Places Near Mussoorie: मसूरी के पास में स्थित इन शानदार जगहों पर उमड़ रही है भीड़, नए साल पर आप भी घूम आएं

Best Places Near Mussoorie: पहाड़ों जगहों पर जब घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले उत्तराखंड का ही जिक्र करते हैं। उत्तराखंड देश का एक लोकप्रिय और टॉप क्लास का पर्यटक केंद्र माना जाता है।
उत्तराखंड की हसीन वादियों में ऐसी कई शानदार और हसीन जगहें मौजूद हैं, जहां सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते हैं। खासकर, गर्मी और बर्फबारी के सीजन में लाखों की संख्या में पर्यटक उत्तराखंड को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
उत्तराखंड की हसीन वादियों में स्थित मसूरी भी एक खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन है। दिल्ली- दिल्ली एनसीआर, पंजाब, उत्तर प्रदेश आदि कई जगहों से मसूरी को एक्सप्लोर करने पहुंचते हैं।
पर्यटक जब मसूरी को एक्सप्लोर करने के पहुंचते हैं, तो सिर्फ मसूरी की चर्चित जगहों को ही एक्सप्लोर कर करते हैं और आसपास में स्थित शानदार और खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करना भूल जाते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको मसूरी से करीब 100 किमी के आसपास में स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करके आप खुशी से झूम उठेंगे।
चकराता (Chakrata)
मसूरी के आसपास में किसी शानदार और खूबसूरत जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले चकराता का ही नाम लेते हैं। उत्तराखंड की हसीन वादियों में स्थित चकराता किसी जन्नत से कम नहीं है। यह उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन्स में से भी एक है।
समुद्र तल से करीब 7 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर स्थित शांत और शुद्ध वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां कई लोग न्यू ईयर के मौके पर घूमने और मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं। चकराता की हसीन वादियों में आप यादगार न्यू ईयर पार्टी भी कर सकते हैं। जनवरी में आपको यहां बर्फबारी भी मिल सकती है।
- दूरी-मसूरी से चकराता की दूरी करीब 83 किमी है।
इसे भी पढ़ें: 2025 में कब और कौन से महीने में घूमने जाएं, यहां देखें अगले साल के सभी लॉन्ग वीकेंड
कनाताल (Kanatal)
मसूरी के आसपास घूमने की बात होती है, तो कई लोग धनौल्टी का नाम जरूर लेते हैं, पर धनौल्टी से कुछ ही दूरी पर स्थित कनाताल जैसी शानदार और मनमोहक जगह को भूल जाते हैं। राजधानी देहरादून से करीब 78 किमी कनाताल, एक खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन माना जाता है।
बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, देवदार के बड़े-बड़े पेड़ और झील-झरने कनाताल की खूबसूरती में चार चांद लगाने का कम करते हैं। न्यू ईयर के मौके पर कनाताल में शानदार और यादगार पार्टी भी किया जा सकता है। यहां क्लाइंबिंग और जिप लाइनिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटी का लुत्फ उठाना न भूलें।
- दूरी-मसूरी से कनाताल की दूरी करीब 41 किमी है।
न्यू टिहरी (New Tehri)
उत्तराखंड की हसीन वादियों में स्थित टिहरी गढ़वाल जिले के बारे में लगभग हर कोई जानता होगा, लेकिन न्यू टिहरी जैसी शानदार जगह के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। न्यू टिहरी को उत्तराखंड का छिपा हुआ खजाना माना जाता है।
न्यू टिहरी, बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और मनमोहक झील-झरनों के लिए भी जाना जाता है। न्यू टिहरी, टिहरी बांध जैसी आकर्षित जगह के लिए भी जाना जाता है। न्यू टिहरी, न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए भी परफेक्ट पॉइंट माना जाता है। यहां स्थित टिहरी झील में शानदार बोटिंग का लुत्फ उठाया जा सकता है।
- दूरी-मसूरी से न्यू टिहरी की दूरी करीब 68 किमी है।
इसे भी पढ़ें: Delhi-NCR की इन शानदार जगहों पर मनाएं नए साल का जश्न, साल यादगार होगा
नाग टिब्बा ट्रैक (Nag Tibba Trek)
मसूरी मुख्य शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित लाल टिब्बा के बारे में लगभग हर कोई जानता होगा, लेकिन नाग टिब्बा ट्रैक के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। नाग टिब्बा को गढ़वाल और पिन पंजाल में स्थित हसीन खजाना माना जाता है।
नाग टिब्बा ट्रैक अपनी खूबसूरती के साथ-साथ ट्रैकिंग और कैम्पिंग के लिए भी जाना जाता है। मानसून छोड़कर, गर्मी और बर्फबारी के समय हर दिन दर्जन से अधिक पर्यटक ट्रैकिंग के लिए पहुंचते हैं। ट्रैकिंग के दौरान हिमालय की हसीन खूबसूरती को निहारा जा सकता है। ट्रैकिंग के दौरान आप यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
- दूरी-मसूरी से नाग टिब्बा ट्रैक की दूरी करीब 60 किमी है।
इन जगहों को भी एक्सप्लोर करें
मसूरी के आसपास में अन्य और भी कई शानदार और खूबसूरत जगहें हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- मसूरी से करीब 51 किमी दूर स्थित सेलाकुई, करीब 51 किमी दूर स्थित उनियाल गांव, करीब 86 किमी दूर स्थित बरनीगढ़ और करीब 22 किमी दूर स्थित टिमलियाल गांव को भी एक्सोप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik,chakrata.official
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।