मानसून में इंदौर से इन शानदार रोड ट्रिप का प्लान करें, यादगार बन जाएगा हर पल

Road trips from indore: इंदौर शहर साफ-सफाई के मामले में हमेशा आगे रहता है। मानसून में इंदौर से इन शानदार रोड ट्रिप निकलना हर किसी के लिए यादगार पल बन जाएगा। आइए कुछ टॉप रोड ट्रिप के बारे में जानते हैं।
image

Best road trips from indore: मध्य प्रदेश को हिंदुस्तान का दिल बोला जाता है, तो इंदौर मध्य प्रदेश का दिल है। इंदौर, देश के सबसे साफ-सुथरे शहरों में से एक माना जाता है। इंदौर, मध्य प्रदेश का एक ऐसा शहर है, जहां कई राज्यों से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। मानसून में इस शहर के आसपास की खूबसूरती देखने लायक होती है। इसलिए कई लोग इंदौर से मानसून ट्रिप प्लान करते रहते हैं। रिमझिम बारिश में इंदौर से इन टॉप क्लास और शानदार रोड ट्रिप पर निकलना किसी जन्नत से कम नहीं है। इन रोड ट्रिप के लुभावने दृश्य देखकर आप भी खुशी से झूम उठेंगे। आप भी जल्दी से ट्रिप प्लान करें।

इंदौर से सैलानी टापू रोड ट्रिप (Indore to Sailani Tapu)

Indore to Sailani Tapu

मानसून में इंदौर से किसी शानदार और हसीन रोड ट्रिप पर निकलने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले सैलानी टापू के लिए ही निकलते हैं। इंदिरा सागर बांध के बैकवाटर पर स्थित सैलानी टापू प्राकृतिक प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। इस रोड ट्रिप में शानदार नजारे के साथ-साथ शांत और शुद्ध वातावरण का लुत्फ उठा सकते हैं। मानसून में इस रोड ट्रिप के दौरान हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है।

  • दूरी-इंदौर से सैलानी टापू रोड ट्रिप की दूरी करीब 80 किमी है।
  • समय-इस रोड ट्रिप में 1-2 घंटे का समय लगता है।

इंदौर से महेश्वर रोड ट्रिप (Indore to Maheshwar Road Trip)

Indore to Maheshwar Road Trip

नर्मदा नदी के तट पर स्थित महेश्वर, मध्य प्रदेश की सबसे खूबसूरत और आध्यात्मिक जगहों में से एक है। इंदौर से महेश्वर मोसून रोड ट्रिप आपको चंद मिनटों में दीवाना बना सकता है। इस रोड ट्रिप की हरियाली, लुभावने दृश्य और शांत वातावरण को आप कई महीने तक नहीं भूल पाएंगे। इस ट्रिप में जंगलों और खेतों के बीच गुजरना आपके लिए यादगार पल हो सकता है।

  • दूरी-इंदौर से महेश्वर रोड ट्रिप की दूरी करीब 95 किमी है।
  • समय-इस रोड ट्रिप में 2 से ढाई घंटे का समय लगता है।

इंदौर से मांडू रोड ट्रिप (Indore to Mandu Road Trip)

Indore to Mandu Road Trip

मांडू, मध्य प्रदेश के सबसे खूबसूरत और ऐतिहासिक शहरों में से एक है। मांडू प्रसिद्ध महल, फोर्ट और इमारतों के लिए जाना जाता है। इंदौर से मांडू मानसून रोड ट्रिप आपको रोमांचित कर सकता है, क्योंकि पूरे ट्रिप में आपको घने जंगल, घास के मैदान और हरियाली नजर आएगी। इस रोड ट्रिप में आप बेटमा और मचल जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर भी कर सकते हैं।

  • दूरी-इंदौर से मांडू रोड ट्रिप की दूरी करीब 96 किमी है।
  • समय-इस रोड ट्रिप में 2 से ढाई घंटे का समय लगता है।

इंदौर से हनुवंतिया रोड ट्रिप (Indore to Hanuwantiya Road Trip)

Indore to Hanuwantiya Road Trip

इंदौर की गलियों से निकलकर मानसून में किसी शानदार और अद्भुत रोड ट्रिप का आनंद उठाना चाहते हैं, तो उस लिस्ट में इंदौर से हनुवंतिया जरूर शामिल रहना चाहिए। हनुवंतिया मध्य प्रदेश का एक खूबसूरत टापू है, जो पर्यटकों को अद्भुत आनंद प्रदान करता है। इस रोड ट्रिप में लुभावने नजारों के अलावा, नदी और झील-झरने के मनमोहक दृश्यों को भी कैमरे में कैद कर सकते हैं।

  • दूरी-इंदौर से हनुवंतिया टापू रोड ट्रिप की दूरी करीब 138 किमी है।
  • समय-इस रोड ट्रिप में 3-4 घंटे का समय लगता है।

इसे भी पढ़ें:मानसून में महाराष्ट्र के ताम्हिनी घाट को एक्सप्लोर नहीं किया, तो आपने कुछ नहीं देखा, जल्दी ट्रिप बनाएं

इन रोड ट्रिप पर भी निकल जाएं

मानसून में आप अन्य और भी कई रोड ट्रिप पर निकल सकते हैं। जैसे- इंदौर से गुलावट, कालाकुंड, उदयगिरि गुफाएं और चिखलदरा के लिए भी रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@shutterstocks,freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP