Marriage Anniversary Quotes In Hindi: वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर अपने दोस्तों और फैमिली को भेजें ये बधाई संदेश

Marriage Anniversary Wishes In Hindi: शादी का दिन हर कपल के लिए बेहद ही खास होता है। दो इंसान एक-दूसरे का हाथ थामकर पूरी जिंदगी साथ बिताने का वादा करता है। साथ ही एक दूसरे का अच्छे-बुरे हर पल के हमसफर बन जाते हैं। ऐसे में वेडिंग एनिवर्सरी जब भी आती है, लोग अपने पार्टनर या दोस्त की शादी के सालगिरह पर विशेज-मैसेज भेजर इस दिन की बधाई देते हैं। अगर आप अपने किसी खास को वेडिंग एनिवर्सिरी की बधाई देना चाहते हैं, तो हैप्पी एनिवर्सरीविश करने के साथ ही नीचे दिए गए चुनिंदा मैसेज भेज सकते हैं।
शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं (Marriage Anniversary Wishes in Hindi)
जिंदगी के सफर में बना रहे आपका साथ
आपके खूबसूरत रिश्ते पर न आए कभी कोई आंच
हर पल, हर लम्हा महकता रहे आपका रिश्ता, आपका प्यार
जिंदगी में हर पल आए खुशियों की बहार
खुशबू बनकर आपकी जिंदगी में महकते रहें,
फूल बनकर आपकी राहों में खिलते रहें,
साथ आपका उम्रभर बना रहे,
आप यूं ही हंसते-हंसते जीवन गुजारते रहें।
हैप्पी एनिवर्सरी।
आपकी शादी की सालगिरह पर आपको ढेरों शुभकामनाएं!
आपका साथ और प्यार हमेशा यूं ही बना रहे,
और आपका जीवन खुशियों से भरा रहे।
आप दोनों की जोड़ी कभी ना टूटे,
खुदा करे आप एक दूसरे से कभी न रूठे।
यूंही एक होकर आप ये ज़िन्दगी बिताएं की,
आप दोनों से खुशियों के एक पल भी न छूटे।
जीवन के सफर में रहना आप हमेशा संग
हर पल हर वक्त खुद भरे खुशियों के रंग
मुस्कुराओ हंसो चाहे जो भी हो पल
खुशियां लेकर आए आपके आने वाला कल
हैप्पी एनिवर्सरी।
थामें एक-दूजे का हाथ,
बना रहे आपका साथ,
बधाई हो शादी की वर्षगांठ
फूल से तुम महकते हो
दिल तुम्हारा आबाद है ना,
चांद से तुम चमकते हो
रूह तुम्हारी शाद है ना,
आज तुम्हारी सालगिरह
देखो हमको याद है ना!
Happy Marriage Anniversary!
विश्वास का यह बंधन यूं ही बना रहे
आपके जीवन में प्रेम का सागर यूं ही बहता रहे,
प्रार्थना है रब से सुख और समृद्धि से जीवन भरा रहे,
शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं।
इसे भी पढ़ें: अपने प्रियजन की शादी पर भेजें ये बेहतरीन शुभकामनाएं और बधाई संदेश
ख्वाहिश ऐ ज़िन्दगी बस इतनी सी है कि
साथ तुम्हारा हो और ज़िन्दगी कभी खत्म ना हो,
शादी की सालगिरह मुबारक हो!
वेडिंग एनिवर्सरी बधाई संदेश (Wedding Anniversary Wishes in Hindi)
आसमानों से बनकर आया है दोनों रिश्ता,
स्वाभिमान की पहचान है आपका रिश्ता,
एक दूजे का संग और विश्वास की पहचान है आपका रिश्ता,
शादी की सालगिरह आपको बधाई!
बढ़ती रहे यह साठ-गांठ,
प्रेम आपका कोई पाए न बांट
मुबारक हो आपको विवाह का वर्षगांठ!
जब तक सूरज चांद रहेगा,
तब तक आपके जीवन में खुशियों का अंबार रहेगा,
शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं।
गागर से लेकर सागर तक
प्यार से लेकर विश्वास तक,
जीवन भर आपकी जोड़ी सलामत रहे!
शादी की सालगिरह मुबारक हो!
शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं (Wedding Anniversary Quotes in Hindi)
आप दोनों का साथ कभी ना छूटे
दुआ है रब से आप एक दूसरे से कभी ना रूठे,
यूं यह सात जन्मों तक यह रिश्ता निभाएं
कि खुशियों का दामन कभी ना छूटे,
शादी की सालगिरह बधाई हो!
प्रेम का बंधन यूं ही बना रहे,
साथी का विश्वास बना रहे,
हर डगर हर सफर पर
आप दोनों का जीवन भर साथ बना रहे!
Happy Marriage Anniversary!
इसे भी पढ़ें: क्रिसमस डे के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश
11-शादी की सालगिरह पर दुआ है हमारी
ये अटूट रिश्ता जन्म-जन्म तक गहरा हो,
ना कभी आप रूठे, ना कभी वो रूठे,
थोड़ी नोक-झोंक और ढेर सारा प्यार हो।
Happy Marriage Anniversary!
12-विश्वास की डोर कभी कमजोर ना हो,
प्यार का बंधन कभी कमजोर ना हो,
सालों साल आपकी जोड़ी सलामत रहे।
सालगिरह की बधाई आपको!
13- जिंदगी की कुछ खास दुआएं ले लो हमसे,
सालगिरह पर कुछ नजराने ले लो हमसे,
भर दे रंग जो आपके जीवन के पलों में,
आज वो प्यारी मुबारकबाद ले लो हमसे।
Happy Marriage Anniversary!
14- आप दोनों की जोड़ी कभी ना टूटे,
खुदा करे आप एक दूसरे से कभी न रूठे।
यूंही एक होकर आप ये ज़िन्दगी बिताएं की,
आप दोनों से खुशियों के एक पल भी न छूटे।
Happy Marriage Anniversary!
15- जिंदगी की सारी मुश्किलों से लड़ने के लिए मुझे बस एक चीज चाहिए।
तुम्हारी प्यारी सी मुस्कान और हमारा जीवन भर का साथ चाहिए।
शादी की सालगिरह मुबारक प्रिय..
16. आप दोनों की जोड़ी कभी ना टूटे,
खुदा करे आप एक-दूसरे से कभी न रूठें।
यूं ही एक होकर आप ये जिंदगी बिताएं,
आप दोनों से खुशियों के एक पल भी न छूटें।
17. जिंदगी के सफर में रहना तुम हमेशा संग,
हर पल हर वक्त खुदा भरे खुशियों के रंग।
मुस्कुराओ तुम दोनों हमेशा ऐसे,
जैसे फूलों में खिली हो बहारों की उमंग।
18. खुशियों की रहे आप पर बौछार,
बढ़ता रहे आपस में ढेर सारा प्यार,
कभी न आए आप दोनों के बीच कोई दूरी,
यह दुआ है हमारी ।
सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं!
19. जिंदगी की सारी मुश्किलों से लड़ने के लिए मुझे बस एक चीज चाहिए,
हर पल हर वक्त खुद भरे खुशियों के रंग,
मुस्कुराओ हंसो चाहे जो भी हो पल,
खुशियां लेकर आए आपके आने वाला कल।
हैप्पी एनिवर्सरी डियर!
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks,freepik)
- वेडिंग एनिवर्सरी विश करने के लिए क्या करें?
- वेडिंग एनिवर्सरी विश करने के लिए आप कुछ चुनिंदा बधाई संदेश कपल को भेज सकती हैं। इसके अलावा आप उन्हें गिफ्ट या फिर कार्ड्स भी दे सकती हैं।
- वेडिंग एनिवर्सरी पर कपल के लिए क्या खास करें?
- वेडिंग एनिवर्सरी पर आप कपल के लिए कोई पार्टी होस्ट कर सकती हैं या फिर आप उनके लिए कोई डिनर प्लान बना सकती हैं। इससे उनका दिन स्पेशल बन जाएगा।
- एनिवर्सरी पर धन्यवाद कैसे बोलें?
- धन्यवाद, आपकी हार्दिक वर्षगांठ संदेश के लिए। आपकी सालगिरह की शुभकामनाओं ने हमारे दिल को भर दिया। हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि आप हमारे जीवन में हैं। दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद!
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।