटरफॉल की दूरी करीब 52 किमी है।
हुंडरू वॉटरफॉल (Hundru Waterfalls)
रांची के आसपास में स्थित हुंडरू भी एक खूबसूरत वॉटरफॉल है। सुवर्णरेखा नदी पर मौजूद हुंडरू वॉटरफॉल में जब 320 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है, तो देखते ही बनता है। हुंडरू वॉटरफॉल को प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है। मानसून में यहां राज्य के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@jharkhand_se_hai
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों