प्री-वेडिंग फोटोशूट को बनाना है यादगार तो बिहार की इन हसीन जगहों पर पहुंचें

प्री-वेडिंग फोटोशूट को यादगार बनाने का ख्वाब रखते हैं तो फिर बिहार इन रोमांटिक जगहों पर आप भी ज़रूर पहुंचें। 

 

best pre wedding shoot locations in bihar

Photoshoot Locations In Bihar: कहा जाता है कि 'एक खूबसूरत तस्वीर हज़ार शब्दों के बराबर होती है'। इसलिए कई लोग खूबसूरत-खूबसूरत तस्वीर को जीवन भर संभाल कर रखते हैं। इसलिए भी आजकल लगभग हर कपल्स शादी से पहले प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाना पसंद करते हैं।

प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए प्रेमी-जोड़े खूबसूरत और मनमोहक जगहों पर जाते रहते हैं। कई कपल्स एक राज्य से दूसरे राज्य या एक देश से दूसरे देश में भी पहुंच जाते हैं।

इस लेख में हम आपको बिहार की कुछ हसीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां तस्वीर लेना के बाद जीवन भर संभाल कर रख सकते हैं। आइए जानते हैं।

बोधगया (Bodh Gaya)

Bodh Gaya

बोधगया बिहार की एक ऐसी जगह है जहां सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि विदेशी सैलानी भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। यह नगरी सिर्फ धार्मिक केंद्र ही नहीं बल्कि पार्टनर के साथ हसीन तस्वीर लेने के लिए फेमस है।

बोधगया में मौजूद महाबोधि मंदिर, अर्कियॉलजी म्यूजियम, तिब्‍बतियन मठ और नालंदा यूनिवर्सिटी ऐसी जगहें हैं जहां आप प्री-वेडिंग के लिए यादगार फोटोशूट करा सकते हैं। इन जगहों पर ली गई तस्वीर यक़ीनन उम्र भर में यादगार बन जाएगी।

इसे भी पढ़ें:न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए दिल्ली के करीब इन जगहों पर जा सकते हैं घूमने

राजगीर (Rajgir)

Rajgir

राजगीर बिहार की एक ऐसी जगह है जहां किसी भी मौसम में सैलानी घूमने के लिए सबसे अधिक पहुंचते हैं। खासकर शादी के सीजन में यहां कपल्स घूमने के लिए अधिक पहुंचते रहते हैं।

राजगीर में मौजूद राजगीर जू में आप एक से एक बेहतरीन तस्वीर ले सकते हैं। इसके अलावा राजगीर वाइल्ड लाइफ सफरी में भी अपने हमसफर के साथ प्री-वेडिंग करा सकते हैं। इसके अलावा ग्रिधाकुटा, शांति स्तूप, राजगीर का आकर्षक स्थान सप्तपर्णी गुफा और राजगीर का फेमस पर्यटन स्थान कुंडलपुर में भी फोटोशूट करा सकते हैं।(प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए उत्तर प्रदेश की जगहें)

नालंदा (Nalanda)

Nalanda

नालंदा एक ऐसी जगह है जो अपने इतिहास के लिए सिर्फ भारत में ही नहीं विश्व भर में प्रसिद्ध है। यहां आज भी विश्व के सबसे पुराने नालंदा विश्वविद्यालय घूमने के लिए सैलानी पहुंचते रहते हैं।

यह शहर प्राचीन विश्वविद्यालय के लिए ही नहीं बल्कि खूबसूरत तस्वीर लेने के लिए प्रसिद्ध है। आप नालंदा विश्वविद्यालय को प्यार की साक्षी बना सकते हैं। इसके अलावा पावापुरी और बिहारशरीफ जैसी जगहों पर भी प्री-वेडिंग फोटोशूट करा सकते हैं।(पार्टनर संग घूमने की रोमांटिक जगह)

इसे भी पढ़ें:दिल्ली के पास इन चार जगहों पर मात्र 5000 रुपये में मना सकते हैं हनीमून

प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए बिहार की इन जगहों पर भी पहुंचें

best photoshoot places in bihar

बोधगया, राजगीर और नालंदा के अलावा बिहार के ऐसी कई हसीन जगहें हैं जहां आप प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए जा सकते हैं। जैसे-बिहार की राजधानी पटना में पटना जू, गोलघर, गंगा घाट, महात्मा गांधी सेतु पुल जैसे जगहों पर जा सकते हैं। पटना के अलावा सीतामढ़ी, वैशाली-अशोक स्तंब, कटिहार और बिहार का सबसे बड़ा जिला पश्चिमी चम्पारण में भी प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए जा सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।

Recommended Video

Image Credit(@sutterstocks)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP