अप्रैल में पार्टनर के साथ वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने जा सकते हैं यहां, जानें 2 दिन के ट्रिप पर कितना आएगा खर्च

आपकी शादी लव मैरिज हो या अरेंज, रिश्तों में कुछ चीजें जरूरी होती है। रिश्ता चलाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होती है कि आपको अपने पार्टनर को खास महसूस करवाते रहना चाहिए। इससे आपके पार्टनर को घर में अहमियत महसूस होती रहती है और आपके रिश्ते में प्यार बना रहता है। ऐसे में लोग सोचते हैं कि पार्टनर को हमेशा कैसे खास महसूस करवा सकते हैं। ऐसे सवाल के लिए बेस्ट जवाब है कि आप उन्हें समय-समय पर कहीं घुमाने लेकर जाएं। इससे आपके पार्टनर को लगता है कि आपको उनके साथ समय बिताना अच्छा लगता है, जो आपके रिश्ते को मजबूत बनाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने के लिए कुछ ऐसी जगहें बताएंगे, जहां आपका ज्यादा खर्च नहीं होने वाला है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
मथुरा-वृंदावन

अगर आप अपने रिश्ते की मजबूती के लिए भगवान का आर्शीवाद लेना चाहते हैं, तो श्री कृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन जा सकते हैं। दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए यह बजट वाली जगह है। इस जगह की सबसे अच्छी बात यह है कि 2 दिनों में आप यहां कई जगहों पर घूम लेंगे, क्योंकि सभी जगहें आस-पास ही स्थित है। यहां ट्रेन और बस से आने-जाने का खर्च भी ज्यादा नहीं होता है। ऐसे में अगर आप मात्र 20 हजार के अंदर 2 दिनों का ट्रिप प्लान करना चाह रहे हैं, तो आराम से अच्छे होटल में स्टे के साथ यहां रात दिन वेडिंग एनिवर्सरी मना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हैदराबाद की इन जगहों पर जाएं
ऋषिकेश और मसूरी

ऋषिकेश और मसूरी भी दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए सस्ती जगह में से एक है। 2 दिनों के लिए सस्ती और ठंडी जगह के लिए इसे चुन सकते हैं। यहां आप बस से अपना ट्रिप पूरा कर पाएंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां घूमने भी खर्ज 20 हजार के अंदर ही आएगा। यहां घूमने के लिए आपको सस्ते होटल की भी तलाश करने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि 1500 से 2000 रुपये में आपको आराम से अच्छे होटल मिल जाएंगे। यह रोमांटिक ट्रिप के लिए अच्छी जगहों में से एक है।
इसे भी पढ़ें-हैदराबाद में अगर इन 3 जगहों पर घूमने नहीं गए तो अधूरा होगा ट्रिप
जयपुर

जयपुर में भी आप वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने जा सकते हैं। नवाबों के इस शहर में आपको एक से एक रेस्टोरेंट और होटल मिल जाएंगे। इसके साथ ही जयपुर में घूमने के लिए भी एक से एक जगह है, जहां का नजारा आपके ट्रिप को यादगार बना देगा। यहां आपको कपल्स घूमते हुए नजर आएंगे। जयपुर देश के सबसे अच्छे टूरिस्ट प्लेस में से एक है। यहां भी आप 2 दिन का ट्रिप प्लान 20 हजार के अंदर आराम से कर लेंगे।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
- 20 हजार के बजट में दिल्ली से कहां जा सकते हैं घूमने?
- मनाली, अमृतसर, नैनीताल, आगरा, कसौली और शिमला जैसी जगहों पर जा सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।